Kavita baat baat mein algav ki

बात बात में अलगाव की | Kavita baat baat mein algav ki

बात बात में अलगाव की

( Baat baat mein algav ki ) 

#JNU

बात बात में अलगाव की भाषा बोल रहे हो तुम।
शिक्षा के मंदिर में नित,विष को घोल रहे हो तुम।।

 

कैसी आजादी की तुमने, मांग करी है पढ़ने में।
बुद्धि कौशल लगा घूमते, षड़यंत्रों को रचने में।।

 

आजादी की मांग के पहले, विश्व भ्रमण कर आओ तुम।
कहां कहां कितनी आजादी, पता जरा कर आओ तुम।।

 

तुम्हे देखकर आतंकी भी, मन ही मन हर्षाते हैं।
भारत तेरे टुकड़े होंगे, जब समूह चिल्लाते हैं।।

 

पाश्चात्य की हवा में अपने, कल को तौल रहे हो तुम।
आजादी की मांग का नारा, नाहक बोल रहे हो तुम।।

 

वीरों की कुर्बानी का, “चंचल” मत अपमान करो।
पुण्य धरा इस भारत मां का, दिल से तुम सम्मान करो।

 

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

पेंशन मिल पायेगी | Chanchal poetry

 

Similar Posts

  • माता पिता | Kavita Mata Pita

    माता पिता ( Mata Pita )   माता पिता छोड़ चले मुझे अधर झूल में दुआ आशीष छोड़ चले मुझे अधर झूल में दुखों का पहाड़ टूटा मेरे सिर पर भारी प्यार ममता छोड़ चले मुझे अधर झूल में अनुभव नहीं था कोई बोझ उठाने का ज़रा भरा परिवार छोड़ चले मुझे अधर झूल में…

  • सागर पांव पखारे | Kavita Sagar Paon Pakhare

    सागर पांव पखारे ( Sagar Paon Pakhare )   मस्तक पर है मुकुट हिमालय, सागर पांव पखारे ! गोदी में खेले राम, कृष्ण, अवतार लिए बहु सारे !! भारत मां का रुप सलोना, देख मगन जग वाले ! धन्य धन्य हे आर्य पुत्र, है अनुपम भाग्य तुम्हारे !! निर्झर झरने, मीठी नदियां, शस्य श्यामला धरती…

  • टीम इंडिया की जय हो | Team India ki Jay ho

    टीम इंडिया की जय हो ( Team India ki jay ho )    मिल के जो चलो साथ, हाथ गर रहें हाथ मंजिलें कभी भी कोई, दूर नहीं जाएंगी।। जितनी रुकावटें हैं, या कोई थकावटें हैं सामने से हट तुम्हें, राह को बताएंगी।। आखिरी प्रयास करो, नया इतिहास गढ़ो आज़ की ये गाथा सुनो, सदियां…

  • गूंज उठी रणभेरी | Gunj uthi Ranbheri

    गूंज उठी रणभेरी ( Gunj uthi ranbheri )    गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला आन बान शान रक्षा, दृढ़ प्रण दृष्टि श्रृंगार । शक्ति भक्ति धार धर, हिय भर सूरता आगार। अजेय पथ गमन कर, सर्वत्र बैठी घात लगा बला । गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला ।। स्मरण कर स्वप्न माला,…

  • तुम बिन अधूरा प्रेम

    तुम बिन अधूरा प्रेम आंखों में भरा घना सा अंधेरा,पर तुम्हारे बिना मैं सो ना सका। दिल में बंद असह्य पीड़ाओं का समंदर,फिर भी उछलती लहरों जैसा रो ना सका। कमी रह गई शायद मेरे प्यार में कुछ,जो ईश्वर ने जुदा कर दिया हमें। टूटकर बिखर गया हमारे इश्क का हार,शिद्दत से संभाले हुए एहसासों…

  • तेरी सीता हूँ मैं | Teri Sita hoon main

    तेरी सीता हूँ मैं!  ( Teri Sita hoon main )    सइयाँ आँखों में तेरी कहानी रहे, साथ जिऊँ, सजन जिन्दगानी रहे। तेरी सीता हूँ मैं, राम हो तुम मेरे, मेरे माथे पे तेरी निशानी रहे। मेरा जीवन बीते भले काँटों पे क्या, जग की नजरों पे तेरा वो पानी रहे। आँधियों में दीया मेरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *