माँगने लगे

माँगने लगे | Mangne Lage

माँगने लगे

( Mangne lage )

जो देखे थे कभी, सभी वो ख़्वाब माँगने लगे
वफ़ाओं का भी हाय, वो हिसाब माँगने लगे

कली-कली को चूमते थे भौंरे शाख़-शाख़ पर,
मगर जो देखे गुल तो फिर गुलाब मांगने लगे।

भुलाके राह सच की, थे गुनाहों के जो देवता
मुसीबतें पड़ी तो वो निसाब माँगने लगे

चले वफ़ा की राह तो मिले हैं ज़ख़्म सैकड़ों
मिला सबक़ हमें तो फिर अज़ाब माँगने लगे

नहीं पढ़ा कभी-भी मेरा हाले-दिल या दर्दो-ग़म
वो ज़िंदगी की मुझसे पर किताब माँगने लगे

ज़रा किसी ने कह दिया सितारा और फिर तो वो
ख़ुदा से मरतबा-ए-आफ़ताब माँगने लगे

बसे थे धड़कनों में और ज़िंदगी भी थे मेरी
सताने आए और इंतिख़ाब माँगने लगे

बसे विदेश में थे आख़िरी जो वक़्त आ गया
वो चूमने को देश की तुराब माँगने लगे

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हम रोते हैं | Hum Rote Hain

    हम रोते हैं ( Hum Rote Hain ) दुख में तन्हा हम रोते हैंसुख में शामिल सब होते हैं खार ही खार दिखे हैं हर सूहम हर सू जब गुल बोते हैं फ़सलों पर हक़ ग़ैर जतायेंखेत तो जब हमने जोते हैं लालच के रथ पर जो बैठेंअपना भी वो धन खोते हैं उनके आँसू…

  • सौगात सावन में | Saugaat Sawan Mein

    सौगात सावन में ( Saugaat Sawan Mein ) तुम्हारी चाहतें हमको मिली सौगात सावन में । जताकर प्यार को अब हम करें शुरुआत सावन में ।१ बढ़ाना है नहीं तुझसे मुझे अब राबता कोई सतायेगा मुझे फिर से तू हर इक रात सावन में ।। २ झुकाकर क्यों नयन बैठे हमें अब लूटने वाले। सुना…

  • मुलाक़ात कीजिए | Mulaqaat Kijiye

    मुलाक़ात कीजिए ( Mulaqaat Kijiye ) काबू में पहले अपने ये जज़्बात कीजिएफिर चाहे जैसे हमसे मुलाक़ात कीजिए जिस में ख़ुशी हो आप की वोही करेंगे हमज़ाहिर तो अपने आप ख़यालात कीजिए फ़ुर्क़त की धूप सहने- चमन को जला न देशिकवे भुला के प्यार की बरसात कीजिए अफ़साना मत बनाइये छोटी सी बात कामुद्दे की…

  • वोटर ज़हीन हो जाये | Voter Zaheen ho Jaye

    वोटर ज़हीन हो जाये ( Voter zaheen ho jaye )    इक मुहब्बत का सीन हो जाये चाय सँग चाऊमीन हो जाये इक झलक महजबीन हो जाये इश्क़ ताज़ातरीन हो जाये दिल का कमरा है खाली मुद्दत से कोई इसमें मकीन हो जाये बैठ जाओ जो रूबरू मेरे यह ग़ज़ल बेहतरीन हो जाये गुफ्तगू प्यार…

  • दिल को राहत है इस बहाने से

    दिल को राहत है इस बहाने से तेरी ग़ज़लों को गुनगुनाने सेदिल को राहत है इस बहाने से दिल में कितने ही उठ गये तूफांइक ज़रा उनके मुस्कुराने से लुत्फ़ आने लगा है अब मुझकोनाज़ नखरे तेरे उठाने से प्यार के सिक्के हैं बहुत मुझ पररोज़ लूटा करो खज़ाने से ढह गया है महल उमीदों…

  • फूल तितली सनम हुए बे-रंग

    फूल तितली सनम हुए बे-रंग क़ाफ़िया – ए स्वर की ‌बंदिश रदीफ़ – बे-रंग वज़्न – 2122 1212 22 फूल तितली सनम हुए बे-रंग इंद्रधनुषी छटा दिखे बे-रंग तेरी खुशबू जो ज़िंदगी से गई रात-दिन मेरे हो गए बे-रंग ये मुहब्बत सज़ा बनी है आज दौर-ए-हिज़्राँ लगे मुझे बे-रंग याद जब तेरी आती है मुझको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *