मुफलिसी मुफलिसी नहीं होती | Muflisi Muflisi Nahi Hoti

मुफलिसी मुफलिसी नहीं होती

( Muflisi Muflisi Nahi Hoti )

बज़्म महफ़िल हसीं नहीं होती I
जब तलक तू कहीं नही होती II

इश्क दौलत अजीब है जिसमे I
मुफ़लिसी मुफलिसी नहीं होती II

फायदा देख जब किया जाए I
वो कभी दोस्ती नहीं होती II

हुस्न उम्मीद तिश्नगी धोखा I
फलसफा इश्क की नहीं होती II

लफ्ज़-जज़्बात है जुदा बेहद I
हिज़्र नाराज़गी नही होती II

दिन गुजरते रहे वफाओं के I
सहर-ए-अफ़्सुर्दगी नहीं होती II

कौन सी आरजू तुझे है के I
रंज शर्मिंदगी नही होती II

यूं मुकम्मल तो ख्वाब कुछ होंगे I
चाहिए, हां वही नही होती II

वक्त जो एक सा अगर होता I
जिंदगी ज़िन्दगी नहीं होती II

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,  ( गोवा )

शब्द
रंज = आत्मग्लानि/पछतावा
मुकम्मल= पूरा
सहर-ए-अफ़्सुर्दगी= खिन्नता, उदासीनता की सुबह
फ़लसफ़ा =वास्तविक्ता, logic, philosophy

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • ओ सितमगर तू भी | Ghazal O Sitamgar

    ओ सितमगर तू भी ( O Sitamgar tu Bhi ) शह्र वीरान भी दहशत की गवाही देंगे ढ़ेर बारूद के दुनिया को तबाही देंगे शब अमावस की न हम तुमको सियाही देंगे हम तुम्हें जाने अदा सिर्फ़ वफ़ा ही देंगे टूट जाये मेरा ये जाम भी परवाह नहीं मेरे हाथों में तो मयख़ार सुराही देंगे…

  • सितम का वार है | Sitam ka Vaar Hai

    सितम का वार है ( Sitam ka Vaar Hai ) उसकी जानिब ही सितम का वार हैआदमी जो वक़्त से लाचार है जिसको रब की नेमतों से प्यार हैवो ख़िजाँ में भी गुल-ओ-गुलज़ार है जिसके दम से हैं बहारें हर तरफ़अब उसी की सिम्त हर तलवार है लुट रही सोने की चिड़िया जा ब जाआज…

  • मुझे ये बात | Mujhe ye Baat

    मुझे ये बात ( Mujhe ye Baat ) मुझे ये बात लोगों ने कही हैगलत है तू मगर फिर भी सही है नयी है और मज़बूत भी परन जाने क्यों इमारत ढह रही है बिना तारीख़ वाली ज़िन्दगी कीकठिन मौखिक परीक्षा आज ही है कुशल तैराक बनकर आज यारोंग़ज़ल शब्दों के सागर में बही है…

  • मैं खूबसूरत नहीं | Ghazal Main Khubsurat Nahi

    मैं खूबसूरत नहीं  ( Main Khubsurat Nahi )   कोई मुझे पसंद करे इतना मैं खूबसूरत नहीं ! देखता यहां कोई ज़माने में भली मूरत नहीं ! गोरी घनी सूरत के सब कायल रहे होते सदा, मेरी ज़माने को यहां, कोई जरुरत ही नहीं ! होते वो किस्मत के धनी जिन्हे मिले कोई परी, कोई…

  • मुहब्बत हो गई | Ghazal Muhabbat Ho Gayee

    मुहब्बत हो गई ( Muhabbat Ho Gayee ) मुहब्बत हो गई तो क्या बुरा है मुहब्बत ही ज़मानें में ख़ुदा है कभी मिलकर नहीं होना जुदा है मेरे मासूम दिल की यह दुआ है तुम्हारे प्यार में पीछे पड़ा है करो अब माफ़ भी जिद पर अड़ा है ज़माना इस तरह दुश्मन हुआ यह सभी…

  • ख़ल्वत-ओ-जल्वत | Khalvat-o-jalvat

    ख़ल्वत-ओ-जल्वत ( Khalvat-o-jalvat ) ख़ल्वत-ओ-जल्वत में यारों फ़र्क ही कितना रहाउसकी यादों का सदा दिल पर लगा पहरा रहा। मुझमें ही था वो मगर किस्मत का लिक्खा देखिएअंजुमन में गैऱ के पहलू में वो बैठा रहा। कुछ कमी अर्ज़ -ए – हुनर में भी हमारी रह गईवो नहीं समझा था दिल की बात बस सुनता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *