Main aur chai

मैं और चाय | Main aur chai

” मैं और चाय “

( Main aur chai )

 

ले चाय की चुस्की लगाते थे,
दोस्तों के साथ महफिल हम जमाते थे।

लंबी-लंबी छोड़ कर गप्पे हम लड़ाते थे,
चाय की टपरी पे आधी ज़िंदगी बिताते थे।

टांग खींच कर दोस्तों की खूब मस्ती करते थे ,
पता ही नहीं चलता कब घंटों बीत जाते थे।

दोस्तों की भी सुन कर खुद की सुनाते थे,
मजाक से ही अपना मन हल्का करते थे।

यारों के साथ इतने मशरूफ हो जाते थे,
खुशी बाँट कर औरों का गम भुलाते थे।

इसी तरह बस अपना मन हल्का करते थे,
यारों को कसकर बस गले हम लगाते थे।

फिर मिलेंगे सुमित इतना ही कह पाते थे,
सभी अपने अपने घर को चले जाते थे।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/nari-ek-roop-anek/

Similar Posts

  • समय के लम्हे | Kavita Samay ke Lamhe

    समय के लम्हे ( Samay ke Lamhe ) काश! समय के वो लम्हे फिर से वापस आ जाएं । मुरझाए जो फूल पलाश के फिर से हर्षित हो जाएं।। फिर से हो चुहलबाज़ी उन तिरछी नजरों की। बिन बोले ही कहते जो बातें उन अधरों की। ये चुप्पी साधे होंठ फिर से मंद मंद मुस्काएं…

  • लिखेंगे हम लेखनी की धार | lekhni ki Dhaar

    लिखेंगे हम लेखनी की धार ( Likhenge hum lekhni ki dhaar )   हम पैसे देकर रचना सुनो कभी नहीं छपवाएंगे। दम होगा लेखनी में प्रकाशक खुद चले आएंगे। लिखेंगे हम भी लेखनी की धार लोहा मनवाएंगे। सृजन में शक्ति बड़ी अपार वो रस धार बहाएंगे। सजाकर पुष्प भावों के हम गुलशन महकाएंगे। दिलों तक…

  • Kavita | आसिफ की आपबीती

    आसिफ की आपबीती ( Asif Ki Aap Beeti ) ****** लगी थी प्यास मंदिर था पास गया पीने पानी थी प्यास बुझानी समझ देवता का घर घुस गया अंदर नहीं था किसी का डर पी कर वापस आया तभी किसी ने पास बुलाया पूछा क्या नाम है? बताया आसिफ है! सुन वो बड़ा ही चौंका…

  • प्रभु दो ऐसा वरदान | Prabhu do Aisa Vardan

    प्रभु दो ऐसा वरदान ( Prabhu do aisa vardan )    प्रभु!ज्ञान प्रभा शोभित हिय, दो ऐसा वरदान मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । मानस सर नवरस लहर, गुंजित मधुमय गान । प्रभु!ज्ञान प्रभा शोभित हिय,दो ऐसा वरदान ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग…

  • शैतान | Shaitan

    क्या सच में, होते हैं शैतान ? क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते…

  • यूनिट एक सौ पैंसठ | Unit 165 par kavita

    यूनिट एक सौ पैंसठ ( Unit 165 )    काल का भी होगा नही १६५ पर आघात, क्यों कि हम पर है महाकालेश्वर का हाथ। निकले है हम सभी वतन सुरक्षा के लिए, ईश्वर को भी पता है हम करते नही घात।। उम्मीद का दीपक हमने बुझने नही दिया, कई चट्टानें चक्रव्यूह यू ही पार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *