Neelkanth Mahadev par Kavita

नीलकंठ महादेव | Neelkanth Mahadev par Kavita

नीलकंठ महादेव

( Neelkanth Mahadev ) 

 

सारी दुनिया का गरल पी नीलकंठ कहलाए।
ध्यान मग्न भोले शंकर शीश जटा गंग बहाए।

भस्म रमाए तन पे बैठे हैं गले सर्पों की माला।
हाथों में त्रिशूल धारे शिव बाबा डमरू वाला।

बाघांबर धारी भोले शिव हे नंदी के असवार।
सब देवों के देव शंभू सारे जग के करतार।

शिव साथ तो शक्ति है जप तप योग भक्ति है।
नटराज लीला अनूठी चले सृष्टि सारी जगती है।

हे भोला भंडारी बाबा हे देवों में दातारी बाबा।
हे त्रिनेत्र धारी बाबा तांडव प्रलयंकारी बाबा।

हर हर महादेव शंभू हे बम बम भोले विश्वनाथ।
झोली भरते भक्त की भगवन सबका देते साथ।

कालों के काल महाकाल तुम भक्तों के प्रतिपाल।
दुष्टों के विनाशक हो तुम सुखदाई तुमही हो ढाल।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मदिरालय | Madiralay par Kavita

 

Similar Posts

  • मन का आंगन | Man ka Aagan Kavita

    मन का आंगन ( Man ka aagan )   बात  अकेले  पन की हैं । उसमें उलझे पन की है ।। उलझन  में  सीधा रस्ता । खोज रहे जीवन की है ।। कांटे  भरे  चमन  में  एक । तितली के उलझन की है ।। नहीं एक भी फूल खिला । सूने उस मधुबन की है…

  • प्रश्नों के घेरे में | Prashno ke Ghere Mein

    प्रश्नों के घेरे में ( Prashno ke Ghere Mein )   हम खड़े हैं प्रश्नों के घेरे में  उत्तर की प्रतीक्षा लिए कुछ के लापता है कुछ अस्पष्ट कुछ संदिग्ध हैं कुछ खामोश  कुछ गर्भ में हैं कुछ मर्म में  कुछ के उत्तर होकर भी वह उत्तर नहीं है  प्रश्न भी कुछ सार्थक हैं कुछ निरर्थक…

  • संतोष | Santosh par Kavita

    संतोष ( Santosh )   वक्त और हालात हमें सिखा रहे कई बात संतोष सुख का सागर आनंद मिले दिन रात   दमके सुंदर चेहरा होंठों की मुस्कानों से खुशियां मिलती हृदय को विरद बड़ाई कानो से   समदर्शी समभाव भरा सहनशीलता भरपूर धीरज धर्म संतोष हो घर खुशियां बरसे हजूर   जीवन में आनंद…

  • आओ खोलें मन की तहें | Mann ki Tahen

    आओ खोलें मन की तहें ( Aao khole mann ki tahen )    आओ खोले मन की तहें कुछ सुने कुछ कहें खोल दे गांठे हम भी दर्द मन के जो दबे रहे इक दूजे के दुख बांटे पीर मन की सब कहे अंतर्मन में व्यथा दबाए चिंताओं में क्यों रहे सुख-दुख धूप छांव से…

  • हिंदी दिवस पर छोटी सी कविता

    हिंदी दिवस पर छोटी सी कविता ( Hindi diwas par chhoti si kavita ) सामान्य व साधारण भाषा बोलकर जीवन जीना नहीं होता है कोई विशेष काम, असाधारण प्रतिभा का धनी ही जीतता है जीवन का कठिन संग्राम । प्रवाह के साथ तो हर कोई बहता है, उसके विपरीत जो चलने वाला ही हर मुश्किल…

  • वक़्त

    वक़्त ** वक़्त ने वक़्त से जो तुझको वक़्त दिया है, हृदय पर रखकर हाथ बोलो- साथ तूने उसके क्या सुलूक किया है? कभी गंवाए हो बेवजह- नहीं कभी सुनी उसकी, ना ही की कभी कद्र ही; यूं ही तेरे पांव से जमीं नहीं खिसकी। पढ़ाई के दौर में लड़ाई में रहे व्यस्त, देखो कहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *