राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | National Science Day

विज्ञान का हमको अनुपम उपहार मिला है जिसके गहन अध्ययन और ठोस चिंतन ने प्रगति के अभिनव द्वार खोले है । हम सभी यह जानते हैं कि work place पर मेहनत और हुनर सबसे ज्यादा काम आता है लेकिन बिना आत्मविश्वास और प्रसन्नता के न तो काम में संतुष्टि मिलती है और न ही किया गया काम सफल हो पाता हैं।

और इधर देखे तो हमारा मन भी बड़ा चंचल है, वह हमेशा चलायमान ही रहता है जैसे धड़ी का पेण्डुलम की तरह ही डोलता रहता है, क्योंकि ज़रूरी नही की काम का बोझ ही इंसान को थका दे बल्कि कुछ ख़्यालों का बोझ भी थका देता है।

हम जब तक मन से स्वीकार नहीं करते ,जबरदस्ती से काम सफल नहीं होगा । इंसान की उत्पत्ति ही अपने आप में एक सबसे बड़ा अजुबा है। भगवान ने इंसान की बड़ी अद्भुत रचना बनायी है।

शरीर एक, पर उसके हर अंग का क़ार्य अलग अलग।इंसान का दिमाग़ इतना शक्तिसाली होता है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। आज जो क़ार्य कम्प्यूटर कर रहा है उसकी देन भी एक इंसान ही है और इस तरह ना जाने कितने-कितने अविश्वसनीय अविष्कार भी इंसान की ही देन है।

आज वैज्ञानिक युग है।सब चीज़ों का अकल्पित विकास हो रहा हैं।क्या हृदय का,क्या दिमाग़ का,क्या बुद्धि का,और क्या सुख सुविधाओं आदि का और इन्हें प्राप्त करना समाज के विकास का मान दंड बन गया है । विज्ञान की क्रांति ने पूरे परिवेश को बदल दिया हैं।

विज्ञान के आविष्कार आज मशीन बना रहे है।साधनों और सुविधाओं में दिल का सुकून दे रहे है। मानवीय भावनाओ ने नया मोड़ लिया है । विज्ञान के सहारे इंसान जीता जागता रोबोट बना सकता हैं। विज्ञान के सहारे इंसान ने दिमाग़ का द्वार खोल दिया है।

हम ज़रा इस बात पर ग़ौर करे कि विज्ञान की अदभुत देन से इन्सान चाँद तक पहुँच गया है ।असम्भव काम को सम्भव बना दिया हैं । चिंतन-मनन-अध्ययन से भाग्य सवाया हो जाएगा और हमेशा हमारे जीवन का प्रवाहमान संवाद होगा ।

विज्ञान की तरक्की के कारण आजकल कितने कारखाने खुल गए हैं जिसकी हमे कभी कल्पना भी नहीं थी । इस तरह विज्ञान की अदभुत देन से हमने असम्भव काम को सम्भव बनते हुए देखा है।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें:-

विश्व कैसर दिवस | Vishwa Cancer Divas

Similar Posts

  • धैर्य | Dhairy

     धैर्य ( Dhairy ) धैर्य यानी वह धागा जो आपको जोड़े रखता है। टूटने नही देता। यह एक ऐसी लौ है जो दिखती नही है। जो इसे जलाए रखता है, बुझने नही देता उसका जीवन प्रकाशमान हो जाता है। कुछ वर्ष पहले शिव खेड़ा की “जीत आपकी”पढ़ी थी। उसमें उन्होंने चीन में पाए जाने वाले…

  • बाल भटकावों को कैसे दूर करें

    जब बच्चों को भावनाओं या व्यवहार से जुड़ी परेशानी होती है, तो मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँच महत्वपूर्ण होती है। कुछ परिवारों के लिए अपने बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लगभग 5 में से1 बच्चे को मानसिक, भावनात्मक या व्यवहार संबंधी विकार1 होता है, जैसे कि चिंता या…

  • नशा मुक्त समाज बनेगा ध्यान से

    सोचे! मनुष्य नशा क्यों करता है? जब उसके जीवन में राग प्रबल होता है वह तनाव से भर जाता है। तनाव से, चिंता से मुक्ति का उपाय वह नशे में खोजता है। नशे के धुए में वह स्वयं को भुला देते हैं । ऐसे लोग जो ज्यादा तनाव चिंता में होते हैं नशा ज्यादा करते…

  • बिन पेंदी का लोटा | Bin Pendi ka Lota

    वर्तमान समय में देखा जाए तो हिंदू समाज बिन पेंदी के लोटा की भांति हो गया है। जिसने जैसा चाहा उसे वही मोड़ दे रहा है। उसकी श्रद्धा जैसे किसी एक जगह स्थिर नहीं रहती है। वह कभी राम जी को मानता है , तो कभी कृष्ण को तो , कभी दरगाह मजार पर चादर…

  • भूत प्रेत | Bhoot Pret

    भाग -१  “यह भूत बहुत बलवान है इसके लिए सवा मन आटा, बकरा, बकरी ,मुर्गा ,शराब आदि देना पड़ेगा। इसके दिए बिना भूत छोड़कर के नहीं जाएगा।” एक ओझा ने जो कि अपनी बच्ची का भूत प्रेत उतरवाने आया था उससे कहा। उसकी बच्ची सुनीता अक्सर बीमार रहती थी। सुनीता की अभी नई-नई शादी हुई…

  • राष्ट्रीय युवा दिवस | Rashtriya Yuva Diwas

    भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयंती, अर्थात 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम है, ‘इट्स ऑल इन द माइंड मतलब सब कुछ आपके दिमाग में है। सरल शब्दों में कहा जाए तो अगर किसी से कुछ करने की ठान ली, तो उसे पूरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *