मां सरस्वती

श्रुत स्तुति | सरस्वती वंदना

श्रुत स्तुति ( सरस्वती वंदना )

वीतरागी सर्वज्ञ और हितोपदेशी जो तीर्थंकर हैं,
अष्ट कर्मों और अठारह दोषों से रहित जिनेश्वर हैं,
अनंत चतुष्टय के धारी हैं अनंत कैवल्य ज्ञानी हैं,
ऐसे त्रिकालदर्शी जिनमुख से झरती वाणी श्रेयस्कर है!!

सरस्वती कहो या श्रुतमाता एक दूजे के पर्याय कहाएं,
जैन धर्म में देव शास्त्र गुरु भव्य जनों को मोक्षमार्ग दिखाएं !
ज्ञान रवि रुपी जिनवाणी अज्ञान तम को हरने वाली ,
मिथ्यामल को धोने वाली श्रुत सम्यक का ज्ञान कराएं !!

जिनवाणी जगत कल्लाणी मोह मदन को हरती है,
हर पीडा जन्म जरा मृत्यु के भय निवारण करती है,
तीर्थंकरों की दिव्य ध्वनि जो पढता सुनता और गुने
स्वर्गों का सुख देती है सिद्धशिला आरोहन करती है !

मन को शीतल करने वाली संताप को हरने वाली है,
भवसागर से पार कराती करूणा करने वाली है,
द्वादशांग रूपी जिन आगम सागर की एक बूंद समान,
स्यादवाद, अनेकांतवाद सिद्धांत धरने वाली है!!

हे वीणा पाणि मातु, श्वेत हंस वाहिनी,रखे हस्त वीणा नित,
कृपा तिहारी बरसे, दो विवेक, रसपान करें विद्या अमृत,
सन्मति मुख से निकली वाणी, गूंथी गौतम गुरू वंदूं
श्रुताभ्यास का सुफल मिले बस सदा पापों से रहूं विरत !!

विरेन्द्र जैन

( नागपुर )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • अजनबी | Kavita Ajnabi

    अजनबी ( Ajnabi )   दौर कैसा आ गया, दूरियां लेकर यहां, अजनबी सी जिंदगी, छूप रहे चेहरे यहां।   सबको भय सता रहा, अजनबी बना रहा, रिश्तो के दीवानों को, क्या-क्या खेल दिखा रहा।   अपनेपन के भाव को, जाने क्या हवा लगी, अपनों से सब दूर हो, बन गए हैं अजनबी।   कोई…

  • हरियाली तुम आने दो | Kavita Hariyali Tum Aane Do

    हरियाली तुम आने दो ( Hariyali Tum Aane Do ) बारिश को अब आने दो। तपती गर्मी जाने दो।। ये बादल भी कुछ कह रहे। इनको मन की गाने दो।। कटते हुए पेड़ बचाओ। शुद्ध हवा कुछ आने दो।। पंछी क्या कहते है सुन लो। उनको पंख फैलाने दो।। फोटो में ही लगते पौधे। सच…

  • अरुणोदय | Kavita Arunoday

    अरुणोदय ( Arunoday )   सूरज ने अरूणिम किरणों से वातायन रंग डाला ! लगे चहकने पंछी नभ में अनुपम दृश्य निराला !! ताल तलैया नदी सरोवर मिल स्वर्णिम रस घोले! लगे चमकने खेत बाग वन पुरवाई है डोले !! देख विहंगम दृश्य प्रकृतिका खिलने लगी हैं कलियां ! तरूके शिर्ष पर चान नाच कर…

  • इक हुंकार | Kavita

    इक हुंकार ( Ek hunkar )   हम संघी है….. जन संघी है, भारत जय हो, विजय सोच के रंगी है। हम संघी है.. भगवा है पहचान हमारी, शिव शक्ति मे डूबे हम अड भंगी है। हम संघी है.. खाकी रंग है माटी रंग, मातृभूमि के सेवक हम कुछ जंगी है। हम संघी है…. शेर…

  • पाषाण हृदय कैसे हो गए | Pashan Hriday

    पाषाण हृदय कैसे हो गए ( Pashan hriday kaise ho gaye )    किन सपनों ख्वाबों में खोए, क्या गहरी नींद में सो गए। दर्द दिल का जान सके ना, पाषाण हृदय कैसे हो गए। पहले पूछते रहते हमसे, तुम हाल-चाल सब जानते। मन की पीर ह्रदय वेदना, शब्दों की भाषा पहचानते। सब की खुशियों…

  • मित्र | Kavita mitra

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा हो ना हो।   लम्हे सुहाने हो ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *