माना कि तुम

माना कि तुम | Love kavita

  माना कि तुम

( Mana ki tum )

 

 

माना कि

इन हाथों की

लकीरों में तुम नहीं….……..

फिर भी मुझमें

तुम शामिल हो,

लकीरें तो उनके

हाथ में भी नहीं होती

जिनके हाथ नहीं होते।

तुम मुझे हासिल नहीं

फिर भी मुझसे तुम

दूर तो नहीं हो।

इन हाथों की लकीरों में न सही

मेरे दिल में तो हो तुम

वो धड़कन बनके

जो धड़कती रहती है

मेरी हर साँसों में

एक जुनून बन कर।।

 

कवि: सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

 

यह भी पढ़ें :

मैं चाहता हूं बस तुमसे | Prem kavita in Hindi

Similar Posts

  • भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का

    भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का साथ दूंगा मैं हर लम्हा देश का !भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का ख़ून से सींचा वतन हर सैनिक नेहै बना तिरंगा चेहरा देश का छोड़ कर मां बाप सब भाई बहनहाँ निभाता सैनिक वादा देश का लहराना तिरंगा अदू की छाती परगा रहा है दिल ये…

  • जय हो जय हो कलम तेरी | Jai ho Kalam Teri

    जय हो जय हो कलम तेरी  ( Jai ho jai ho kalam teri )    तीर और तलवार कहां कब कर पाए वह काम कभी कलमों के ताकत के आगे टिका कौन बलवान कभी   जड़चेतन में जान फूंककर पिघल पिघल स्याही लिख दी सिंहनाद सी कलम गरज कर युग की युगभावी लिख दी  …

  • वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी

    वनिता सुरभि,पारिजात ललांत सी   कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर प्रवाह विमल सरिता । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, अनंता अत्युत्तम कविता । सृजन उत्थान पथ पर, महिमा मंडित सुकांत सी । वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।। स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल, अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि का । उमा…

  • रास्ते | Raste

    रास्ते ( Raste )    खुले हैं अनगिनत रास्ते बंद नहीं द्वारा किसी का करना है चयन आपको इस पर बंधन नहीं किसी का रिश्ते भी निभाने हैं आपको पानी है कामयाबी भी चलना भी होगा अपने ही कदमों से बनानी होगी पहचान भी अलग से ही बाधाओं का जाल होगा उलझनों का जंजाल होगा…

  • फागुन के दिन | Holi Poem in Hindi

     फागुन के दिन ( Phagun ke din )   फागुन  के  दिन थोडे रह गए, मन में उडे उमंग। काम काज में मन नाहि लागे,चढा श्याम दा रंग।   रंग  बसन्ती  ढंग बसन्ती, तोरा अंग  बसन्ती  लागे, ढुलमुल ढुलमुल चाल चले,तोरा संग बसन्ती लागे।   नयन से नयन मिला लो हमसें, बिना पलक झपकाए। जिसका पहले पलक…

  • Poem in Hindi on Nari | नारी

    नारी ( Nari )  ( 2 )  हर युग को झेला है जिसने हार नहीं पर मानी वह नारी। स्वाभिमान को गया दबाया सिर नहीं झुका वह है नारी। जीवन के दो पहलू कहलाते फिर भी इक ऊँचा इक नीचा। विष के प्याले पी पी कर भी अमृत से जग को नित सींचा। कंटक पथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *