Mohini Nari

मोहिनी नारी | Mohini Nari

मोहिनी नारी

( Mohini nari )

 

आयुद्धों से भरे हुए भण्डार है मोहिनी नारी के।
नयना तीर कमान बिछाये जाल है मोहिनी नारी के।
माया ममता महबूबा से भाव है मोहिनी नारी के।
अभी तो है शुरूवात अनेको रंग है मोहिनी नारी के।

शतरूपा से शुरू हुआ संसार है मोहिनी नारी के।
त्रिदेवी का नाम हुआ अवतार है मोहिनी नारी के।
जटिला भामा भोगदा यह सृष्टि है मोहिनी नारी के।
शेर करे शुरूवात लिखे काव्य है मोहिनी नारी के।

उदित भाग्य बाबुल करे श्रृँगार है मोहिनी नारी के।
बेटी बने सौभाग्य गढे सम्मान है मोहिनी नारी के।
दो घर जोडे आप बढाए मान है मोहिनी नारी के।
ईश्वर का वरदान बनाए भाग्य है मोहिनी नारी के।

सृजन करे संघार दे जीवनदान है मोहिनी नारी के।
धरा समाहित आचँल मे सृष्टि है मोहिनी नारी के।
शेर कहे इक बात हृदय से मान है मोहिनी नारी के।
त्याग की है भंडार नही लाचार है मोहिनी नारी के।

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :- 

तू बहुत याद आ रही है | Tu Bahut Yaad aa Rahi Hai

Similar Posts

  • इस दिल पर पहरा है | Is Dil Par Pahra Hai

    इस दिल पर पहरा है एक रंग एक रूप का इस दिल पर पहरा है उसी दिल का दिया हुआ यह उदासी सा चेहरा है पढ़ना दिल से इस कविता को दिखेगा उसकी दिल पर डेरा है उसने मानी की नहीं मानी मुझे हम सफर पता नहीं लेकिन मैंने माना कि वह सिर्फ मेरा है…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,बह कर बन जाता है आँसू ।प्यार घृणा करुणा के विरोध का,द्रवित रूप होता है आँसू ।। सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,टपक आँख से जाता आँसू ।मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,गिर जाता है आँख से आँसू ।। उसका स्थान नियत है कर डाला,मनुज आँख में बसता…

  • काश (कांस) के फूल

    काश (कांस) के फूल बचपन से मैनें देखा है,काश के फूलों को खिलखिलाते।सफेद सफेद काश के फूल,हवा के झोकों से लहराते।खेत के मेड़ों में,खुले मैदान पर,नदी किनारे,घाट पहाड़ पर।जब काश के फूल खिलते,वर्षा विदाई का संकेत दे जाते।1। रुई-सी सफेद काश के फूल,धरती का नया परिधान है।अपनी ख्वाहिशों की तरह बिखर जाने का अभिमान है।कोमलांगी…

  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर | Ramlala Pran Pratistha Par

    रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर ( Ramlala Pran Pratistha Par )   रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण सह्रदय करबृद्ध निवेदन, सानुग्रह शुभ मंगल प्रयोजन। बाईस जनवरी दिव्य बेला, घर द्वार उत्सविक आयोजन । विधिवत भव्य आराधना स्तुति, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री चरण । रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण ।। दीप प्रज्वलन प्रकाश श्रृंगार, स्वच्छ परिवेश…

  • कभी बदलते नहीं | Kabhi Badalte Nahi

    कभी बदलते नहीं ( Kabhi Badalte Nahi ) बहुत लिखी बहुत सुनी हमने कथा और कहानियाँ। जिसने सच में बदल दी हमारी छोटी सी दुनिया। बहुत कुछ करना और कराना अभी बाकी है। और समाज को अपने बिखरने से बचाना है।। दुख बहुत होता है जब अपने अपनों को लूटते है। और अपने होने का…

  • मेरे हमसफर | Mere Humsafar

    मेरे हमसफर ( Mere humsafar )   पुष्पक्रम से भरी पगडंडी जो कि– रंगीन फुलवारी से सजी जिसकी भीनी-भीनी महक पूरे वातायन में हवा में तैरती है। वहीं उन पर अनगिनत तितलियाँ मंडराती हुई अहसास कराती तुम्हारे अपने होने का। जहाँ तक देखती हूँ उन्हें कैद कर लेना चाहती हूँ इन रंगीन खुशबू को भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *