आम आदमी की किस्मत!

आम आदमी की किस्मत | Aam aadmi par kavita

आम आदमी की किस्मत !
*****

( Aam Aadmi Ki Kismat )

 

आम आदमी पिस रहा है,
सड़कों पर जूते घिस रहा है।
मारा मारा फिरता है इधर से उधर,
समझ नहीं पाए-
जाएं तो जाएं किधर ।
चहुंओर सन्नाटा है,
सहायता को कहीं जाता है?
निराशा ही निराशा उसे हाथ आता है।
सरकारी दफ्तर जाए,
कर्मचारी उसे दौड़ाएं,महीनों-साल,
फिर भी धीमी रहती है,
फाइलों की चाल।
काम होने के पहले ही
खुद उसका हो जाता है काम तमाम,
अब किस किस पर लगाएं हम इल्जाम?
थानों का वही हाल है,
जहां पीड़ित ही बेहाल है।
अपराधी मालामाल है,
जो रखता प्रभारी का ख्याल है।
पीड़ित थाने की सीढ़ियां चढ़ने से भी डरते हैं,
वहीं अपराधी ठाठ से उठते बैठते हैं।
आम आदमी की सुनता नहीं कोई,
धरती का बोझ समझ खुद का जीवन ढ़ोई।
ऐसा ही कुछ हाल है न्यायालयों का
बरसों बरस केस उलझे रहते हैं,
फैसले नहीं आ पाते हैं।
मिलते हैं सिर्फ डेट पर डेट,
न्याय चढ़ जाती हैं देरी की भेंट।
अपराधी बेल पर घूमते हैं,
राह चलते युवतियों को छेड़ते हैं,
कहते हैं फब्तियां,
लोक लाज से बाहर न आ पातीं सिसकियां।
गांव में भी दुत्कारा जाता है,
आम आदमी अपनों से ही हार जाता है।
बिक जाते हैं घर बार,
तब पलायन को होते तैयार।
अपना सबकुछ लुटाकर परदेश जाते हैं,
मेहनत मजदूरी कर ,
किराए की झोपड़ी में रहकर परिवार चलाते हैं।
सही मायने में आम आदमी के कष्ट
कभी खत्म नहीं हो पाते हैं!
आम आदमी की किस्मत ऐसी क्यों है,
सदियों से ज्यों कि त्यों है।
यह प्रश्न चिंतनीय है,
सभ्य समाज का कृत्य निंदनीय है।

 

***

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :-

आत्मनिर्भर भारत | Aatmanirbhar Bharat Par Kavita

Similar Posts

  • श्री हरि के अनन्त स्वरुप | Shree Hari ke Anant Swaroop

    श्री हरि के अनन्त स्वरुप ( Shree hari ke anant swaroop )    भाद्रपद शुक्ला-पक्ष की चतुर्दशी को करतें है व्रत, जिसके न आदि का पता न अंत का वो है अनन्त। सृष्टि की रचना किऐ भगवान हरि विष्णु इस दिन, करतें हम हर वर्ष इस दिन व्रत और पाते है मन्नत।। 14 लोकों का…

  • तेरे बिना

    तेरे बिना तू चली गई, मुझे तन्हा छोड़कर,तेरी यादों में हर लम्हा जलता गया।दिल ने अब धड़कना भी छोड़ दिया,बस तेरे जाने के बाद सब ठहरता गया। दीवारों से बातें अब आदत बनी,तेरी परछाईं भी खामोश हुई।अंधेरों में तेरी आहटें खोजूं,पर हर राह अब सूनी हुई। कभी हमसफ़र थे, साथ चले थे,प्यार की राहों में…

  • धरती की व्यथा | Kavita Dharti ki Vyatha

    धरती की व्यथा ( Dharti ki Vyatha ) मैं खुश थी जब धरती न कहला कर सूरज कहलाती थी तुममें समा तुम्हारी तरह स्थिर रह कर गुरुग्रह जैसे अनेक ग्रहों को अपने इर्द गिर्द घुमाती थी पर जबसे तुमने मुझे पृथक अस्तित्व में लाने का प्रण किया तभी से एक नित नया अहसास दिया ।…

  • नदी | Nadi par Kavita

    नदी ( Nadi )  आँधी आऍं चाहें आऍं तूफ़ान, मैं सदैव ही चलती ही रहती। और गन्दगी सारे ब्रह्माण्ड की, समेट कर के बहा ले जाती।। मैं किसी के रोके नहीं रुकती, और कभी भी मैं नहीं थकती। मैं नदी ख़ुद मन वेग से चलती, अविरल सदैव बहती जाती।। अपनें इस प्रवाह से धरती के,…

  • मजबूरी/ लाचारी | Kavita

    मजबूरी/ लाचारी ( Majboori )   सबको रखना दूरी है यह कैसी मजबूरी है कालचक्र का कैसा खेल कोई शक्ति आसुरी है   मजदूर आज मजबूर हुआ थककर चकनाचूर हुआ लहर कोरोना कैसी आई अपनों से भी दूर हुआ   मजबूर आज सारी दुनिया मुंह पर मास्क लगाने को सावधान रहकर जग में डटकर कदम…

  • बस वो बिकी नहीं | Poem bas wo biki nahi

    बस वो बिकी नहीं ( Bas wo biki nahi )   श्रृंगार की गजल कोई, हमने लिखी नहीं। सूरत हुजूरे दिल की, जबसे दिखी नहीं ॥   बिक गई थी लाखो में, इक तस्वीर बेहया, जिसमें लिखा था मां, बस वो बिकी नहीं ॥   हंसते रहे तमाम उम्र, जिसको छिपाके हम, हमसे वो बातें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *