Maa Durge Kalratri

मां दुर्गे कालरात्रि | Maa Durge Kalratri

मां दुर्गे कालरात्रि

( Maa Durge Kalratri )

 

रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार

मां दुर्गे कालरात्रि आभा,
अद्भुत अनुपम मनोहारी ।
सघन तिमिर सम वर्णा दर्शन,
साधक जन अति शुभकारी ।
संपूर्ण ब्रह्मांड सिद्धि वृष्टि,
सर्वत्र खुशियां आनंद बहार ।
रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार ।।

महायोगीश्वरी महायोगिनी शुभंकरी,
मां कालरात्रि अन्य नाम ।
रौद्र छवि अप्रतिम झलक,
दानवी शक्ति काम तमाम ।
देवलोक अग्र पद काज,
शुम्भ निशुम्भ रक्त बीज संहार ।
रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार ।।

चार भुजा त्रिनेत्र विशाल ,
कर खड़ग लौह अस्त्र धारी ।
गर्दभारुढा अभय वर मुद्रा,
सदैव भक्तजन हितकारी ।
शत्रु विजय दृढ़ संकल्प पथ,
मां अलौकिक शक्ति अपार ।
रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार ।।

नील वर्ण प्रिया माता,
भय रोग संताप हरण ।
भूत प्रेत अकाल मृत्यु,
सहज समाधान श्री चरण ।
महासप्तमी परम साधना,
सुख समृद्धि स्वप्न साकार ।
रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

मां कात्यायनी | Maa Katyayani

Similar Posts

  • समय बड़ा बलवान | Samay poem

    समय बड़ा बलवान ( Samay bada balwan )   वक्त वक्त की बात है, समय समय का फेर, विफलता हाथ लगे, हो जाती जब देर।   वक्त रहते संभल जा, पढ़े समय की मार, फूंक-फूंक कर रखे, कदम घर के बाहर।   वक्त सभी का आता, कालचक्र का खेल, जंग जीतता वही, कष्ट जो लेता…

  • मां कात्यायनी | Maa Katyayani

    मां कात्यायनी ( Maa Katyayani )    पुरुषार्थ सहज सुफलन, मां कात्यायनी आराधना से वर्तमान विज्ञान प्रौद्योगिकी युग, मां दुर्गा षष्ठी छवि पूजन विशेष । शोध अनुसंधान दक्षता मैया, जीवन कृपा दृष्टि अधिशेष । जन्म जन्मांतर पाप मुक्ति, ब्रजमंडल अधिष्ठात्री साधना से । पुरुषार्थ सहज सुफलन, मां कात्यायनी आराधना से ।। केहरी आरूढ़ा मात भवानी,…

  • दूधवाला | Kavita Doodhwala

    दूधवाला ( Doodhwala ) घर-घर आता सुबह शाम, ड्रम दूध के हाथों में थाम। दरवाजे पर आवाज लगाता, संग में लस्सी भी है लाता। सुबह-सुबह जल्दी है उठता, उठकर दूध इकठ्ठा करता। साफ- सफाई रखता पूरी, तोल न करता कभी अधूरी। मिलावट से है कतराता, दूध हमेशा शुद्ध ही लाता। आंधी, वर्षा, सर्दी, गर्मी, भूल…

  • आओ मिलकर पेड़ लगाएं | Kavita aao milkar ped lagaye

    आओ मिलकर पेड़ लगाएं ( Aao milkar ped lagaye )   आओं सभी मिल कर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को साफ़ स्वच्छ बनाएं। पेड़ों से ही मिलती है ऑक्सीजन, जिससे जीवित है जीव और जन।। पढ़ा है मैने पर्यावरण एवं विज्ञान, वृक्षों के बिना नही कोई मुस्कान। आओ मिलकर लगाओ सब वृक्ष, अब यही रखना सभी…

  • ये क्या हुआ

    ये क्या हुआ तू सत्य की खोज में चल मानव,क्योंकि हर तरफ दिख रहा है दानव।। सब एक दूसरे को खाने में लगे हुए हैं,रईस गरीब को सताने में लगे हुए हैं।। मानवता बिकी पड़ी है बाजार में,यह दुनिया फंसी फरेबी मक्कार में।। ये बाप और बेटे रिश्ते भूल गए हैं,बच्चे संस्कार वाले बस्ते भूल…

  • हममें राम, तुममे राम

    जय श्री राम हममें राम, तुममे राम सबमे राम, सबके राम जहाँ भि देखो राम हि राम बोलो जय श्री राम राम हि धरती राम हि अम्बर राम हि बूंद, राम समंदर देखा जैसा, पाया वैसा कोई अलग नहीं उनका धाम बोलो जय श्री राम त्यागी राम, वैरागी राम सकल शृष्टि के अनुरागी राम सत्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *