Cheenti par kavita

वो नन्ही सी चींटी | Cheenti par kavita

वो नन्ही सी चींटी

( Wo nanhi si cheenti )

 

एक ना एक दिन ज़रूर आता है चींटी का भी वक्त,
हिला देती है वो नन्हीं सी चींटी ताज और ये तख्त।
समय पलटते देर न लगता किसी का भी उस वक्त,
परेशानियां दूरी बना लेती चाहे वह हो बहुत सख़्त।।

वो परमपिता सभी को इस एक ही मिट्टी से बनाता,
किसी‌ को जीव-जन्तु पक्षी एवं ये चींटी ही बनाता।
किसे निर्धन कमजोर और किसे मालिक बना देता,
बाहर से किसी को सुंदर तो किसे अंदर से बनाता।।

ये उन्नति के रास्ते कभी भी किसी के बंद नही होते,
मानव अक्सर निराशा पाकर हिम्मत ही हार‌ जाते।
जीवन एक संघर्ष है जिस से डटकर लड़ना चाहिए,
विश्वास मन में हो तो वह भगवान को भी पा जाते।।

ये हार भी शबक है जो सुधार करनें का मौका देती,
पहाड़ी से बर्फ़ न पिघलती तो नदियां खुश्क रहती।
कभी दु:खो का पहाड़ और जीत का जंजाल होती,
विश्वास से ही ईश्वर मिलते इसी से ही मूरत पूजती।।

सीख लो इस नन्ही चींटी से जो हिम्मत नही हारती,
कई बार गिरती पड़ती उठती व फिर चलती जाती।
दुर्गम पथ एवं लम्बी दूरी भी ये चींटी पार कर लेती,
अनुशासन और एकता का पाठ सब को सिखाती।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • सनातन नववर्ष | Poem sanatan nav varsh

    सनातन नववर्ष ( Sanatan nav varsh )   हर हर महादेव गूंजे सब रामनाम जय कार करे। श्रद्धा  और विश्वास  भरकर  हर हिंदू हूंकार भरे।   वर्ष नया हो हर्ष नया हो घटा प्रेम की छाई हो। जय श्री राम के नारों से गूंज रही अमराई हो।   आस्था विश्वास हृदय में भावो की बहती…

  • बेटे भी दहलीज छोड़ चले

    बेटे भी दहलीज छोड़ चले ऊंची शिक्षा पाने को जो रुख हवा का मोड़ चले। बेटियों की बात नहीं बेटे भी दहलीज छोड़ चले। कोचिंग क्लासेज हॉस्टल शिक्षा का ठिकाना है। कड़ी मेहनत रातदिन कर मंजिल तक जाना है। घर आंगन दीवारें दहलीज सूना सूना सा लगता है। मात पिता की याद सताती दीप प्रेम…

  • पगड़ी | Pagdi par Kavita

    पगड़ी ( Pagdi )    आन बान शान है पगड़ी स्वाभिमान पगड़ी है। लहरिया की तान पगड़ी दीन ईमान पगड़ी है। आदमी यश इज्जत पगड़ी राजाओं की शान है। मर्यादा मान और प्रतिष्ठा घट घट में हिंदुस्तान है। भामाशाह की जान पगड़ी योद्धाओं का मान है। रणभूमि कूद पड़े जो रणधीरों का गुणगान है। वैभव…

  • वादा | Kavita Vaada

    वादा ( Vaada )    प्रेमी का प्रेमिका से वादा हाथ छोड़ ना जाने का भक्त का भगवान से वादा भक्ति में डूब जाने का पति का पत्नी से वादा संकट में साथ निभाने का एक मां का बेटे से वादा संस्कारवान बनाने का एक बेटी का मां से वादा घर दूजा रोशन करने का…

  • युद्ध के बोझ से | Yuddh Par Kavita

    युद्ध के बोझ से ( Yuddh ke bojh se )   क्यों न आसमां को सुस्ताने दिया जाए, कुछ बरस तक युद्ध को जाने दिया जाए। इंशा की लालच का कोई इंतिहाँ नहीं, पहचाने जो चेहरा आईना दिया जाए। युद्ध के बोझ से वो कब का है थका, बैठ गई आवाज, गर्म पानी दिया जाए।…

  • पर हार कभी न स्वीकार कर | Haar Kabhi na Swikar Kar

    पर हार कभी न स्वीकार कर ( Par haar kabhi na swikar kar )   दर्श पथ कंटक बाधा , किंचित नहीं घबराना । थोड़ा चिंतन मनन कर, मूल कारण पत्ता लगाना । फिर लगा कर दुगुनी ताकत, अदम्य सी एक उड़ान भर । पर हार कभी न स्वीकार कर… ।। बुलंद हौसलों संग होती,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *