शबरी जीवन | Shabari Jeevan

शबरी जीवन

( Shabari Jeevan )

 

शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से
************
अवतरण भव्य भील समुदाय,
मूल संज्ञा संबोधन श्रमणा ।
रक्त संबंध शबर जाति कारण,
शबरी नाम सृष्टि पट रमणा ।
बाल्यकाल परिणय भील कुमार,
पर विच्छेदन पशु बलि दृश विरक्ति से ।
शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से ।।

दंडकारण्य गमन अनुपमा,
ऋषि मातंग अप्रतिम शरण ।
संकोच निम्न कुल सीमाएं,
आश्रम बाहर सेवा वरण ।
स्वच्छ कंटक रहित पथ श्रृंगार,
उपासना श्रमनिष्ठ युक्ति से ।
शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से ।।

देख समर्पण पराकाष्ठा,
गुरु कृपा अविरल धार ।
वरदान प्रभु रामचंद्र दर्शन ,
आश्रम अंतर दर्शन साकार ।
ऋषिपाद अवसान पश्चात,
प्रतिपल प्रतीक्षा आसक्ति से ।
शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से ।।

अंत मंगल संजोग निर्मित,
राम लक्ष्मण संग पदार्पण ।
अद्भुत आदर सत्कार वंदना,
सहर्ष मधुर बेर प्रसाद अर्पण ।
निज रसज्ञा आस्वाद अहम,
प्रेम चरम बिंदु मनुहार स्तुति से ।
शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

आई लव यू में | I Love you Mein

Similar Posts

  • टुन्न टुन्नू की होली | Kavita Tunn Tunnu ki Holi

    टुन्न टुन्नू की होली ( Tunn Tunnu ki Holi )   अबकी बेरिया होली मइहां, टुन्नू भइया पीकर भंग। चटक मटक होरिहारन संग, दिन भर रहे बजावत चंग। सांझ भई तो घर का पहुॅचे, देखि भये बड़कउनू दंग। मंझिला भौजी मिलीं दुवरिया, नैन मटक कर खींची टंग। छमिया भरी बाल्टी उड़ेली, ढलकि गये तब सगरे…

  • भूख | Bhookh Par Kavita

    भूख ( Bhookh )   मैं भूख हूं, मैं मिलती हूं हर गरीब में अमीर में साधू संत फकीर में फर्क बस इतना किसी की पूरी हो जाती हूं कोई मुझे पूरा करने में पूरा हो जाता है मैं आदर्शवाद के महल के पड़ोस में पड़ी यथार्थवाद की बंजर जमीन हूं में मिलती हूं मजदूरों…

  • जीने की कला | Jeene ki Kala

    जीने की कला ( Jeene ki kala )    माना की कठिनाइयां बहुत है संघर्ष भरे जीवन और प्रतिस्पर्धा से भरी इस युग में फुर्सत और सुकून का होना एक बहुत ही कठिन चुनौती है तो क्या यही जीवन है इसे ही स्वीकार कर लें और छोड़ दें हर खुशी भूल जाए मुस्कान और हर…

  • मैं हूं प्रयागराज | Prayagraj

    मैं हूं प्रयागराज ( Main Hoon Prayagraj )    इतिहास के पृष्ठों पर स्तंभ-अभिलेखों पर पथराई नजरों से ठंडे हाथों से नदी-नालों का खेत-खलिहानों का शहर-नगरी में तपती दुपहरी में संगम के तट पर कण-कण छानते हुए देख अतीत के अपने रूप-नक्शे दिखा इलाहाबाद उदास! उदास! उदास बोला उदास मन से रखना मेरे अतीत को…

  • बसंत के बहार में | Basant ke Bahar Mein

    बसंत के बहार में ( Basant ke bahar mein )   हवा चली पत्तियां चलीं पेड़ भी थिरकने लगें प्रकृति मदहोश थी बसंत के बहार में प्यार का प्रथम बार अंकुरण जब हो रहा था कण-कण धड़क रहे थे प्यार के इजहार में हर्ष था उल्लास था प्रेम और विश्वास था धड़कनों में चाह थी…

  • हाथी घोड़ा और पालकी | Krishna Bhajan

    हाथी घोड़ा और पालकी ( Haathi ghoda aur palki )    हाथी घोड़ा और पालकी, जय बोलो कंहैयालाल की। केशव माधव गोपाल की, गोकुल लाला नंदलाल की। भक्तों के प्रतिपाल की, वृंदावन बिहारी लाल की। मां यशोदा के लाल की, बाल कृष्ण गोपाल की। जय द्वारका नाथ की, मेरे प्यारे दीनानाथ की। जय बोलो हरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *