Mera Desh Mera Kartavya

मेरा देश मेरा कर्तव्य | Mera Desh Mera Kartavya

मेरा देश मेरा कर्तव्य

( Mera Desh Mera Kartavya )

कथा है , पग – पग बलिदान की l
कथा है , पथ – पथ दृढ़ता की ll
किस मिट्टी से बने शूर – साहसी ?
ना पाना था , ना खोना था l
संकल्प केवल देना था ll
मेरा देश , मेरा कर्तव्य l
अब यहीं एक आवाज है ll

गिरना है ,उठना है ,फिर सम्भलना है l
व्यर्थ की व्याकुलता को छोड़ना है ll
संघर्ष से डट कर आगे बढ़ना है l
जीवन को पुनः ऊबान लेना है ll
मेरा देश , मेरा कर्तव्य l
अब यहीं एक आवाज है ll

संसार को बताएँगे l कि सच…. ?
ये देश चाह का नहीं , यश का है l
नारा शांति , समृद्धि का है l
क्यूंकि देश युगपुरुष का है ll
मेरा देश , मेरा कर्तव्य l
अब यहीं एक आवाज है ll

गांधी, बाबा साहब, तिलक ने सहा l
अटल, रमन और कलाम ने कहा ll
घर – सीमा उसकी रक्षा मेरी गति है l
मेरी पहचान देश की प्रगति है ll
मेरा देश , मेरा कर्तव्य l
अब यहीं एक आवाज है ll

वाहिद खान पेंडारी

( हिंदी : प्राध्यापक )

Tungal School of Basic & Applied Sciences , Jamkhandi

Karnataka

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बनारस भाग-२ | Poem on Banaras

    बनारस भाग-२ ( Banaras )   ब्रह्मा, विष्णु सदा विराजें, करता है गुणगान बनारस। बँधती गँठरी पुण्य की देखो, सुख की है खान बनारस। दोष-पाप सब दूर है करता, ऐसा है वो घाट बनारस। खल-कामी,लोभी- अज्ञानी, इन सबका है काट बनारस। गंगा की लहरों में जीवन, शीतल-मंद-सुगंध बनारस। कल्- वृक्ष के जैसा है वो, ऋषि,मुनि…

  • तू न नफ़रत किया कर | Ghazal too na nafrat kiya kar

    तू न नफ़रत किया कर ( Too na nafrat kiya kar )     किसी से मगर तू न नफ़रत किया कर सभी से मगर तू मुहब्बत किया कर   बहुत डाट मिलती है मां बाप की ही नहीं घर किसी से शिक़ायत किया कर   गुनाहों से तेरी नहीं जीस्त होगी ख़ुदा की मगर…

  • बस्ता | Kavita Basta

    बस्ता ( Basta )   पीठ पर लादे गोवर्धन-सा बड़ा बस्ता दीखे गिरिधर आ रहे हैं श्यामसुंदर चढ़ रहे वे सोपान शिक्षा के डगमगाते पांव पतले कांपते-हांफते तीसरी में ही ग्ए बन गए हैं फायियान ढ़ो रहे – संसार भर का ज्ञान पूरी पढाई कर निकले जब स्कूल से बन गए हैं बोनसाई शेखर कुमार…

  • मेरी अयोध्या | Meri Ayodhya

    मेरी अयोध्या ( Meri Ayodhya ) धर्म की नगरी सोई हुई थी, आज जगी है मेरी अयोध्या। पुलकित हो गया रोम रोम,आज खिली है मेरी अयोध्या। नैना निहारत चौखट पर इक, मन्दिर ऐसा भव्य बना है, भारत का संताप मिटा अब,दमके ऐसी है मेरी आयोध्या। दीप जलावत मंगल गावत, जन मन को रिझावे अयोध्या। सोने…

  • दीप जलाना होगा | Kavita

    दीप जलाना होगा ( Deep jalana hoga )   बुलंद हौसला बनाना होगा तूफान  से  टकराना  होगा मास्क जरूरी मुंह पर रखना जन-जन को समझाना होगा   वक्त के मारे लोग जगत में मदद को हाथ बढ़ाना होगा दुख की गाज गिरी जिन पर ढांढस  उन्हें  बंधाना  होगा   मन का भेद मिटाना होगा सेवा…

  • सदाचार | Kavita Sadachar

    सदाचार ( Sadachar )   आए हो दुनिया में तो, दुनियादारी भी निभाओ, ऐ इंसानों थोड़ा तो सदाचार का गुण अपनाओ, आकर जहाने-फ़ानी में न अपना फ़र्ज़ भूलाओ, ऐ इंसानों थोड़ा तो सदाचार का गुण अपनाओ, भूखे,बिलकते बच्चों से ना तुम मुँह फेर जाओ, ऐ इंसानों थोड़ा तो सदाचार का गुण अपनाओ, अपनी भरी प्लेट…

4 Comments

  1. अग्निपात जैसे संघर्ष में एक भाव , कर्म से जुड़कर आगे बढ़ना है।
    जय हिंद।

  2. विश्व को बताने का प्रयास कि भारत “snek space”
    नहीं ” knowledge space ” है l त्याग बलिदान को ” धर्म , मजहब और आपसी द्वन्द में क्लेश नहीं
    होने देंगे ll

    आभार
    जय हिंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *