मोहब्बत का जैसे असर लग रहा

मोहब्बत का जैसे असर लग रहा | Ghazal

मोहब्बत का जैसे असर लग रहा

( Mohabbat ka jaise asar lag raha )

 

खूबसूरत सुहाना सफर लग रहा।
मोहब्बत का जैसे असर लग रहा।।

 

राह -ए -हयात जिस पर मैं थक जा रही थी।
उस पर चलती रहूं उम्र भर लग रहा।।

 

ख्वाबों में अब तक जो मेरे आता रहा।
रूबरू आज मेरे नज़र लग रहा ।।

 

जिस पर चलकर मुझे मेरा मकसद मिले।
मेरी मंजिल का वो डगर लग रहा।।

 

मेरे एहसास मेरे तसव्वुर में वो।
मेरी सूनी ग़ज़ल का बहर लग रहा।।

 

पढ़ने को जिसको ढूंढे मुकम्मल जहां।
मेरे इश्क का वो खबर लग रहा।।

 

यादों में जिसके मेरी हैं रातें कटी।
उस हंसी शाम का वो सहर लग रहा।।

 

जिसके सोहबत में वक्त का पता ना चला।
मेरे महबूब सा वो पहर लग रहा।।

 

सूफियाने इश्क को जब से महसूस किया।
श्रुति का वो तभी से रहबर लग रहा।।

 

?

 कवयित्री :- श्रीमती देवी ‘श्रुति’
सा.रा.सी.रा. बालिका इण्टर कालेज अयोध्या ,
( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/ghazal-chehra-gulab-jaisa-hai/

Similar Posts

  • नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )

    नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )   भारत मना रहा है आज नौसेना दिवस, अपार शक्ति के आगे शत्रु सहमने को है विवश। नौसेनिक भी जी जान से करते हैं युद्धाभ्यास, समुद्री रास्ते से ना हो आतंकी हमले प्रयास। याद कर रहे हम उन वीरों को- दिया जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान, है आजादी की लड़ाई में…

  • जो पेड़ था नीम का | Poem on neem ka ped

     जो पेड़ था नीम का ( Jo ped tha neem ka )   गांव में मेरे पेड़ था नीम का कट गया वो जो पेड़ था नीम का   खेला करते थे जहां सब प्यार से वो नहीं है जो पेड़ था नीम का   बन गये पक्के मकां देखो जिधर गिर गया वो जो …

  • लफ्ज़ | Lafz shayari

    लफ्ज़ ( Lafz )   लफ्ज़ों को काटना लफ्ज़ों को चबाना लफ्ज़ों को खाना लफ्ज़ों को निगलना   फिर कहतें हैं   लफ्ज़ सख्त हैं लफ्ज़ कड़वे हैं लफ्ज़ करारे हैं लफ्ज़ चुभते हैं   नहीं जानते   लफ्ज़ तो बेमोल हैं लफ्ज़ तो बेजोड़ हैं लफ्ज़ तो लासानी है लफ्ज़ तो बेमानी है ….

  • जगतगुरु आदि शंकराचार्य | Kavita

    जगतगुरु आदि शंकराचार्य ( Jagadguru Adi Shankaracharya )    धर्म और संप्रदाय पर जब था अंधकार का साया,  तब केरल के कालडी़ मैं जन्मे महान संत| 8 वर्ष की उम्र में सन्यासी बने सबको दिया ज्ञान,  कई ग्रंथ  रचकर  दिया सबको परम ज्ञान| सनातन धर्म स्थापित किया, अद्वैत चिंतन को पुनर्जीवित करके सनातन हिंदू धर्म…

  • हाँ की दावत | Haan ki Dawat

    हाँ की दावत ( Han ki Dawat ) ‘हाँ’ की दावत में कभी आप सब गये हैं क्या, उसकी लज्जत से वाक़िफ आप हुए हैं क्या, आजकल हाँ की दावत का बड़ा ही चलन है, तभी तक ही तो रिश्तों का रिश्ते से मिलन है, ख़ुशी ख़ुशी आ जाएंगे सब ‘हाँ’ की दावत में, वरना…

  • देश आवाज अब दें रहा

    देश आवाज अब दें रहा   देश आवाज अब दें रहा खून अपना बहा दो कभी   मुल्क है मुश्किलों से घिरा जान सब की बचा लो अभी   इस वतन से अदूँ दो भगा आग है इक दिलों में लगी   देश भर में अमन ही रहे रोशनी भी जलेगी कभी   किस तरह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *