Mujhe bhi yaad kar lena

मुझे भी याद कर लेना | Geet

मुझे भी याद कर लेना

( Mujhe bhi yaad kar lena )

 

मेरे आँगन का सावन जब
लिये बरसात आयेगा
इस फुलवारी में आकर के
गुलो गुलशन महकायेगा
मैं तुझको याद करूंगी
तुम्हारे दर पर आँधी की
जब होंगी दस्तक बेशुमार
दबाकर सारी हलचल तुम
मुझे बस गुनगुना लेना
मुझे भी याद कर लेना

 

जो तेरी याद सताएगी
नींद बैरन हो जाएगी
डसेगी नागन बन के रात
आँख आँसू बरसाएगी
मैं तुझको याद करूंगी
तुझे भी ख्वाब सतायेगें
मेरा अहसास करायेगें
नाम मेरा ही लेकर के
मेरे संग मुस्कुरा लेना
मुझे भी याद कर लेना

 

खिजाये दिल तडपायेंगी
घटाऐं घिर घिर आयेंगी
पलके होकर के बोझिल
कमी तेरी बतलायेंगी
मैं तुझको याद करूंगी
तुम्हारे दिल का हर कोना
मुझे जब ढूंढ़ता होगा
इश्क कागज पर लिखने को
बहुत बेचैन सा होगा
हवाऐं जर्द हो जाये
मेरी तस्वीर ले लेना
मुझे भी याद कर लेना

 

मेरे चेहरे पे दिखते है
जख्म नासूर से हर पल
दर्द ये मीठा मीठा सा
दिखाई देगा जब हर दम
मैं तुझको याद करुँगी
सुनोगे मेरे गीतो को
दर्द जब सह ना पाओ तो
लफ्ज को कर देना मरहम
लबो से नाम ले लेना
मुझे भी याद कर लेना

 

🍀


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु | Kavita

Similar Posts

  • hindi poetry on life -मृत्यु!

    मृत्यु! ( Mrityu ) ** १ कभी आकर चली जाती है, कभी बेवक्त चली आती है। जरूरी हो तब नहीं आती, कभी बरसों बरस इंतजार है कराती। हाय कितना यह है सताती? कितना है रूलाती ? कब आएगी? यह भी तो नहीं बताती! एकदम से अचानक कभी आ धमकती है, जाने कहां से आ टपकती…

  • शिरोमणि महाराणा प्रताप | Maharana Pratap veer ras Kavita

    शिरोमणि महाराणा प्रताप ( Shiromani Maharana Pratap )   जेष्ठ मास शुुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाते जयंती लिया जन्म महाराणा ने कुंभलगढ़ के दुर्ग में उदय सिंह  पिता थे उनके तो जयवंत कबर माता थी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पौत्र राणा सांगा के चेतक था प्रिय घोड़ा उनका कवच पहन 72 किलो का हाथ…

  • बोलो जय श्रीराम | Bolo Jai Shree Ram

    बोलो जय श्रीराम ( Bolo Jai Shree Ram )   घर -घर में छाए राम, विराजे देखो अयोध्या धाम, कि बोलो जय श्रीराम, कि बोलो जय श्रीराम। भगवा झंडा लहराया, वर्षों बाद राम को पाया, पूरी दुनिया उमड़ी अयोध्या, ये देखो उसकी माया। जन-जन में है उत्साह, कितना प्यारा है वो नाम, कि बोलो जय…

  • मुझे मिल गयी माँ

    मुझे मिल गयी माँ किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो, दिखता था बस प्यार। चेहरे की…

  • मेरा अस्तित्व | Kavita Mera Astitva

    मेरा अस्तित्व ( Mera Astitva ) क्या मेरे अस्तित्व के कोई मायने रहेंगे ? अगर मैं उतार भी दूं चेहरे पर से चेहरा मेरे स्वयं का अस्तित्व ही पिघल जायेगा और—- मैं अनाम हो जाऊँगी तेज झंझावतों में उठे धूलकणों की तरह हो चुका होगा जर्जर मेरा अंग-प्रत्यंग मेरा वर्ण धीमा हो जायेगा चेहरा, चेहरा…

  • छेंड़ कर | Kavita Chhed Kar

    छेंड़ कर ( Chhed Kar ) छेंड़ कर इस तरह न सताया करो, रूठ जाऊॅ अगर तो मनाया करो, दिल मेरा तेरी यादों की है इक गली, याद बनकर कभी इनमे आया करो। गीत कारों ने नज्में लिखे हैं बहुत, गीत मेरे लिए भी कोई गाया करो, इस तरह से मेरी कट पाएगी नहीं, दर्दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *