Rishtey

माने मनाये रिश्ते | Mane Manaye Rishtey

माने मनाये रिश्ते

( Mane manaye rishtey )

 

आजकल के माने मनाये रिश्ते हैं
सिर्फ कहने और सुनने के वास्ते
लगाव में रहती नहीं रिश्तो की गरिमा
चंद बातों में ही बदल जाते हैं रास्ते

रहता हक नहीं कोई अधिकार नहीं
मन के भाये तक का ही चलन है सब
हर बात की हाँ मे हां होती रहे केवल
विरोध के जताते ही बदल जाते हैं सब

दिखावे में जी रहे हैं मन के बंधन सारे
अंतर मन के विचार अलग है सबके ही
कोई काम किसी से होना नहीं चाहे है
अपना सर्वश्व ही जताना चाहे है सब ही

रहा ही नहीं मोल कोई यहां अपनेपन का
खून के रिश्तों में ही है भाव बेगानेपन का
तब माने मनाये की बात में वजन कहां
भाव में भक्ति नहीं शब्द से ही भजन कहाँ

समय बिताने का ही जरिया बन गया है
सामने से हटे नहीं और भाव बदल गया है
व्यर्थ है रिश्तो को रिश्ते का नाम देना
जबकि आज है ही नहीं किसी से लेना देना

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

लोग | Log

Similar Posts

  • शख्सियत | Shakhsiyat

    शख्सियत ( Shakhsiyat )    बदल तो लेते हालात भी हम गर साथ भी तुम्हारा मिल गया होता झुका लेते हम तो जमाने को भी गर हाथों मे हाथ मिल गया होता गलियों से गुजरने मे चाहत थी तुम्हारी आज भी वो यादें दफन हैं सीने में गैरों पर उछलने के काबिल ही कहां यादों…

  • आपकी समझ | Aapki Samajh

    आपकी समझ ( Aapki samajh )   घर से निकलने से पहले और लौट आने के बाद देख लिया करो खुद को वक्त के आईने में जीवन की समझ आसान होगी कल के रास्ते सुगम होंगे हर नया रिश्ता और मुलाकात खुलकर सामने नही आते मध्यान्ह तक कहानी को समझना ही होता है दूसरे पटाक्षेप…

  • दबी कुचली हुई कलम | Dabi Kuchli hui Kalam

    दबी कुचली हुई कलम ( Dabi kuchli hui kalam )   दबी कुचली हुई कलम, कभी असर दिखा देगी। पीर गर बना सैलाब, सिंहासन सारा हिला देगी। कलम का काम चलना है, मशाल बनकर जलना है। दर्द दुनिया का स्याही, कागज पे शब्दों में ढलना है। आहत जो कलम हुई, कभी खड़ा तूफान हो जाता।…

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

  • पुलिस स्मृति दिवस

    पुलिस स्मृति दिवस मुॅंह से आज भी बोलती है उन वीरों की तस्वीरें,देश के लिए अपनी जान गंवाए वो ऐसे थें हीरे।कोई शब्द नही है उन वीरों के लिए पास हमारे,फिर भी कविता-लिखता हूॅं मैं उदय धीरे-धीरे।। २१ अक्टूब‌र दिन था वो १९५९ की काली-रात,तीसरी बटा की कंपनी हाॅट स्प्रिंग मे थी तैनात।सीमा सुरक्षा जिम्मेदारी…

  • ज़िंदगी पढ़ा देती पाठ | Poem in Hindi on Zindagi

    ज़िंदगी पढ़ा देती पाठ ( Zindagi padha deti path )    जिनके दिलों में नही होती गांठ, उनके होता सदा घर में ही ठाठ, जिनके दिलों में होती है ये गांठ, उन्हें ज़िंदगी पढा़ देती यह पाठ।। इसलिए तो में कहता हूं भाईयो, ना रखो दिल में गांठ और आंट। ये बोल-बुलाई जाऐगी तेरे साथ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *