Vishv Cancer Diwas par Kavita

विश्व कैंसर दिवस | Vishv Cancer Diwas par Kavita

विश्व कैंसर दिवस

( Vishv cancer diwas ) 

 

कैंसर से डरकर के तू
ना जीवन जीना छोड़
माना यह नाम निराशा का
तू आशाओं की दौड़

बीमारी से डरना ना
ना लड़नें में रखना कसर
ईलाज हमेशा है जरूरी
मन की शक्ति करे असर
यह अगर जीवन से धोखा
तू लगा मौत से होड़

माना यह नाम निराशा का
तू आशाओं की दौड़
कैंसर से डरकर के तू
ना जीवन जीना छोड़…

ये खत्म हो जायेगा
तू नवजीवन पायेगा
कर जीवित इरादों को
खत्म ना खुद को मान
बढ़ जीवन के पथ पर
मौत को देकर मोड़

माना यह नाम निराशा का
तू आशाओं की दौड़
कैंसर से डरकर के तू
ना जीवन जीना छोड़…

प्राण जीते मृत्यु हारी
है कितने ही पर्याय
जिजीविषा ने ही लिखें
नित नित नव अध्याय
शंका होती अंतहीन
ना निकले कभी निचोड़

माना यह नाम निराशा का
तू आशाओं की दौड़
कैंसर से डरकर के तू
ना जीवन जीना छोड़…

 

रचनाकार : शांतिलाल सोनी
ग्राम कोटड़ी सिमारला
तहसील श्रीमाधोपुर
जिला सीकर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अनपढ़ चरवाहा | Laghu Katha Anpadh charwaha

 

 

Similar Posts

  • शिक्षक सदा परम अभिनंदन | Shikshak ke Liye Kavita

    शिक्षक अनुपम अनुदानों का ( Shikshak anupam anudano ka )    शिक्षक अनुपम अनुदानों का, जीवन सदा आभारी ************ पितृत्व ममत्व आभा धर, ज्ञानामृत अनंत प्रवाह । तेज प्रभाव गुरु सिंहासन, अज्ञान तिमिर स्वाह । मोहक अनूप व्यक्तित्व , दिशा बोध पथ सदाचारी । शिक्षक अनुपम अनुदानों का, जीवन सदा आभारी ।। अथक परिश्रम मूल…

  • श्रीराम चालीसा | Shri Ram Chalisa

    राम चालीसा दो० राम ब्रह्म जगदीश हरि, भक्त हृदय निष्काम। गुरु पद नख विग्रह निरखि, वन्दउँ सीताराम। चतुरानन शिव हिय बसे, प्रणव तत्व साकार। राम नाम सुमिरन किये, मिटे सकल भव भार। चौ० जय श्री राम जगत प्रतिप्राला। संत हृदय प्रभु दीन दयाला। दशरथ गेह लिए अवतारा। हरन हेतु अवनी कै भारा। अनघ अनादि तत्व…

  • Kavita | अनबन

    अनबन ( Anban )   ** बदल गए हो तुम बदल गए हैं हम नए एक अंदाज से अब मिल रहे हैं हम। ना रही वो कसक ना रही वो ठसक ना रहे अब बहक औपचारिकता हुई मुस्कुराहट! चहक हुई काफूर बैठे अब तो हम दूर दूर! जाने कब क्यूं कैसे चढ़ी यह सनक? मिलें…

  • प्रतिस्पर्धी | Pratispardhi

    प्रतिस्पर्धी ( Pratispardhi )   हार जीत तो जीवन का हिस्सा है यह जरूरी नही की धावक के हर कदम पर पदक ही धरा हो हार भी तो जीत के लिए ही किया गया प्रयास है जो सीखा देता है स्वयं की कमियों को जीत की दिशा मे बढ़ने के लिए सफलता मे यदि प्रसन्नता…

  • संकेत | Sanket

    संकेत ( Sanket )    बेहतर है कल के लिए कल को भुला देना कल की संभावनाओं मे आज को बांधा नही करते.. मान लो की वह एक मौका था उनको समझ लेने का अब आपको ही अपनी समझ से आगे का सफर तय करना है… बीते का तो केवल पदचिन्ह ही शेष है आपके…

  • अन्नदाता

    अन्नदाता   क्यूँ ! तुम जान लेने पर आमादा हो इन बेकसूर और भोले भाले किसानों की ये अन्नदाता ही नहीं है, देश की रीढ़ भी है ये ही नहीं रहेंगे तो देश कैसे उन्नति करेगा……!   ये तो यूँ भी मर रहे हैं कर्ज़ तले दब कर कभी फाँसी, कभी ज़हर, कभी ऋण कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *