Bolo Jai Shree Ram

बोलो जय श्रीराम | Bolo Jai Shree Ram

बोलो जय श्रीराम

( Bolo Jai Shree Ram )

 

घर -घर में छाए राम,
विराजे देखो अयोध्या धाम,
कि बोलो जय श्रीराम,
कि बोलो जय श्रीराम।

भगवा झंडा लहराया,
वर्षों बाद राम को पाया,
पूरी दुनिया उमड़ी अयोध्या,
ये देखो उसकी माया।
जन-जन में है उत्साह,
कितना प्यारा है वो नाम,
कि बोलो जय श्रीराम,
कि बोलो जय श्रीराम।
घर -घर में छाए राम,
विराजे देखो अयोध्या धाम,
कि बोलो जय श्रीराम,
कि बोलो जय श्रीराम।

है ब्रह्माण्ड का देखो सार,
दुनिया करती उससे प्यार,
टल जाए वो सूरज-चाँद,
नहीं जाने अयोध्या हार।
जो कण-कण में है व्याप्त,
वो सबके हैं प्रभु राम।
कि बोलो जय श्रीराम,
कि बोलो जय श्रीराम।
घर -घर में छाए राम,
विराजे देखो अयोध्या धाम,
कि बोलो जय श्रीराम,
कि बोलो जय श्रीराम।

सबकी आँखों के हैं तारे,
राजा रावण को वो मारे,
वो गमक रही है अयोध्या,
खुश हैं सब चाँद-सितारे।
जन -समुद्र वहाँ पे उमड़ा,
सब करते उसे सलाम।
कि बोलो जय श्रीराम,
कि बोलो जय श्रीराम।
घर -घर में छाए राम,
विराजे देखो अयोध्या धाम,
कि बोलो जय श्रीराम,
कि बोलो जय श्रीराम।

 

Ramakesh

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

रामलला | Ram Lala

Similar Posts

  • प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो

    प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो जग भले विरुद्ध हो,राह भी अवरुद्ध हो ।सत्य पथ न छोड़िएहृदय सदैव शुद्ध हो ।। मूढ़ या प्रबुद्ध हो ,मन कभी न क्रुद्ध हो ।अप्प दीपो भव गहें ,भावना विशुद्ध हो ।। न हर्ष हो न क्षुब्ध हो,न‌ द्वेष हो न युद्ध हो।कामना हमारी है,प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो ।। रचनाकार…अजय जायसवाल…

  • कुंभलगढ़ दुर्ग | Kumbhalgarh Durg

    कुंभलगढ़ दुर्ग ( Kumbhalgarh durg )   शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार शत शत वंदन अभिनंदन , मेवाड़ पुनीत पावन धरा । प्रताप शौर्य सदा परम, साक्षात गवाह हर कतरा । दर्शन मेवाड़ी आंख उपमा, कुंभलगढ़ महिमा सदैव अपार । शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार ।। तेरह मई चौदह…

  • नहीं होती | Nahi Hoti Kavita

    नहीं होती ( Nahi hoti )   जिन्दगी कहानी नहीं होती । एक सी रबानी नहीं होती ।।   उधारी बाप और बेटे में । आज मुंह जबानी नहीं होती ।।   इबादत खाली हाथ करने से । कोई मेहरबानी नहीं होती ।।   आज के दौर में पहले जैसी । हकीकत बयानी नहीं होती…

  • प्यार की कश्ती | Poem Pyar ki Kashti

    प्यार की कश्ती ( Pyar Ki Kashti )   शाम सलोनी भी लौटा दो। सागर की लहरें लौटा दो। कश्ती में जो गुजरी रातें, वो मीठी करवट लौटा दो। कोरे कागज पे जो लिखा , सारी मेरी ख़त लौटा दो। भींगे थे हम जिस सावन में, वो मेरा सावन लौटा दो। शोहरत,दौलत तुम रख लो,…

  • यक्ष प्रश्न | Yaksha Prashna

    यक्ष प्रश्न ( Yaksha Prashna )    परिवार हि समाज की वह इकाई है जहां से ,स्वयं समाज और देश का निर्माण होता है व्यक्ति ही एक मे अनेक और अनेक मे एक का प्रतिनिधित्व करता है…. प्रश्न तभी है की क्या एक व्यक्ति ही समाज का आधार है या,समाज ही व्यक्ति का ? हां,दोनो…

  • भागीदारी | Bhagidari par Kavita

    भागीदारी ( Bhagidari )   संस्थाओं में हमारी क्या है? कितनी है? कभी सोची है! इतनी कम क्यों है? हम इतने कम तो नहीं! फिर बौखलाहट बेचैनी क्यों नहीं? कानों पर जूं तक रेंगती नहीं, हम सब में ही है कमी; हालत बहुत है बुरी। न सोचते कभी न विचारते न स्वयं को निखारते! न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *