Rishton par Kavita

सच्चा रिश्ता कौन सा | Geet Sachcha Rishta Kaun sa

सच्चा रिश्ता कौन सा

( Sachcha rishta kaun sa )

 

अपनापन सबको जताएं चेहरों पे मुस्कान लिए।
प्यार का रिश्ता निभाएं खुशियों का पैगाम लिए।
प्यार का रिश्ता निभाएं

सच्चा रिश्ता वही जग में जहां प्रेम की बहती धारा।
स्नेह का सागर उमड़े दिल से लगता अपना प्यारा।
रिश्तो की डगर पर सच्चा सुख दुख में काम आए।
मधुर बोल सुरीले प्यारे हम सबके अंतर्मन भाए।
प्यार का रिश्ता निभाएं

नेह की बहाये सरिता सद्भाव प्रेम उमड़े धारा।
रिश्तो में प्यार घोल दे बन जाए अमृतधारा।
बज उठे तार दिलों के गीत प्रेम के जो गाएं।
मन की बगिया महके बहारें समा महकाए।
प्यार का रिश्ता निभाएं

मां का पावन प्रेम सच्चा वात्सल्य की छत्रछाया।
पिता परमेश्वर हमारे सर पे स्नेह सुधा सी छाया।
भार्या भावों का मिलन है अनुराग दिल में जगाएं।
भाई बंधु सुत दारा सुमन घर आंगन को महकाएं।
प्यार का रिश्ता निभाएं

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जब जठराग्नि बोलती है | Geet Jab Jatharagni Bolti hai

Similar Posts

  • रावण का अनुसरण | Geet Ravan ka Anusaran

    रावण का अनुसरण ( Ravan ka Anusaran ) अपना घर जो फूक चुके है औरों का भी फूकेंगें। अपने कदमों से ही ये नष्ट सभी कुछ कर देगें।। अपना घर जो……।। अपने अहिंम् के चलते ही ये किसी की नही सुनते है। अपनी अक्षमता का श्रेय औरों के सिर पर मड़ते है। जो अपनों का…

  • चलो कुछ मीठा हो जाए | Chalo Kuch Meetha ho Jaye

    चलो कुछ मीठा हो जाए ( Chalo kuch meetha ho jaye )   चलो कुछ मीठा हो जाए, प्यार के गीत हम गाए। अधर रसधार बरसाए, तराने मनभावन लाएं। चलो कुछ मीठा हो जाए मोती प्यार भरे लेकर, सजाएं दिलों की महफिल। खुशियां आपस में बांटे, जोड़े हम दिलों से दिल। बैठ कर दो घड़ी…

  • बरस रहा है

    बरस रहा है बरस रहा है पिचकारी से, लाल गुलाबी रंग।रंग बिरंगी बौछारों से ,पुलक उठा हर अंग।। होली होली हुरयारों का ,गूँज रहा है शोरगली-गली में नाच रहा है, मादक मन का मोरनयी उमंगे लेकर आया यह फागुन का भोरथिरक उठीं ढोलक की थापें,बाज रही है चंग।चौबारे में मचा हुआ है,होली का हुडदंग।।बरस रहा…

  • यह कैसी लाचारी है | Kaisi Lachari

    यह कैसी लाचारी है ( Yeh kaisi lachari hai )   यह कैसी लाचारी है, पीर पर्वत से भी भारी है। औरों के खातिर जीना, आज हुआ दुश्वारी है। यह कैसी लाचारी है छल कपट दंभ बैर छाया, झूठ का बोलबाला है। चकाचौंध में दुनिया डूबी, फैशन का हवाला है। लूटमार सीनाजोरी से, हुई त्रस्त…

  • मेरी बीवी ऐसी हो | Meri Biwi

    मेरी बीवी ऐसी हो ( Meri biwi aisi ho )    फर्राटा से इंग्लिश बोले, शॉपिंग करके लाती हो। पाक कला में माहिर पूरी, मोटी रकम कमाती हो। सुंदर सी गुणवान सुंदरी, परियों की सी रानी हो। घर मालकिन समझदार, बीवी बड़ी सयानी हो। पूरा रखे ख्याल मेरा, जो मुझ पर जान लुटाती हो। आजा…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *