मॉं शारदे

मॉं शारदे, विद्या, विवेक मान दो

मॉं शारदे, विद्या, विवेक मान दो

माँ शारदे, विद्या विवेक मान दो,
मुझे सुर साम्राज्ञी जैसी तान दो।
मेरा वाचन दिव्यमयी हितकारी हो,
माँ शारदे, ब्रह्माणी ये वरदान दो।टेक।

मेरे सिर-माथे वरद हस्त रख दो,
सुमन शब्द-अक्षर ज्ञान-मख दो।
प्रतिभा स्वयं,पर अल्पज्ञ मूरख हूँ
माँ-कल्याणकारी शुभम कर दो ।
पूजा अर्चन करूॅ तेरी आराधना,
नारियाँ हों सशक्त,स्वाभिमान दो।
माँ शारदे विद्या विवेक मान दो,
मुझे सुर साम्राज्ञी जैसी तान दो ।1।

मैं बेटी हूॅ, भारत का मान बढाऊँ,
वागीश्वरी चरण में, बलिहार जाऊँ।
संवेदित हो मनन करूँ सबको,
विरक्ति खत्म कर नेह उदय पाऊँ।
ऊँच-नीच,भेद भाव मिट जाए,
माँ ह्दय अंधकार को भान दो,
माँ शारदे विद्या विवेक मान दो,
मुझे सुर साम्राज्ञी जैसी तान दो ।2।

माँ शारदे, विद्या विवेक मान दो,
मुझे सुर साम्राज्ञी जैसी तान दो।
मेरा वाचन दिव्यमयी हितकारी हो,
माँ शारदे, ब्रह्माणी ये वरदान दो।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • शिक्षक ही सच्ची प्रेरणा

    शिक्षक ही सच्ची प्रेरणा प्रणाम शब्द शेष हैं l क्यूंकि ?वे देश के विशेष हैं llशिक्षक रूप सक्षिप्त नहीं lशिक्षक रूप विस्तृत सही llतत्व से प्रकृति सजी lगुण से उपदेष्टा सजे llसमय बना पथिक रे lतो गुरु बना अद्री रे ll की विस्मरण शिष्टाचार lलगाए शासन चार llमहिमा उनकी अपरम्पार lलगा सभका जीवन पार llहकीम…

  • क्योंकि मैं पराया धन हूं | Kavita

    क्योंकि मैं पराया धन हूं ( Kyon ki main paraya dhan hoon )     मां बेटे की हर पिड़ा पे तेरा दिल पिघलता है। और मेरी पिड़ा पर जरा भी दिल नहीं दहलता है। क्योंकि मैं पराया धन हूं। बेटी  की विदाई पर दिल पर पत्थर रख देती है। बेटा शाम तक घर ना…

  • फूलों सी कोमल नारी | Poem nari

    फूलों सी कोमल नारी ( Phoolon se komal nari ) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विशेष प्रस्तुति     सोनू!फूलों सी मासूम हो फूलों में सिक्त शबनम की बूंदे हो देखूँ तुम्हें जी भरके भी जी भरता नहीं बस तेरी तस्वीरों को ही देखता रहता हूँ     पूरी कायनात जैसी हो तुम तुम्हें देख खुदा…

  • अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस | Beti Divas

    अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस ( Antarrashtriya antarrashtriya beti divas )    बेटी की आहट से खुलते,खुशियों के अनंत द्वार मनुज सौभाग्य जागृत, मंगलता गृह प्रवेश । सुख समृद्धि सरित प्रवाह, आह्लाद पूर्ण परिवेश । दर्शन कर भव्य उपमा , आशा उमंग असीम संचार । बेटी की आहट से खुलते,खुशियों के अनंत द्वार ।। सृजन दिव्य अठखेलियां,…

  • लाली उषा की | Lali Usha ki

    लाली उषा की ( Lali usha ki )   युगों की रची सांझ उषा की न पर कल्पना बिम्ब उनमें समाये बनाये हमने तो नयन दो मनुज के जहाँ कल्पना स्वप्न ने प्राण पाये। हंसी में खिली धूप में चांदनी भी दृगों में जले दीप मेघ छाये। मनुज की महाप्रणता तोड़कर तुम अजर खंड उसको…

  • हमारे पूर्वज | Hamare Purvaj Kavita

    हमारे पूर्वज ( Hamare purvaj )   परिवार  की  नींव  है पूर्वज, संस्कारों के दाता है। वटवृक्ष की छांव सलोनी, बगिया को महकाता है।   सुख समृद्धि जिनके दम से, घर में खुशियां आती। आशीशों का साया सिर पर, कली कली मुस्काती।   घर के बड़े बुजुर्ग हमारे, संस्कारों भरी धरोहर है। धन  संपदा  क्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *