Kavita mata rani

माता हरती हर संताप

माता हरती हर संताप

देव, ऋषि और पितृ ऋण होते,
जग में ऋण के तीन प्रकार।
इन्हें चुकाना सनातनी का,
होता जन्मसिद्ध अधिकार।
पर इन तीनों से पहले है,
सर्वोपरि माता का ऋण।
इसे चुकाना परमावश्यक,
हो सकते ना कभी उऋण।
माता ने ही जन्म दिया और,
मां ने हमको पाला है।
इसीलिये अनगिन रूपों में,
मां का रूप निराला है।
बेटी, बहन, मां रूप साथ में,
पत्नी रूप भी आला है।
स्त्री शक्ति संग कदम दर कदम,
मिल चलने में उजाला है।
पितृपक्ष के बाद सदा ही,
आते नवरात्रों के दिन।
माता के नौ रूपों का हम,
निशि दिन करते आराधन।
माता तो मां ही होती है,
शिशुवत यदि हम बन जायें।
श्रद्धानत हो करें समर्पण,
सारे सुख जीवन में पायें।
हरती हर संताप मातु,
अभिनव माया ऐसी रचती।
संतानों की सब आशायें,
मनवांछित हो कर फलतीं।
इहलोक संवरता तो है ही,
उस लोक न जाने क्या होगा?
हर हाल कृपा अपनी मां की,
जो भी होगा, अच्छा होगा।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • मेरे स्कूल का दूध | Kavita Mere School ka Doodh

    मेरे स्कूल का दूध (एक घटना) ( Mere school ka doodh – Ek ghatna )    दुःख ही जीवन की कथा रही यह सदा  कष्ट  की व्यथा रही।   कब  तक  कोई लड़ सकता है! कब  तक  कष्टें  सह सकता है हो  सहनशक्ति   जब  पीर परे है  कौन  धीर  धर  सकता है?   मन …

  • सबके राम | Sabke Ram

    सबके राम ( Sabke Ram )   मेरी राम ,तुम्हारे राम कौशल्या सुत राज दुलारे राम पधार रहे फिर अवध की नगरी कर लो दर्शन आठों याम सीताराम जय जय सीताराम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ऋषि मुनियों के उद्धारक श्री राम सनातन धर्म के प्रतिपालक श्री राम हममें राम तुममे राम हृदय में सबके बसते…

  • कृष्णा | Krishna par Kavita

    कृष्णा ( Krishna ) कारावास में जन्म लिए जो था उन्हीं का वंश कर्मों का फल भोगने को विवश था कृष्ण और कंश । बालापन में खूब खेलते करते थे खूब शरारत उम्र के साथ सीखाए करना रासलीला और महाभारत । राधा के पीछे खूब भागते वो था ना चरित्र हीन अदृश्य होकर लाज बचाए…

  • भोर की नव बेला || Kavita

    भोर की नव बेला ( Bhor ki naw bela )   मैं करोना को हराकर बाहर आई हूँ खुद की बहादुरीपर थोडा इतराई हूँ मालूम था सफर बहुत कठिन है फिर भी हिम्मत खूब मन में जुटाई है   खूब पिया पानी खूब भाप भी ली खूब प्राणायाम की लगाई झडी लम्बी साँसे छत पर…

  • अंतिम यात्रा | Kavita antim yatra

    अंतिम यात्रा ( Antim yatra )     जीवन की प्रचंड धूप में मनुज तपता रहा दिन रात नयन कितने स्वप्न देखे कितनी शामें कितने प्रभात   भाग दौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता रहा वो निष्काम चलता रहा मुसाफिर सा अटल पथिक अविराम   जीवन सफर में उतार-चढ़ाव सुख-दुख के मेले हंसते-हंसते जीवन बिता आज…

  • आकाश में जब तिरंगा लहराता

    आकाश में जब तिरंगा लहराता जब कोयल गीत सुनाती है।जब भंवरा नगमे गाता है।।पुरवाई शौर मचाती है।जब बादल झूम के आता है।। जब बात निकलती है हर सू ।दिलदारों की मतवालों की।।जब याद सताती है हमको।इस देश पे भरनें वालों की।। तोपों के दहन खुल जाते हैं ।बंदूके गरजनें लगती है ।।आकाश का दिल थर्राता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *