नार परायी

Hindi Kavita -नार परायी

नार परायी

( Naar Parai )

 

 

मिले हम मिले नही पर, मन से साथ रहेगे हम।
नदी के दो किनारे से पर, मन से साथ रहेगे हम।
मिलन ना अपना है ये,भाग्य विधाता ने लिखा है,
मगर हुंकार सुनो इस दिल से,मन मे साथ रहेगे हम।

 

कर्म तुम अपना आप करो हम,अपना आप करेगे।
हृदय में बसे हो तो, हर पल ही  तुमको याद करेगे।
नही  फरियाद  करेगे  हम  तुमसे , बीते लम्हों का,
मगर जब तक है देह में जान, तुम्ही से प्यार करेगे।

 

सुनो जो मिलो कही मुझसे तो,मुझे सम्हालोंगे तुम।
वचन  दो  मन को मेरे बाँध के, मुझे सम्हालोंगे तुम।
बहक ना जाए तन मन देख पुराने,दिल धडकन को,
तुम खुद को रोक के मर्यादा से, मुझे सम्हालोंगे तुम।

 

मिलन है आज आखरी, कल सें शेर परायी हूँ मै।
देख लो आज मुझे तुम, कल से नार परायी हूँ मैं।
मिलन होगा अपना फिर देह त्याग कर,पुर्नजन्म ले,
कि तब तक याद मुझे रखना कि, हार तुम्हारी हूँ मैं।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : 

Hindi Kavita -सहारा

Similar Posts

  • मां भारती की पुकार | Man bharati ki pukar

    मां भारती की पुकार ( Man bharati ki pukar ) मां भारती के अब लाल उठो, तुम पर ही हैं सारा भार उठो, मांग मेरी अब सुनी होने को है, मां भारती है अब बोल उठी, मां भारती की हर सपूत उठो, अपने -अपने हिस्से का ले सहयोग उठो चीनी सामग्री का, कर बहिष्कार उठो,…

  • बदल रहा है जीवन का ही सार

    बदल रहा है जीवन का ही सार कहने को तो बदल रहा है,जीवन का ही सार। यूं तो शिक्षा के पंखों से,भरकर नयी उड़ान।बना रही हैं आज बेटियां,एक अलग पहचान।फिर भी सहने पड़ते उनको,अनगिन अत्याचार।कहने को तो बदल रहा है,जीवन का ही सार। तोड़ बेड़ियां पिछड़ेपन की,बढ़ने को हैं आतुर।इधर-उधर मन के भीतर पर,बैठा है…

  • कुछ तो बोलो | Kuch to Bolo

    कुछ तो बोलो ( Kuch to bolo )   किसी ने कहा सनातन को खत्म करना है हम सभी चुप रहे किसी ने कहा राम काल्पनिक हैं हम सभी चुप रहे किसी ने कहा काफिरों को जीने का हक नही हम सभी तब भी चुप रहे आखिर क्या हो गया है तुम्हे खून ही तुम्हारा…

  • धरातल | Dharatal

    धरातल ( Dharatal )   समय के सामूहिक धरातल पर आपकी व्यक्तिगत चाहत बहुत कीमती नही होती… बात जब परिवार,समाज,देश की हो शिक्षा,संस्कृति,संस्कार की हो सभ्यता,स्वभाव,व्यवहार की हो… आपका उत्तरदायित्व आप तक ही सिमट नही सकता जरूरतें,जरूरत पर ही पूरी नही होती कर्म और सहयोग भी जरूरी है… गलत ठहराने से ही आप सही नही…

  • भारत की बुलंद तस्वीर

    भारत की बुलंद तस्वीर पढ़ा था अखबारों मेंसुना था समाचारों में हम देश को विकसितकर चुके हैं सब के भविष्य कोसुरक्षित कर चुके हैं आज देखा मैंने दिल्लीकी कड़कती धूप पर नन्हे मुन्ने घूम रहे थेनंगे पांव उसे पथ पर दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर खड़े दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर…

  • ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी

    ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी ज़िन्दगी, ढूंढ ही लेगी ।सुखों का द्वार ।खुशी की वज़ह ।सुकून की जगह ।खोया हुआ प्यार ।छूटा हुआ साथ ।मुस्कानों का हार ।बेफ़िक्र दिन रात ।अपनों का साथ ।हां, ज़िन्दगी ढूंढ लेगी । श्रीमती प्रगति दत्तअलीगढ़ उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *