मिजाज | Mijaaj

मिजाज

एक लम्हे में कैसे मिजाज बदल लेते हैं,
यह जहां पल में रिश्ते तमाम बदल लेते हैं।

इतनी जल्दी तो मौसम भी नहीं बदला करते,
यह ऐसे बदलते जैसे लिबास बदल लेते हैं।

एहसास-ओ-जज़्बात से खाली हो गए हैं सारे,
ये मतलब के लिए तो ख़्याले-मीरास बदल लेते हैं।

तुम उनको जवाब देकर तो देखो एक दफ़ा,
हमारे अपने मिनटों में अपने सवाल बदल लेते हैं।

गुनाहों का एहसास आख़िर उन्हें होगा भी कैसे?
वो अपने गुनाहों से तो सवाब बदल लेते हैं।

पोशीदा-पोशीदा से रहते हैं अल्फ़ाज़ मेरे,
सोचते हैं लफ़्ज़ों से किताब बदल लेते हैं।

जदीदी को अपना ओढ़ना-बिछाना मानने वाले,
अक्सर बेखुदी में रस्मो-रिवाज बदल लेते हैं।

जहाँ से आए हैं वापस वही को हमें जाना है,
फिर क्यों हम कुदरत के हिसाब बदल लेते हैं।

Aash Hamd

आश हम्द

पटना ( बिहार )

यह भी पढ़ें :-

अस्मत | Asmat

Similar Posts

  • छोड़ो | Chhodo

    ‘छोड़ो’ किसी बहाने जब देखो छज्जे पर आना-जाना छोड़ोआता देख मुझे खिड़की में आकर बाल बनाना छोड़ो क्या नाता है तुमसे मेरा क्यों अपनापन जता रहे होहँस हँस के यूँ बार-बार नैनों से तीर चलाना छोड़ो मैं नसीब का मारा मुझको पाकर होगा हासिल क्याअपने दिल के बालू पर बरसाती फसल उगाना छोड़ो आहें भरना…

  • हमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये

    हमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये राजा पे रख दिए न तो रानी पे रख दियेहमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये सागर, शराब, जाम कसौटी पे रख दियेउसने हिज़ाब जब मेरी मर्ज़ी पे रख दिये मय-ख़्वार जब शराब से तौबा न कर सकाइल्ज़ाम मयकशी के उदासी पे रख दिये सादा मिज़ाजी…

  • कितने आलोक समाये हैं | Kitne Alok

    कितने आलोक समाये हैं ( kitne alok samay hai)    तुमने जो निशिदिन आँखों में आकर अनुराग बसाये हैं हम रंग बिरंगे फूल सभी उर-उपवन के भर लाये हैं हर एक निशा में भर दूँगा सूरज की अरुणिम लाली को बाँहों में आकर तो देखो कितने आलोक समाये हैं प्रिय साथ तुम्हारा मिलने से हर…

  • दर्द ए जुदाई | Dard – E – Judai

    दर्द ए जुदाई ( Dard – E – Judai )    दर्द ए जुदाई सहता बहुत हूँ मैं कुछ दिनों से तन्हा बहुत हूँ दुश्मन मेरा क्यों बनता है वो ही मैं प्यार जिससे करता बहुत हूँ उल्फ़त से मुझसे तुम पेश आना मैं नफ़रतों से डरता बहुत हूँ मिलती नहीं है खुशियाँ कहीं भी…

  • बाप को उसने | Baap ko Usne

    बाप को उसने ( Baap ko Usne ) बाप को उसने ख़ुदाई दी हैहाथ बच्चे ने कमाई दी है तेरा अंदाज़ निराला यह भीदर्द देकर भी दवाई दी है उम्र भर जिससे वफ़ाएं कीं थींमुझको उसने भी बुराई दी है खिल गयीं कलियां दिले- मुज़्तर कीतेरी आहट जो सुनाई दी है पूछता कोई तो मैं…

  • नये रंग भरने वाला था | Ghazal Naye Rang

    नये रंग भरने वाला था ( Naye Rang Bharne Wala Tha ) हमारा जाम मुहब्बत से भरने वाला था कोई उमीद की हद से गुज़रने वाला था जवाब उस से मुहब्बत का किस तरह मिलता वो गुफ़्तगू भी सवालों में करने वाला था ये एक बात ही ज़ाहिर है उसकी आंँखों से ज़रा सी देर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *