नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना

नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना | Kavita

नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना

( Naina bawre dhoondhe meet purana )

 

नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
पल-पल ढूंढे बीता सावन
ढूंढे बीती रतिया
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
?☘️?
जिन बगिया में फूल खिले थे
जिनमें बीते सावन
जिस घर में था संग तुम्हारा
ढूंढे वोही आँगना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
?☘️?
आज चली जब मस्त हवाएं
सोए अरमाँ जागे
चुनर मेरी सर से सरकी
उलझी लट सुलझाना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
?☘️?
उन गलियन की बात अनोखी
जिस राह आना-जाना
बेपरवाह सी अपनी मोहब्बत
ताके सारा जमाना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना

☘️☘️


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

जिंदगी | Kavita

Similar Posts

  • तुम मेरे हो | Geet

    तुम मेरे हो ( Tum mere ho )   तुम मेरे हो तुम मेरे हो, सुंदर शाम सवेरे हो। जीवन की बगिया में तुम, खिलते फूल घनेरे हो।   मुस्कानों से मोती झरते, प्रेम उमड़ता सागर सा। महक जाता दिल का कोना, प्रेम भरी इक गागर सा।   मधुबन मन का खिलता जाता, प्रियतम तुम…

  • हनुमान जयन्ती

    हनुमान जयन्ती शांति,गीत,श्रद्धा,समर्पणआदि गरिमामय जीवनऔर व्यक्तित्व सेधर्म का सुंदर समन्वयज्ञान सागर लहराने वालेआनंद के लोक में ले जाने वालेक़लम के कृति रत्न समुद्दभूतहनुमान जी को मेरा भावोंसे वंदन -अभिनंदन !शत- शत नमन ! प्रणाम !जो ज्ञाता है वहस्वयं अज्ञात है ।अज्ञात को ज्ञात करनेका प्रयत्न होना चाहिएविभिन्न माध्यमों के द्वाराक्योंकि आत्मा को भी अपनासही से…

  • डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर | Dr. Bhimrao Ambedkar par Kavita

    डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ( Dr. Baba Saheb Bhimrao Ambedkar )   देश विदेश में बुद्धजीवियों के मध्य बाबा साहेब ने धाक जमाया था देश विदेश के विश्व विद्यालयों से सबसे सर्वोच्च बहुत डिग्री पाकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्धि पाया था भारत में जारी छुआछूत,असमानता को दूर भगाया था दलितों,पिछड़ों, गरीब सवर्णों और…

  • समान नागरिक संहिता | Saman nagrik sanhita par kavita

    समान नागरिक संहिता! ( Saman nagrik sanhita )    देर -सबेर सरकार यूनिफार्म सिविल कोड लानेवाली है, क़ानून की नजर में हमें समान सूत्र में बाँधनेवाली है। शादी,तलाक,एडॉप्शन,विरासत के लिए होगा समान क़ानून, जमीन -जायदाद के बँटवारे में वही राह दिखानेवाली है।   अलग -अलग क़ानून से देखो न्यायपालिका पर है बोझ पड़ता, इस नये…

  • साथ चलो | Kavita saath chalo

    साथ चलो ( Saath chalo )   हर हर हर हर महादेव के, नारे के संग साथ चलो। गंगा के गोमुख से लेकर, गंगा सागर तक साथ चलो।   काशी मथुरा और अयोध्या, तक निनाद का जाप करो। जबतक भारत पूर्ण समागम,ना हो तब तक साथ चलो।   काश्मीर अपनी है पर, गिलगित और गारों…

  • कहने को नया साल है

    कहने को नया साल है   कहने को नया साल है, मेरा तो वही हाल है। वही दिन महीने वही खाने-पीने वही मरना जीना जिंदगी का जहर पीना वही जी का जंजाल है .. कहने को नया साल है.. वही मन में सपने जो पूरे नहीं अपने जिसके लिए मन प्यासा हर साल नयी आशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *