Motivational Kavita in Hindi for Success

खुद से खुद को हारो ना | Motivational Kavita in Hindi for Success

खुद से खुद को हारो ना

( Khud se khud ko haro na )

 

थक कर बैठ गया पथ पर क्यों

 खुद से खुद को हारो ना,

मन से ही सब जीत हार है

मन को अपने मारो ना।

अंधकार को चीर निकल चल

जल्द सवेरा आयेगा

थक कर हार गया गर जीवन

तो क्या मंजिल पायेगा?

अंधकार में चलना सीखो

तुम इसको धिक्कारो ना,

थक कर बैठ गया पथ पर क्यों

खुद से खुद को हारो ना

बार बार गिर पथ से चींटी

अंत शिखर चढ़ जाती है

नन्हीं पंखो वाली पंछी

गगन चूम कर आती है

हिम्मत को हथियार बना लो

हिम्मत को दुत्कारो ना,

थक कर बैठ गया पथ पर क्यों?

खुद से खुद को हारो ना।

सारी शक्ति निहित तुम्हीं में

धीर वीर बलशाली हो

बन कर सूरज निशा मिटा दो

चाहे जितना काली हो

खुद ही खुद का भाग्य विधाता

पग पीछे को टारो ना,

थक कर बैठ गया पथ पर क्यों?

खुद से खुद को हारो ना।

नदियों का जल जब तक बहता

निर्मल पावन रहता है

काला काला उड़ता बादल

ही पानी दे जाता है

चलते रहना ही जीवन है

पथ पर बैठ विचारो ना,

थक कर बैठ गया पथ पर क्यों?

खुद से खुद को हारो ना।

प्रकृति के परिवर्तन से ही

रंग बिरंगी दुनिया है

अंगुली के चलने फिरने से

ही बजती हरमुनिया है,

चलता समय कभी रुकता क्या?

बैठ गिनो बस तारों ना,

थक कर बैठ गया पथ पर क्यों?

खुद से खुद को हारो ना।

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

बह चली बसंती वात री | Holi ki Kavita Hindi Mein

 

Similar Posts

  • खोज | Poem khoj

    खोज ( Khoj )   जिस सूरत को खोजने,दर दर भटके पाँव । किन्तु नहीं पाया उसे,कहीं किसी भी ठाँव ।।   शहर गाँव में हरतरफ, देख लिया सबओर । जाने पहचाने सभी ,पाया ओर न छोर ।।   चहल पहल का हरजगह,था विस्तृत संसार । शायद कोई बता दे , मेरा वांछित द्वार ।।…

  • गुरुर | Gurur

    गुरुर ( Gurur )  ( 2 )    समझ ले कोई प्रेम को हर किसी के वश की बात नही मित्रता मे भी कृष्ण जैसी सुदामा से कोई मुलाकात नही… महज ,प्रेम को ही प्रेम कह देना ये तो सांसारिक दिखावा है यादों की तड़प मे दिल रहे मगरुर यही तो गर्व से कहने का…

  • सलमान की सद्भावना | Salman par kavita

    सलमान की सद्भावना ! *****   आज धर्म के नाम पर सभी लड़ रहे हैं, काट और कट रहे हैं। देश को बदनाम और मानवता को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान ने दिया सुंदर संदेश, घर में ही स्थापित किया “गणेश”। हर साल की भांति इस साल भी सपरिवार ‘गणपति…

  • नाग पंचमी विशेष | Nag Panchami Par Kavita

    नाग पंचमी विशेष ( Nag Panchami Par Kavita )   इक प्याले मे दूध लिए, पत्नी आई मुस्कराई। तुमको मेरे प्राण नाथ, नाग पंचमी की बधाई।   पी लो हे प्रिय नटराजा के, विष तो तुमरी वाणी है। एक वर्ष में एक बार ही, विष में धार लगानी है।   क्यों मै ढूंढू अन्य नाग…

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

  • मेरी इच्छाओं की राख | Meri Ichchaon ki Raakh

    मेरी इच्छाओं की राख ( Meri ichchaon ki raakh )    मैं जिंदगी चाहती थी जीना जिंदगी की तरह जिंदगी जीने के तराशे कई रास्ते लेकिन सभी बंद थे मेरे लिये सिवाय एक रास्ते के जो जाता था उस देश को जहाँ उड़ान भरती थी मेरी इच्छाओं की राख और उसकी आंधियाँ वहाँ सारा दिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *