Mere Shriram Lala

मेरे श्री रामलला | Mere Shriram Lala

मेरे श्री रामलला

( Mere Shriram Lala )

( 1 )

राम नाम की सहर्ष इस ज्योति को हृदय में जगाए रखना तुम !
आंगन को अपने सुंदर पुष्पों से मधुबन सा सजाए रखना तुम ।।

मर्यादा में रहकर सम्मान मिला हैं मेरे श्री राघव को !
प्राण प्रतिष्ठा फिर से होगी घर अयोध्या बनाएं रखना तुम ।।

राम लला के रूप में देखो राघव फिर से विराजेंगे,
अयोध्या नगरी पावन होगी वे जन जन के बीच पधारेंगे ।।

धन्य धन्य है वह मनुज बहुत जो अयोध्या में ही जन्म लिए,
राम नाम के छांव में रहकर निर्धन भी जैसे धन्य धनवान हुए।।

कई वर्षो तक संघर्ष चला है अपने ही अस्तित्व के लिए ,
राम नाम जिसने न जाना वह पापी अब दूर हुए।।

देखो पुण्य प्रताप बहुत है राम नाम के जाप में
सत्य सनातन जीत हुई है कलयुग के भी इस राज में ।।

धन्य धन्य वह कार सेवक है , जिन्होंने जान की बाजी लगा दी थी!
भगवा पहन राम नाम के खातिर जान भी दाव पर लगा दी थी ।।

प्रभु शरण में जो आए वह राम नाम से सरयू भूमि तक पहुंचे हैं!
बड़ा कठिन भक्ति मय सफलता से जो राम नाम से हृदय सीचे हैं।।

एक निवेदन मेरा है मेरे प्रभु श्री राम से,
कृपा बनाए रखना अब ऐसे ही भारत धाम पर।।

20 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा पुनः हो रही अयोध्या नगरी भारत में,
दीप प्रज्ज्वलित घर-घर होंगे, ये होगा श्री राम पर्व विश्व भर में।।

 

( 2 ) 

चैत्र नवमी से पहले ही
पौष मास में आ गया
नव वर्ष कुछ यूं हमारा
राम नाम की भक्ति बिना
नहीं हम भक्तों का गुजारा।।

मर्यादा में रहकर जीती ,
श्री राम ने अपनी पारी
सत्य सनातन की जीत हुई है,
अब सब भक्त बजावे ताली।।

मेरे श्री राम अयोध्या धाम विराजे
राम लला, सिया,लक्ष्मण हनुमान संग पधारे
अयोध्या जगमग हुई है,रोशन जैसे दिवाली
भारत सारा मिल कर यह उत्सव मनावे ।।

श्री राम जन्म भूमि पर,भक्त जन फूल पसारे
राह देख रहे थे जैसे मिल इस अवसर का सारे ,
निमंत्रण तो नाम हैं बस इस तीरथ का ये कार्य
यह निमंत्रण सबका है ये सारे भारत वासी जाने ।।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

धन्यवाद | Dhanyavad

Similar Posts

  • जनक सुता जानकी | Janak Suta Janaki

    जनक सुता जानकी ( Janak Suta Janaki )    जनक सुता जगजननी जानकी राधव प्रिया सिया अंबे मात की अष्ट सिद्धि नवनिधि सब दाता पवन पुत्र मां सिया गुण गाता रघुनंदन श्रीराम प्रिय स्वामी सारे जग के ईश्वर अंतर्यामी अवधपुरी हो आप महारानी लव-कुश बालक महाज्ञानी पतिव्रता प्रभुता बल नारी अग्नि परीक्षा तप बलधारी लक्ष्मी…

  • Kavita | दुनिया

    दुनिया ( Duniya )   रात  मे  चाँद को , जिसने  चमकना  सिखाया । सूरज की किरणों को ,आलोक फैलाना बताया ।। ग्रीष्म ,वर्षा ,शीत ,बसंत ,होती अजीब घटनाएं है । वंदन  है  प्रभु ! उन्हें , जिसने  ये दुनिया बनाया ।। उफनती  नदियों  को , जिसने  बहना  सिखाया । गहरी  काली  झीलो  को ,…

  • बनारस | Kavita Banaras

    बनारस ( Banaras )   कण कण में हैं शंकर जिसके , और मिट्टी है पारस ! तीन लोक से न्यारी नगरी , जिसका नाम बनारस !! आबोहवा यहां का अनुपम, फिजा में बसती मस्ती ! मोक्ष धाम है महादेव का , मानवता की बस्ती !! स्नेह समन्वय सदाचार संग, बहती ज्ञान की गंगा! सुख…

  • इन अँखियों को समझाओ तो | In Ankhiyon ko

    इन अँखियों को समझाओ तो   किसे नहीं खेलें होली बताओ तो पुछती है कोयल बताने आओ तो सभी आये लेकिन वो नहीं आए इन अँखियों को भी समझाओ तो। इंतजार के दिन दिखाए बहुत तुम नहीं चाहिए था, सताए बहुत तुम कैसे करें तारीफ झूठे हम बोलो कहाँ कहकर अपनाए बहुत तुम। जैसे तैसे…

  • मंदिर बनने वाला है | Kavita Mandir Banne Wala Hai

    मंदिर बनने वाला है ( Mandir banne wala hai )    मन धीर धरो क्यो आतुर हो,अब शुभ दिन आने वाला है। साकेत की दिव्य धरा पर फिर से, मंदिर बनने वाला है। अब हूक नही हुंकार भरो, श्रीराम का जय जयकार करो, तुम पहन लो केसरिया साँफा, घर राम का बनने वाला है। राजा…

  • भारत के वीर जवान | Bharat ke Veer Jawan

    भारत के वीर जवान ( Bharat ke veer jawan )    हे भारत के वीर जवान तुम सबको है सादर प्रणाम, भारत माता के हृदय पर लिखा है तुम सच्चे सपूतों का नाम, तेरे अनुपम त्याग से ही हम सुखी जीवन बिताते हैं, तेरे अदम्य साहस से हम सुरक्षित रह पाते हैं, तेरी हिम्मत और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *