नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )

नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )

नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )

 

भारत मना रहा है आज नौसेना दिवस,
अपार शक्ति के आगे शत्रु सहमने को है विवश।
नौसेनिक भी जी जान से करते हैं युद्धाभ्यास,
समुद्री रास्ते से ना हो आतंकी हमले प्रयास।
याद कर रहे हम उन वीरों को-
दिया जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान,
है आजादी की लड़ाई में भी-
नौसेना का महत्वपूर्ण योगदान;
इनके साहस शौर्य के बल पर-
हम सब खड़े हैं सीना तान।
नौसेना को है देशवासियों का सलाम,
क्षण में करते शत्रुओं का काम तमाम।
सिंधु विशाल के सीने पर खड़े हो करते- समुद्री सीमाओं की रक्षा,
पूरी नहीं होने देते कभी शत्रुओं की इच्छा।
नजर रखते हैं घड़ी घड़ी,
सतह ऊपरी हो या सतह भीतरी।
युद्ध पोतों/पनडुब्बियों से करते रक्षा निरंतर,
क्या पानी के ऊपर हो या नीर के अंदर!
अपने साहस से बारंबार शत्रुओं को छकाया हैं,
निरंतर उन्हें यमपुरी भी पहुंचाया है।
अंतरराष्ट्रीय मंचों के परेड और युद्धाभ्यास में
सदैव लोहा मनवाया है,
भारत को सदा विजेता बनवाया है।
तस्कर हों या कोई घुसपैठिया
बच नहीं सकते इनके वार से
सैल्युट कर रहे हम सब नौसेना को-
बड़े ही प्यार से।
नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,
बस शत्रुओं के छक्के छुड़ाते जाएं!
हम-सब सदैव खड़े हैं
कंधे से कंधा मिलाए।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन

Similar Posts

  • मेरी जन्मभूमि स्वर्ग समान | Janambhoomi par Kavita

    मेरी जन्मभूमि स्वर्ग समान ( Meri Janambhoomi swarg saman )   वीरों रणवीरो की जननी हम सबका अभिमान है। हरी-भरी महकती क्यारी ये धरती स्वर्ग समान है। उत्तर हिमालय अडिग खड़ा बहती गंगा की धारा। राजस्थान रेतीले धोरे खरा सोने सा निखरे सारा। संत शूरमां भामाशाह की धरा स्वर्णमयी खान है। सबसे प्यारा देश हमारा…

  • इन्दु सिन्हा “इन्दु” की कविताएँ | Indu Sinha Poetry

    प्रेम – दो चित्र (1) “प्रेम एक याद” प्रेम क्या है ?क्या सिर्फ एक दैहिक रिश्ता ?एक छत के नीचे रहना दो अजनबियों के समान ?खोखली जंजीरों में जकड़े रिश्ते,हर पल फिसलते,मुट्ठी में दबी रेत के समान |नहीं नहीं यह तो प्रेम नहीं है ,प्रेम तो एक याद है,वो याद जो दिलों में जिंदा है,वहाँ…

  • ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें

    ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें ख़ुद को , आवाज़, लगाकर देखें ।फिर से , ख़ुद को पाकर देखें ।खोई हैं , जितनी मुस्कानें ।जीवन में ,फिर लाकर देखें ।गीत अधर से , छूट‌ गए जो ।उनको , गुनगुना कर देखें ।अंतस में ,छाया जो अंधेरा ।आओ उसे, मिटाकर देखें ।टूटी हैं ,जितनी उम्मीदें ।सब में…

  • ਕਿਤਾਬੀ ਮੋਹ

    ਡਾ. ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਫ਼ਲਕ ਜੇ ਕਿਤਾਬਾਂ ਸੰਗ ਦੋਸਤੀ ਨਾ ਹੁੰਦੀ ਹਰਫ਼ਾਂ ਸੰਗ ਪਿਆਰ ਨਾ ਹੁੰਦਾ ਤਾਂ ਮੈਂ ਵੀ ਘਰ ਦੀ ਚਾਰ-ਦੀਵਾਰੀ ਅੰਦਰ ਭੁਰਪੁਰੇ ਲਿਉੜ ਲੱਥੇ ਰਿਸ਼ਤਿਆਂ ਦੀਆਂ ਕੰਧਾ ਨੂੰ ਲਿੱਪਦੇ-ਪੋਚਦੇ ਖਪ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਸ਼ੁਕਰ ਮੇਰੇ ਰੱਬਾ! ਤੂੰ ਮੈਨੂੰ ਹਰਫ਼ਾਂ ਰਾਹੀਂ ਕਿਤਾਬਾਂ ਦੇ ਲੜ ਲਾਇਆ ਤਨਹਾਈ ਦੀਆਂ ਧੁੱਪਾਂ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਕਿਤਾਬਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿਮਟੇ ਤਜਰਬਿਆਂ ਨੇ…

  • सुना था | Suna Tha

    सुना था ( Suna Tha ) ( बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ) सुना था बचपन में हमने एक छोटा सा राजकुमार आएगा सुनहरे घोड़े पर बिठाकर अपने महलों में ले जाएगा सुना था हमने दादी के मुंह मैं हूं एक छोटी सी राजकुमारी कहते कहते गले लगाकर मुझे सुनाती एक कहानी सपने देखे थे…

  • ईवीएम मशीन दुखियारी

    ईवीएम मशीन दुखियारी बिना बात के ही हैं कोसी जाती , फिर भी चुपचाप सब सह जाती मशीन हैं इसलिए कुछ न कह पाती झूठे सारे आरोप ये दुनिया लगती ।। यही ईवीएम जब किसी पक्ष को जीताती तो उस पक्ष की ये फिर सगी बन जाती वही विपक्ष से तब ये खाती हैं गाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *