मां तुम रोना मत

मां तुम रोना मत | Maa Tum Rona Mat

मां तुम रोना मत

अब अगले जन्म में मिलना
मैं बनने वाला हूं
किसी भी पल लाश
यहां बस जंगल हैं
गीदड़, कुत्ते, भेड़ियों के दंगल हैं
खा जाएंगे नोच –
मेरी देह को
तुम्हें मेरी मिट्टी भी नहीं मिलेगी
वहीं अपने खेत की मिट्टी को
अपनी छाती से लगा लेना
मुझे राजा बेटा कह- कह
पुकार लेना
मां मत रोना

मुझे याद है
जब पहली बार तुम
खेत ले गई थी
मैने ठुमक – ठुमक कर
तितलियां पकड़ी थी
तुझसे उड़ती चिड़िया मांगी थी
तुमने दूब की चिड़िया बना
मेरे नन्हें हाथ सौंपी थी
और कहा था
हे चिड़िया तू जा
मेरे बेटे की चिड़िया
तुमसे ज्यादा सुंदर है
यह सब तुमने ही तो बार – बार
मुझे बताया था

तुम अब कैसे उतारोगी कर्जा
वह खेत बेच देना
जहां तुमने और पिता जी ने
मिलकर लगाए थे
आम और जामुन के पेड़
पहले पके आम और जामुन
भीलनी की तरह चख
तुम मुझे खिलाती थी
वो पेड़ मेरी तरह
प्रेम की निशानी है
मुझे बतलाती थी
खेत लेने वाले से
साफ़- साफ़ कह देना
पहली पकी
अम्बियां और जामुन मैं लूंगी
मेरे बेटे को खाने को दूंगी
इन पेड़ों को कतई काटने न दूंगी

वो खेत न बेचना
जिसकी मोटी डाल पर
पिता जी झूलते मिले थे
कर्ज के बोझ से डरे
मैं वो कर्ज उतार देता
छोटी को पढ़ने शहर भेजता
तेरी सूनी कलाइयों को
खाली गले को
गहनों से भर देता
तुझे उस देश बुला
सुंदर – सुंदर झीलें दिखाता
किसी बड़े होटल
अपने हाथ से खाना खिलाता
जैसे तुम खिलाती थी

मेरी लाश के लिए
अब और कर्ज मत लेना
मैं तुम्हें दिखता रहूंगा
अपनी गाय को दुहता
बछड़े को सहलाता
बाजरे के खेत से चिड़िया उड़ाता
जब तुम उदास होगी
तेरे पास बैठ तुझे हंसाता
तुम बीमार होगी
भर – भर बाल्टी पानी लाता
घर की छत पर
पतंग उड़ाता

मैं ईश्वर से कहूंगा
इंतजार करे
इतनी जल्दी मुझे धरती पर न भेजे
हर जन्म तेरी कोख मिले
वतन चाहे…..
कोई मिले
पर तू रोते हुए मुझे न भेजे
किसी भेड़ियों के देश में
जो चबा जाते हैं
भूखे – प्यासे इंसान को
कुछ डॉलर के लिए

हे मां , तेरे पिलाए दूध से बना रक्त
अब सब बह गया है
कोई मरने वाला है
हुआं- हुआं बोल गीदड़
जंगल को कह गया है
पर तू रोना मत

बलवान सिंह कुंडू ‘सावी’

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • देर कर दी आते आते | Geet der kardi aate aate

    देर कर दी आते आते ( Der kardi aate aate )   खूब कमाया धन दौलत, थक गए तुम्हें बुलाते। प्राण पखेरू उड़ गए उनके, जन्मदाता कहलाते। उठ गया साया सर से तेरा, कभी पुत्र धर्म निभाते। बुढ़ापे का सहारा भी कैसा, आशीष नहीं ले पाते। देर कर दी आते आते,देर कर दी आते आते…

  • गांव की रौनक पंगत | Gaon ki Ronak Pangat

    गांव की रौनक पंगत ( Gaon ki ronak pangat )   गाँव रौशन हैं ऐसे आयोजनों से! शहरों ने ली करवट बने बाबू शहरी बुरबक! ठगे/लूटे जा रहे शरेआम मैरैज हाल में केवल तामझाम बद इंतजाम! पकड़े प्लेट रहिए खड़े कतार में रहिए बारी के अपने इंतजार में! मिल जाए तो भकोसिए खड़े खड़े कुछ…

  • मां चंद्रघंटा | Maa Chandraghanta

    मां चंद्रघंटा ( Maa chandraghanta ) तीसरा स्वरूप अदभुद माता का, कहाती जो दुर्गा मां चंद्रघंटा। मस्तक धारे मां अर्धचंद्र, चमकीला रंग उनका स्वर्ण। दस भुजाएं अस्त्रों से सुशोभित, खड़ग, बाण शस्त्र किए धारण। तीसरा नेत्र सदा खुला रहता, बुराई से लड़ने की दिखाए तत्परता। मां चंद्रघंटा का सिंह है वाहन, शांति मिलती जो करे…

  • मदर टेरेसा | Mother Teresa par Kavita

    मदर टेरेसा ( Mother Teresa )    सेवा भाव और करुणा की यह प्रतिमूर्ति, वह मदर टेरेसा जिनकी आज है जयंती। 26 अगस्त 1910 यूगोस्लाविया जन्मी, पढ़ना-लिखना गीत गाना पसन्द करती।। अगनेसगोंझा बोयाजिजू था इनका नाम, गिरजाघर प्रार्थना करती गायिक समान। आयरलैंड से आई कोलकाता शिक्षिका, विद्यार्थी करतें इनसे बहुत प्यार सम्मान।। ग़रीब अस्वस्थ निर्बल…

  • मां- पिता | Kavita Maa Pita

    मां- पिता  ( Maa Pita )   मां जान है तो , पिता आत्मा है, आत्मा जब रोती है तो , जान निकल जाती है। जीने के लिए , मानव को चाहिए , माता-पिता का, आशीष रूपी छांव । मां पिता है तो , जीवन का अस्तित्व है, मां पिता नहीं है तो, जीवन अस्तित्वहीन…

  • मुझे गुरूर है कि | Kavita Mujhe Guroor hai

    मुझे गुरूर है कि ( Mujhe guroor hai ki )    मुझे गुरूर है कि मैं भारत देश का वासी हूं। लेखनी का दीप जलाता हरता हर उदासी हूं। लुटाता प्यार के मोती शब्दों की बहारों से। खुशियां ढूंढता रहता हंसी चेहरों नजारों में। मुझे गुरूर है बिटिया का पिता हूं मैं प्यारा। महके आंगन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *