Mehnat

मेहनत | Mehnat

मेहनत!

( Mehnat )

 

बिना मेहनत के कुछ हो नहीं सकता,
पृथ्वी गति न करे, तो दिन निकल नहीं सकता।

मेहनत से ही चलता है किस्मत का सिक्का,
मेहनत बिना जीवन संवर नहीं सकता।

मेहनत की खुशबू से है धरा महकती,
उड़ें न भौरा तो कली तक पहुँच नहीं सकता।

सजा रहता है झूठ हमारी जुबानों पे,
डगर सत्य की न पकड़ें मोक्ष मिल नहीं सकता।

किसान अगर वो मेहनत से बीज न बोये,
तो एक भी दाना खेत से मिल नहीं सकता।

सिंहासन भी बिना मेहनत के मिलता नहीं,
बिना हिम्मत के कोई जंग जीत नहीं सकता।

कुदरत से अदावत करना घाटे का सौदा,
तनी उसकी भृकुटी तो कोई बच नहीं सकता।

एटम-बम,मिसाइलें, बारूद दरिया में डाल,
संयम के बिना जहां में टिक नहीं सकता।

मेहनत का फल आज नहीं,तो कल मिलेगा,
बिना बूँद के सागर कभी भर नहीं सकता।

मनुष्य है अपने भाग्य का स्वयं निर्माता,
बिना कठोर श्रम के सृजन कर नहीं सकता।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

विश्व पर्यावरण दिवस | Vishv Paryavaran Divas

Similar Posts

  • मतलब भरा कैसा ये दौर | Kavita matlab bhara kaisa ye daur

    मतलब भरा कैसा ये दौर ( Matlab bhara kaisa ye daur )   नफरत का बाजार सजा अपनापन वो प्यार कहां उल्फत के सौदागर बैठे कर रहे खड़ी दीवार यहां प्रेम प्यार भाईचारा की सब टूट रही रिश्तो की डोर अपनापन अनमोल खोया घट घट बैठा स्वार्थ चोर मतलब भरा कैसा ये दौर घृणा बैर…

  • दादी की जादुई सीख

    दादी की जादुई सीख दादी ने पोती को गोद में बिठाया,चश्मे से झांककर प्यार से मुस्कुराया“सुनो बिटिया, तीन मंत्र मेरे,जीवन को बनाएंगे रंग-बिरंगे तेरे!”ज़िंदगी में तीन चीज़ें न छोड़ना,हर पल को सुंदरता से जोड़ना। पहला, पहनना सबसे सुंदर वस्त्र,हर दिन लगे जैसे कोई उत्सव मस्त।”चुनरी में तेरी चमकते सितारे हो बुनें,जूतों में बजें जिंगल-जंगल के…

  • ओज भरी हुंकार | Kavita oj bhari hunkar

    ओज भरी हुंकार ( Oj bhari hunkar )   मैंने लिखे गीत तराने मधुर मधुर मुस्कान लिए। अंतर्मन भाव सुहावने भारत मां की शान लिए।   राष्ट्रदीप ले स्वाभिमान के भाव सजाया करता हूं। मन मंदिर में दिव्य प्रेम के दीप जलाया करता हूं।   मैं कविता की हूंकारों से गीत वतन के गाता हूं।…

  • इस दिवाली हर दिल हो दीया | Diwali par kavita

    इस दिवाली हर दिल हो दीया ( Is diwali har dil ho diya : Deepawali kavita )     इस दिवाली हर दिल हो दीया   रूह उसकी बाती प्रेम, प्यार महोब्बत भरे जज्बातों के तेल में जल कर   तेरे मेरे हर इक की अमावस की रात भी बने   पूनम सी पूरनमासी तभी…

  • मैं कान हूं | Kavita main kaan hoon

    मैं कान हूं ( Main kaan hoon )   मैं कान हूं अपने जिम्मेदारियों से परेशान हूं। गालियां हों या तालियां अच्छा हो या बुरा सबको सुनकर,सहकर हैरान हूं। खैर छोड़िए मैं कान हूं। चश्में का बोझ ढोकर डंडियों से जकड़ा हुआ आंखों के मामलों में, मैं बना पहलवान हूं। खैर छोड़िए मैं कान हूं।…

  • बेटा | Beta

    बेटा ( Beta )   झूले में पड़े रो-रो कर मां को बुलाने वाले गोदी से ना उतरने की जिद करने वाले बिना मां की लोरी के ना सोने वाले लकड़ी के गडले को पकड़ के खेलने वाले मां के आंचल में दौड़ कर छुपने वाले मिट्टी के सने हाथ मुंह पर रख हंसने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *