Subah-O-Shaam

बरसे है सुब्हो-शाम | Subah-O-Shaam

बरसे है सुब्हो-शाम

( Barse hai Subah-O-Shaam ) 

 

वो लग रहे हैं मुझको परेशान आजकल
आफत में आ गई है मेरी जान आजकल

ज़ल्फ़ों से यह हवा की फ़कत गुफ्तगू नहीं
बरसे है सुब्हो-शाम का फ़ैज़ान आजकल

हैरत है पूछते हैं वही दिल का हालचाल
जो दिल की सल्तनत के हैं सुल्तान आजकल

यारो ज़रा संभाल के कश्ती चलाइए
तूफां के हर नफ़स ही हैं इमकान आजकल

हर ग़म को जैसे मेरी हो सदियों से जुस्तजू
हर ग़म से हो रही है यूँ पहचान आजकल

कुछ सरफिरों ने ऐसे लगाये हैं दाग़े-दिल
दामन बचायें कैसे निगहबान आजकल

हो उनके रूबरू ये ग़ज़लगोई किस तरह
शिद्द्त से यह ही दिल में है अरमान आजकल

पढ़ता नहीं किताब ग़ज़ल की कोई यहाँ
मैं लिख के हो रहा हूँ पशेमान आजकल

साग़र ये उनके जाने से क्या माजरा हुआ
दुनिया ही लग रही है बियाबान आजकल

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

 

फ़ैज़ान –कृपा ,उपकार
इमकान–संभावना ,आसर
निगहबान–देखभाल करने वाला ,रक्षक
आफत–मुसीबत
पशेमान–पछतावा

यह भी पढ़ें:-

स्वीकार नहीं | Sweekar Nahin

Similar Posts

  • दिल्लगी अच्छी नहीं है

    दिल्लगी अच्छी नहीं है यक़ीं मानो मिरे जानी नहीं हैं।ज़ियादा दिल्लगी अच्छी नहीं है। किसी पर मालो-दौलत के जबल हैं।किसी पर एक भी रत्ती नहीं है। दसों कर डाले उसको फ़ोन लेकिन।वो आने के लिए राज़ी नहीं है। ख़ुशी से सैंकड़ों मेह़रूम हैं,पर।ग़मों से कोई भी ख़ाली नहीं है। हज़ारों राज़ पोशीदा हैं इसमें।हमारी बात…

  • कमाल करते हो | Kamaal Karte ho

    कमाल करते हो ( Kamaal karte ho )    लगाकर चाँद पर दाग कमाल करते हो, बातें बड़ी आजकल बेमिसाल करते हो। बेचैन हो जाता दिल मेरा बातें सुन तुम्हारी, खुद से क्यों नहीं तुम ये सवाल करते हो? यूँ उलझा नहीं करते हर बार ही किसी से, बेवज़ह तुम हर बात पर बवाल करते…

  • मुझपे ऐतबार कर | Ghazal Mujhpe Aitbaar Kar

    मुझपे ऐतबार कर ( Mujhpe Aitbaar Kar ) शिकायतें हज़ार कर तू यार बार बार कर मगर हैं इल्तिज़ा यही की मुझपे ऐतबार कर। खफ़ा हो यूं की प्यार से तुझे मना लिया करूं मगर न बदगुमानियों से दिल को तार तार कर। ये बेनियाज़ी और बेरुखी बढ़ाते तिश्नगी कोई तो कौल दरमियान में कोई…

  • हमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं

    हमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं आँखों में इतनी नमी अच्छी नहींहमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं बज़्म में बैठे वो नज़रें फेर करइश्क़ में  ये बेरुख़ी अच्छी नहीं हौसला ता-ज़िंदगी रखना बुलंदइस क़दर आज़ुर्दगी अच्छी नहीं वो सराबों में ग़ज़ालों की तरहइश्क़ की  सर गश्तगी अच्छी नहीं पास रखिए अपनी उल्फ़त का ज़राप्यार में आवारगी अच्छी…

  • मेरे हिस्से आया दर्द | Zindagi Dard bhari Shayari

    मेरे हिस्से आया दर्द ( Mere hisse aaya dard )    जीवन में जब पाया दर्द तब औरों का समझा दर्द याद मुझे आये कुछ दोस्त दिल में फिर से जागा दर्द साथ इसे भाये दिल का कब रहता है तन्हा दर्द उसके हिस्से में खुशियाँ मेरे हिस्से आया दर्द हिज्र लगा ऐसा दिल पर…

  • दुनिया के

    दुनिया के भाग फूटे पड़े हैं दुनिया के।पांव उखड़े पड़े हैं दुनिया के। खेल बिगड़े पड़े हैं दुनिया के।दाम उतरे पड़े हैं दुनिया के। दौर कैसा है यह तरक़्क़ी का।काम सिमटे पड़े हैं दुनिया के। जिस तरफ़ देखिए धमाके हैं।ह़ाल बिगड़े पड़े हैं दुनिया के। बन्दिशों के अ़जब झमेले हैं।हाथ जकड़े पड़े हैं दुनिया के।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *