Main Apno se Hara Hoon

मैं अपनों से हारा हूं | Main Apno se Hara Hoon

 मैं अपनों से हारा हूं

( Main apno se hara hoon )

 

हिम्मत हौसलों जज्बों की, बहती प्रेम धारा हूं।
औरों से तो लड़ भी लेता, मैं अपनों से हारा हूं।
मैं अपनों से हारा हूं

पग पग पे बाधाओ से, लोहा लेना सीख लिया।
तूफानों से टक्कर लेना, मुस्कुराना सीख लिया।
बारूदों के ढेर पे चलता, बना फौलादी सारा हूं।
औरों से तो लड़ भी लेता, मैं अपनों से हारा हूं।
मैं अपनों से हारा हूं

मैंने फूल खिलाना चाहा, प्रेम सुधा बरसाना चाहा।
लबों पे मुस्कानों के, खुशियों के दीप जलाना चाहा।
मैं भावों का गुलदस्ता हूं, घट घट का उजियारा हूं।
औरों से तो लड़ भी लेता, मैं अपनों से हारा हूं।
मैं अपनों से हारा हूं

कैसी यहां बयार चली है, स्वार्थ की आंधी आई है।
मतलबी संसार हो गया, दुश्मन अब भाई-भाई है।
गीत गजल भावों की गंगा, कविता का पिटारा हूं।
औरों से तो लड़ भी लेता, मैं अपनों से हारा हूं।
मैं अपनों से हारा हूं

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जो जग का करतार प्रभु | Jo Jag ka Kartar Prabhu

Similar Posts

  • भीम मंगलगान | Bhim Mangalgaan

    जय भीम ( Jai Bhim )    जय भीम जय भीम, जय मंगल मूर्ति, जय भीम जय भीम, जय कामना पूर्ति। जय भीम…।।1।।   राष्ट्र निर्माण कर तूने संवारा,       दिया संविधान तेरा उपकारा। दीन-दुःखी सारे तेरे गुण गाए,       धन्य हुए सब हरदम मुस्काएं। जय भीम…।।2।।   तू मन मंदिर मेरे सदा बसा है,…

  • बाधाओं से डरता कौन है | Poem Motivational in Hindi

    बाधाओं से डरता कौन है ( Badhaon se darta kon hai )    चाहे जितनी आंधी आए नभ, घनघोर घटाएं मेघ छाए। कदम कदम तूफान आए, मुश्किलें जब घर कर जाए। समस्या हल करता कौन है, बाधाओं से डरता कौन है। हौसला जिसने है धारा, कह दो साहस भरता कौन है। बाधाओं से डरता कौन…

  • श्रमिक दिवस गीत

    श्रमिक दिवस गीत तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार ।क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायेंप्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायेंइन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही होशियार ।।तुम वर्तमान—– चल पड़ो…

  • मनभावन | Manbhawan

    मनभावन ( Manbhawan ) मनभावन प्रतिबिम्ब तुम्हारे ,जब सुधि में उतराये हैं ।पाँव तले कंटक भी हों यदि हम खुलकर मुस्काये हैं ।। क्या दिन थे वे जो कटते थे लुकाछिपी के खेलों मेंबन आती थी अनायास जब मिल जाते थे मेलों मेंचूड़ी ,कंगन ,बिंदिया, गजरा देख-देख हर्षाये हैं ।।मनभावन ————— बागों में हर दिवस…

  • हमसफर हो कितनी प्यारी | Poem on Humsafar in Hindi

    हमसफर हो कितनी प्यारी ( Humsafar ho kitni pyari )    तुम से ही हौसला हमारा तुमसे ही हिम्मत हमारी तुम दिल का करार हो मनमीत दिल की हो प्यारी हमसफर हो कितनी प्यारी   उन्नति आशा की किरणें प्रगति पथ पे प्रेरणा हो प्रेम का बहता झरना दया धर्म कर्म करुणा हो जीवन के…

  • जल दिवस | Geet Jal Divas

    जल दिवस ( Jal Divas ) जल ही जीवन जानते हो फिर भी तुम ना मानते हो व्यर्थ बहने देते हो जल व्यर्थ बहने देते हो कपड़े बर्तन धोते समय नल नहीं बंद करते हो हाथ मुंह धोते समय नल नहीं बंद करते हो सब्जियां फल धोके पानी पेड़ों में नहीं डालते हो व्यर्थ बहने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *