Main Janti hoon

मैं जानती हूं | Main Janti hoon

मैं जानती हूं

( Main janti hoon ) 

 

मैं जानती हूं की मैं कौन हूं
क्या हूं
पता है मुझे ,मेरी वास्तविकता…..

मैं ,कोई तस्वीर या
श्रृंगार का सामान नही
ना ही ,यादों को संजोकर
ना याद रखनेवाली भुलक्कड़ लड़की हूं
और ना ही कोई भटकती हुई आत्मा हूं….

मैं , मतलब की पुड़िया नही
कांच की चूड़ियां नही,बल्कि
बादलों को उड़ाती हुई हवा सी हूं
चट्टानों से टकराती हुई लहर सी हूं
समंदर से मिलती हुई नदी सी हूं…..

बेशक,
मैं ,तीखी मिर्ची नही
मिश्री की डली भी नही
खट्टी मीठी इमली सी हूं
पत्थर सी कठोर भी हूं और
कली सी कोमल भी हूं
मुझे पता है ,में कौन हूं….

दुनियावालों
मुझे कमजोर समझने की भूल न करना
बेबस या लाचार न समझना
अबला समझने से पहले
चट्टान से टकराने की सोच लेना…

मैं जानती हूं
की मैं क्या हूं,कौन हूं
मेरी वास्तविकता क्या है
और …मुझे कैसे रहना है….

 

नौशाबा सूरिया

( महाराष्ट्र )

 

यह भी पढ़ें :-

सोच की संकीर्णता | Soch ki Sankirnata

Similar Posts

  • चलिए तो तीरथ | Chaliye to Tirath

    चलिए तो तीरथ ( Chaliye to Tirath )   एक पल तू- गीत उर गुनगुनाले संग अपंग होले रंग मायूस चढ़ाले खुशियां गुरबे बांट ले खामोशियां वक्त की छट जाएगी एक पल तू- मीत मन बिठाले गले हंसके लगाले प्रेम ह्रदय बसाले दुख जन हरले खाइयां ताउम्र मिट जाएगी एक पल तू- प्रीत जग जगाले…

  • नेह शब्द नही | Neh Shabd Nahi

    नेह शब्द नहीप्रसंग का विषय नहीयह दृष्टिगोचर नही होतायह कहा भी नही जातायह सिर्फ और सिर्फअनुभूत करने का माध्यम हैयह अन्तरतम मेंउठा ज्वार हैनितान्त गहराजिसमें केवल समाहित होना हैउसके बाद फिर होश ही कहाँ रहता हैयह एक ऐसा आल्हाद हैजिसको शब्दातीत, वर्णातीतनही किया जा सकता।यह शब्दों के बंधनों में नहीं बंधतासिर्फ अनुभूत किया जा सकता…

  • तेरी प्रिय प्रतिभा की मैं रूबाई हूॅ

    तेरी प्रिय प्रतिभा की मैं रूबाई हूॅ कुछ लिखिए, तो मैं भी लिखूँ, कल से कुछ लिख नहीं पाई हूँ। सानिध्य ले त्रिवेणी संगम बनूँ, कुछ बेहतरीन की सोच आई हूँ। जिक्र न मेरा न तुम्हारा होगा प्रथम स्थान की परछाई हूँ, परिवेष्टित स्नेहिल सा संसार, नेह में आकण्ठ बहुत हरषाई हूँ। यदा मिले याद…

  • आँसू | Aansoo par kavita

    आँसू! ( Aansoo )   हजारों किस्म के देखो होते हैं आँसू , जुदाई में भी देखो गिरते हैं आँसू। तरसते हैं जवाँ फूल छूने को होंठ, ऐसे हालात में भी टपकते हैं आँसू। बहुत याद आती है दुनिया में जिसकी, आँखों से तब छलक पड़ते हैं आंसू। तबाही का मंजर जब देखती हैं आँखें,…

  • पगड़ी | Pagadi par Kavita

    पगड़ी ( Pagadi )    ये है कपड़े की एक छोटी सी पगड़ी, हरियाणा राजस्थान का मान पगड़ी। आन बान और शान भी यही पगड़ी, इज्जत और ईमान यह प्यारी पगड़ी।। बुजूर्गों की यही पहचान है ये पगड़ी, परिवार की यह एक लाज ये पगड़ी। दादा व नाना काका बाबा एवं मामा, पहनते है इसको…

  • दशहरा | Dussehra

    दशहरा! ( Dussehra )    दशहरा सदा यूँ मनाते रहेंगे, कागज का रावण जलाते रहेंगे। फूहड़ विचारों को कहाँ छोड़ पाए, रस्मों-रिवाज हम दिखाते रहेंगे। चेहरा मेरा एक दिखता जगत को, बाकी वो चेहरा छुपाते रहेंगे। भ्रष्ट रहनुमाओं से क्या मुक्ति मिलेगी, नहीं तो बजट वो चबाते रहेंगे। करते हैं पाप, तन धोते हैं गंगा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *