Indian women smiling

मुस्कुराहट | Muskurahat

मुस्कुराहट

( Muskurahat )

 

हजार गमों की महफिल में,
तू मुस्कुराहट को न्योता दिया कर।।

नम हुई आंखे तेरी,
दिल को सताती है,
मुकुराहट तो दिल का सुकून कहलाती है।।

ऐ दोस्त ,
तेरी उदास आंखे,
बहुत दिल में हलचल मचाती है,
तू बस हंस दे,
तो सारी कायनात खुशियां मनाती है।।

ज़िंदगी के राहों में चलना
आसान तो नही होता,
मगर होठों पर उदासी लेकर जीना भी
जीवन नही होता ।।

ज़िंदगी तो हर किरदार बखूबी निभाती है,
तू क्यों फिर होठों पर बोझ उठाती है।।

खुल कर जी लिया कर
दो आंसू बहाने हों तो ,
बहा लिया कर,
खुशियां जहा मिले
उन्ही रास्तों पर कदम रखा कर।।

ज़िंदगी के हर रंग में तुम रंग जाओगे
जानती हूं,
मगर यूं दिल पर डर लेकर न घुमाकर।।

गम को भूलकर ,
थोड़ा मुस्कुरा लिया कर।
.मुस्कराहटों को न्योता दिया कर ।।

 

नौशाबा जिलानी सुरिया
महाराष्ट्र, सिंदी (रे)

यह भी पढ़ें :-

ढेरा | Dhera

Similar Posts

  • दीपावली सबसे प्यारा त्यौहार

    दीपावली सबसे प्यारा त्यौहार दीपावली है दीपोत्सव का सबसे प्यारा त्यौहार,दीपक जलाकर इसे मनाता हैं देखो सारा संसार।जगमगाता है जग, दीपक की ज्योति की लौ से,दीप जलाते,खुशी मनाते हैं, है रंगोली की भरमार।। दीपावली सनातनियों का है सबसे प्यारा त्यौहार,जग के अंधकार मिटाता है होती रोशनी की भरमार ।बुराई से अच्छाई की विजय कर घर…

  • रात भर | Kavita Raat Bhar

    रात भर ( Raat Bhar )   आकर भी आप करीब ठहरे नहीं क्यों पल भर बढ़ी धड़कनों में चलती रही हलचल रात भर गुजरती रही रात ,फ़लक लिए निगाहों में सन्नाटा भी चीरता रहा हो मानों मुझे रात भर सो गये होंगे आप बेखबरी की नींद के दामन में खोलते रहे गांठ हम आपकी…

  • दिवाली पर

    दिवाली पर मिष्ठान की तश्तरीअब भरी ही रहती हैरंगोली भरी दहलीज़ भीअब सूनी ही रहती है रामा श्यामा करना हमेंअब बोझ लगने लगाबुजुर्गों का आशीर्वादअब बोर लगने लगा यह काल का प्रभाव है याभविष्य पतन की दिशावर्तमान का झूठा सुख याकल के समाज की दुर्दशा दिवाली महज़ त्यौहार नहींसंस्कृति मिलन का रुप हैजीवन को अचूक…

  • बनना है मुझे सैनिक | Banna hai Mujhe Sainik

    बनना है मुझे सैनिक! ( Banna hai mujhe sainik )    बनना है मुझे सैनिक बन करके दिखा दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं प्राण लुटा दूँगा। प्यारा है वतन मेरा, प्यारा है चमन मेरा, मैं कूच करूँ पहले नभ-थल को नमन मेरा। गर जंग हुई लाजिम श्मशान बना दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं…

  • शहीद फौजी का बेटा | Kavita shahid Fauji ka Beta

    शहीद फौजी का बेटा ( Shahid fauji ka beta )    मैंरे पापा घर कब आएंगे माॅं, इतना मुझको बता दो माँ। रोज़ाना मैं पूछता हूॅं तुझको, क्यों नही मुझको बताती माँ।। होली पर भी नही आए पापा, मैंरे पिचकारी नही लाए पापा। अब तो आनें वाली है दिवाली, क्या नही आएंगे इस दिवाली।। मेंरे…

  • सनातन धर्म हमारा | Kavita Sanatan Dharm Hamara

    सनातन धर्म हमारा ( Sanatan Dharm Hamara )   चिन्मयी पुंज,सनातन धर्म हमारा ********* सृष्टि संग अवतरण बिंब, अनंत अनुपमा आह्लाद । मानवता श्री वंदन सेतु, आनंदिता परम प्रसाद । वेद आभा अंतर्निहित, अविरल ओजस्विता धारा । चिन्मयी पुंज,सनातन धर्म हमारा ।। नैतिकता दिव्य रंग रुप, अपार आस्था सत्कार । धर्म कर्म पुनीत रश्मियां, जीवन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *