मैं तुम्हें चाहने लगा | Main Tumhe Chahne Laga

मैं तुम्हें चाहने लगा

( Main tumhe chahne laga )

प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा

प्रेम पथ जगी लगन ,
तन मन अथाह मगन ।
देख दिव्य अक्स तुम्हारा,
हृदय मधुर गाने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

मुझे लगी जो सनक ,
सबको हो गई भनक ।
हर पल जीवन पर,
नशा सा अब छाने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

हर जगह तुम्हारा रूप ,
ढलने लगा उसी अनुरूप ।
अधरों पर सबसे पहले,
नाम तुम्हारा आने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर, मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

अंतर्मन घुंघुरू बजने लगे ,
तुम्हारी तरह सजने लगे ।
देखकर तुम्हें धीरे धीरे,
दुनिया का मोह जाने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर, मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

कानों में तुम्हारा स्वर ,
विरह में तुम्हीं परवर ।
अनुभूत कर तुम्हारी सौरभ,
असीम आनंद आने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

चाहत | Chaahat

Similar Posts

  • तेरी मेरी यारी | Poem teri meri yaari

    तेरी मेरी यारी ( Teri meri yaari )   होठों की हंसी मुस्कान वो खिलती प्यारी फुलवारी सावन की मस्त बहार है वो जग में तेरी मेरी यारी   विश्वास प्रेम की मूरत जहां सद्भावों की गंगा बहती आनंद हर्ष की बरसाते हर पल छाई खुशियां रहती   तेरी मेरी हर धड़कन में पहचानी जाती…

  • अरज सुनो माते | Araj Suno Mate

    अरज सुनो माते ( Araj Suno Mate ) हर जनम तुमको मनाती। सर्वस्व को मैं हूँ पाती। इस जनम भी मिला दो मांँ। प्रभु चरण घर दिला दो मांँ । प्राण हीन मैं उनके बिना । मर-मर हो रहा है जीना। खुशी के प्रसुन खिला दो मांँ । प्रभु चरण घर दिला दो मांँ ।…

  • ओघड़दानी भोलेबाबा | Oghadani Bholebaba

    ओघड़दानी भोलेबाबा ( Oghadani Bholebaba )   नीलकंठ महादेव सदाशिव कालो के महाकाल। भस्म रमाए डमरू वाले शीश सोहे चंद्र भाल। रूद्र रूप धरे प्रलयंकारी शशिशेखर नटराज। जटा से बहती गंगधारा गले वासुकी नागराज। बाघाम्बर धारी शंभू त्रिनेत्र शिव भोले अविनाशी। शिवशंकर महादेव हमारे ध्यान मग्न बैठे कैलाशी। मेरे शिव भोले भंडारी सबका करते कल्याण।…

  • किताबें | Kavita Kitaben

    किताबें ( Kitaben )   ज्ञान का अनमोल भंडार किताबें। सदियों से सुरक्षित रखी गई किताबें। वेद, पुराण, उपनिषद, प्राचीनतम ग्रंथ हमारे। हमारी धर्म संस्कृति के वाहक। किताबों ने हम तक सुरक्षित पहुॅंचाए। फैलाया ज्ञान प्रकाश चंहुदिस।। गीता, रामायण ,महाभारत जैसे महान ग्रंथ, सदियों पहले लिखे गए थे। किताबों ने ही, हमें ज्ञान कराया इनका।…

  • मानवता हनन | Manavata hanan par kavita

    मानवता हनन ( Manavata hanan )    हे प्रभु इस धरती पर नर को दानवता क्यों भाती है। ईर्ष्या द्वेष नफरते हावी सारी मानवता खा जाती है।   लालच लोभ स्वार्थ में नर इंसानियत क्यों भूल गया। मतलब कि इस दुनिया में क्यों मझधार में झूल गया।   लूट खसोट भ्रष्टाचार की नर राहें क्यों…

  • शिक्षक की अभिलाषा | Shikshak diwas par kavita

    शिक्षक की अभिलाषा ( Shikshak ki abhilasha )   चाह नहीं बी एल ओ बनकर, रोज गांव में टेर लगाऊं। चाह नहीं संकुल बी आर सी, चक्कर कांटू मेल बनाऊं।।   चाह नहीं डाकें भर भर के, बनूं बाबू सा मैं इतराऊं। चाह नहीं मध्यान्ह चखूं और, राशन पानी घर ले जाऊं।।   मुझे छोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *