Katha Samrat

कथा सम्राट | Katha Samrat

‘कथा सम्राट’

( Katha samrat )

 

सरल व्यक्तित्व के धनी
नाम था धनपत राय,
लमही गांव में जन्मे
प्रसिद्ध कथाओं के सम्राट,
संघर्षो से भरे जीवन को
लेखनी में ऐसा ढाला।
कालजयी हो गई फिर
उपन्यासों की हरेक धारा,
रचनाओं में जन- जीवन को
गहराई से था उतारा।
समाज की अव्यवस्थाओं
पर किया कड़ा प्रहार,
आडम्बरों और पाखंडो
का कर दिया पर्दाफाश।
जात- पात के उलझे
जाले को दर्शाया,
कुरीतियों से जनमानस
को अवगत कराया।
अमीरी -गरीबी के
कुचक्र में घिरा समाज,
भेद- भाव से ऊपर
न उठकर आया समाज।
रिश्ते -नातों के कांटे
जीवन भर चुभते जाये,
मानवीय रिश्तों के नये
आयाम उभर कर आये।
मुंशी जी ने किया हर
पात्र के साथ इंसाफ।
वर्तमान में भी घर-घर
प्रताड़ित मिलती ‘बूढ़ी काकी’
‘कफ़न’को तरसती दिख
जाती कई अबला नारी।
आज भी कुप्रथाएँ खेले
शतरंज के खिलाड़ी
‘ठाकुर का कुआँ’ कहां
बुझाता प्यासों की अब प्यास,
अनमोल उस कलम ने
असमानता को सामने लाया,
शत -शत नमन कथा सम्राट
बन साहित्य जगत का तारा,
तुमने अपने अमर साहित्य से
समाज को दर्पण दिखाया।
वर्तमान में सार्थक कलम
बिन देखो कैसा संकट छाया,
धर्म और राजनीति के नाम
पर झगड़ रहा संसार सारा ,
कलम चले फिर प्रेमचंद सी
तो आये जग में आमूलचूल
बदलाव।

 

शैली भागवत ‘आस’
शिक्षाविद, कवयित्री एवं लेखिका

( इंदौर ) 

यह भी पढ़ें :-

नमी | Sad Urdu Shayari in Hindi

Similar Posts

  • मेरे जीवन में ये शिक्षक | Kavita on Teacher

    मेरे जीवन में ये शिक्षक ( Mere jeevan mein ye shikshak )    दीपक की ज्योति बना, अंधकार में रोशनी बना, मार्ग का मार्गदर्शन दिया, बुद्धि का जिसने विकास किया, कलम से जिसने लिखना सिखाया, शब्दों का सही अर्थ बतलाया, टूटे धागों से माला के मोती पिरोना, मुश्किलों में भी धैर्य नहीं खोना, खुद पर…

  • प्रेयसी सी लगती मधुशाला

    प्रेयसी सी लगती मधुशाला   दुःख कष्ट पीड़ा संग, परम मैत्री अनुभूति । असफलता बिंदु पर , नवल प्रेरणा ज्योति । सघन तिमिर हरण कर , फैलाती अंतर उजाला । प्रेयसी सी लगती मधुशाला ।। तन मन पट नव चेतना, उत्साह उमंग अपार । अपनत्व सा मृदुल स्पर्श , अंतर्द्वन्द अवसानित धार । अदम्य हौसली…

  • वो सुहाने पल | Kavita Wo Suhane Pal

    वो सुहाने पल ( Wo Suhane Pal ) याद आते खूब हमको वो सुहाने पल। बैठ पिता के कंधों पर करते हलचल। अठखेलियां आंगन में हंसते मुस्काते। दादा दादी भी घर में फूले नहीं समाते। आस पड़ौस में आना जाना भाता था। खेल खेलने हुजुम बड़ा जम जाता था। बाजारों में रौनक होती चौपालों पर…

  • नहीं ह्रदय स्वीकार | Nahi Hriday Swikar

    नहीं ह्रदय स्वीकार ( Nahi Hriday Swikar ) ओ प्राणों के प्राण तेरे बिन, जीवन है निस्सार। धड़कन निरपराध है बंदी ,तन बस कारागार।। सांसों सांसों में जलती है ,अखंड प्रेम की ज्योति। कह देती हूं आज तेरे बिन, नहीं ह्रदय स्वीकार। ओ प्राणों के प्राण तेरे बिन जीवन है निस्सार। याद तुम्हारी बनी है…

  • पता नहीं क्यों | Pata Nahi Kyon

    पता नहीं क्यों ( Pata nahi kyon )    घर छोटा कमरे भी कम थे रिश्ते नाते सब चलते थे फिर भी प्रेम बाकी था पता नहीं क्यों पति-पत्नी में प्यार बड़ा था एक दूजे को खूब समझा था आज खड़े हैं कोर्ट के द्वारे पता नहीं क्यों बहन भाई के झगड़े होते थे आपस…

  • अर्थ हीन | Arth-Heen

    अर्थ हीन ( Arth-Heen )    एक स्त्री के लिए अच्छा घर,अच्छा पति अच्छे बच्चे, सास ससुर और ,एक अच्छी खासी आमदनी भी तब,किसी काम की नही होती जब, उस पर लगा हो बंदिशों का पहरा किसी से भी बात न करने की मनाही उठती हुई शक की नजरों के साथ हर बात पर व्यंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *