जय जगदम्बे माँ | Jai Jagdamba Maa

जय जगदम्बे माँ

( Jai Jagdamba Maa )

अम्बे माँ जगदम्बे मइया, तेरी शक्ति अपार है।
मातु भवानी माँ कल्याणी, सुखी सकल संसार है।।

शक्ति स्वरूपा मातु शारदे, जग का सारा ज्ञान दो।
शैलपुत्री विघ्नविनाशिनी, मातु ब्रह्माणी मान दो।।
दुर्गे मइया बहु शुभकारी, आभा हृदय प्रसार है।
अम्बे माँ जगदम्बे मइया, माँ की शक्ति अपार है।।

करें नित्य उर से उपासना, बहुत निराली आप हो।
संकट गहरा है धरती पर, दूर सकल ही ताप हो।।
दुर्गे दुर्गति नाशिनि मैया, मन में बहुत बहार है।
अम्बे माँ जगदम्बे मइया, माँ की शक्ति अपार है।।

कात्यायनी हो फलदायिनी, तृण-तृण तेरा वास है।
पाप नाशिनी असुर नाशिनी, हृदय सदा ये दास है।।
सुख समृद्धि दो कष्टहारिणी, माँ रज से उद्धार है।
अम्बे माँ जगदम्बे मइया, माँ की शक्ति अपार है।।

जग कल्याणी मंगलकारी, सफल आप से काज है।
सुरसा का संहार करो माँ, सदा आप पर नाज है।।
श्रद्धा भक्ति से शीश झुके ये, माँ-माँ सदा पुकार है।
अम्बे माँ जगदम्बे मइया, माँ की शक्ति अपार है।।

भजन

बुलाती आज माता हैं,
सजा दरबार प्यारा है।
मनोहर मातु छवि देखो
बड़ा शृंगार न्यारा है।।

लगा जयकार माता की,
करें उपकार भी काली।
वहीं अम्बे वही दुर्गे,
वहीं मंशा महाकाली।।
भरें झोली हमारी माँ,
सदा जीवन निखारा है।

सवारी शेर की करतीं
विराजें माँ कमल आसन।
करो गुणगान माता के,
जलाओ दीप तुम पावन।।
चढ़ाओ लाल चुनरी भी,
सभी का माँ सहारा है।

पड़े जब जब चरण मां के,
शुभद होते सभी काजा।
नवाते शीश दर पे सब,
भले हो रंक या राजा।।
उतारें पार भक्तों को,
उन्होंने जब पुकारा है।

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हुड़दंग मचा होली में | Holi ke Hurdang par Kavita

    हुड़दंग मचा होली में  ( Hurdang macha Holi mein )    हुड़दंग मचा हैं होली में देखो मस्ती की डोली में मस्त मगन हमजोली में किशोर सारे डोल रहे हैं, भंग चढ़ी हैं इस होली में उड़ रहा है अबीर गुलाल ढोल का अपना सुरताल मचा हुआ, गजब धमाल खुशियों के रंगों से रंगी होली…

  • डर के आगे जीत है (दोहे)

    डर के आगे जीत है (दोहे) **** (मंजूर के दोहे) ****** १) डर से हम डरते नहीं , ना इसकी पहचान। डराओ ना जग मुझको, मैं भी अब शैतान ।। २) डर कर जीया अभी तक,पकड़ लिया अब कान। जैसे को तैसा करूं,देख जगत हैरान।। ३) डरोना कभी किसी से,अक्ल से लो तुम काम। डराने…

  • ऐतिहासिक स्थल किशनगढ़ | Kishangarh

    ऐतिहासिक स्थल किशनगढ़ ( Aitihasik sthal kishangarh )    राजस्थान राज्य का है यह ऐतिहासिक ऐसा शहर, समस्त सुविधाएं मिल जाती है जहां पर हर पहर। ऐतिहासिक एवम धार्मिक स्थल है यहां पर अनेंक, मदनगंज किशनगढ़ नाम से विख्यात है ये शहर।। मार्बल मंडी डंपिंग यार्ड से भी यह शहर है मशहूर, बाॅलीवुड‌ फिल्मों की…

  • ये मुल्क हमारी जान | Kavita Ye Mulk Hamari Jaan

    ये मुल्क हमारी जान ( Ye mulk hamari jaan )   एक दिन भी निभा नही सकेंगे हम जैसा किरदार पर आज वही लोग हम को मशवरे देते है हजार। उंगली पर लगी हुई स्याही केवल निशानी नही है हमारी शान व देश की पहचान, लोकतंत्र यही है। देश मना रहा गणतंत्र दिवस लोकतंत्र देता…

  • बढ़ई का इतिहास

    बढ़ई का इतिहास प्राचीन सभ्यता से जुड़ा हुआ है बढ़ई का इतिहास,कुशल कारीगरी शिल्प-कला है कारपेंटर के पास।करतें है इनके हृदय भगवान विश्वकर्मा जी निवास,फर्नीचर के कामों में यह लोग कर रहें है विकास।। छिल-छिलकर यह काठ को अद्भुत चीजें बना देते,ना देखा ना सोचा किसी ने मनमोहक रूप दे देते।दिल में उम्मीद लिए यह…

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *