तुम्हारा साथ और तुम

नेह शब्द नही | Neh Shabd Nahi

नेह

शब्द नही
प्रसंग का विषय नही
यह दृष्टिगोचर नही होता
यह कहा भी नही जाता
यह सिर्फ और सिर्फ
अनुभूत करने का माध्यम है
यह अन्तरतम में
उठा ज्वार है
नितान्त गहरा
जिसमें केवल समाहित होना है
उसके बाद फिर होश ही कहाँ रहता है
यह एक ऐसा आल्हाद है
जिसको शब्दातीत, वर्णातीत
नही किया जा सकता।
यह शब्दों के बंधनों में नहीं बंधता
सिर्फ अनुभूत किया जा सकता है
समय के अंतराल में परिवर्तित होता है
लेकिन—
इसमें एक शर्त यह है कि
यह बेशर्त होना चाहिए
जिसमें न अपेक्षा हो,
ना अवहेलना हो
ना ही तिरस्कार ही
जिसको किया जाए तो
सिर्फ आत्मा से,
मन की गहराइयों से
जो चिरन्तर हो,
जिसमें छटपटाहट हो,
अनुरक्ति हो,
तृषा हो,
और तो और
प्रणय की आकांक्षा हो,
जो जीवन के अंतिम छोर तक
तुम्हारे साथ चलने का
वादा करता हो।।

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • स्मित स्मृतियों की मृदु मंथर वात | Smrtiyon par Kavita

    स्मित स्मृतियों की मृदु मंथर वात ( Smit smrtiyon ki mrdu manthar waat )    स्मित स्मृतियों की मृदु मंथर वात हृदय उमड़ते भावों की नवप्रभात प्रिय मिलन की मधुर सी घड़ियां धड़कनों की डोरी सांसों की बात लबों के तराने दिलों का धड़कना लताओं की भांति हंसके लिपटना प्रित के सिंधु में हिलोरे हो…

  • मेरी चाहत | Meri chaahat

    मेरी चाहत ( Meri chaahat )    परखने की कोशिश तो सभी ने की समझना किसी ने न चाहा गुजर गई जिंदगी इम्तिहान में मगर अब फर्क नहीं पड़ता की कौन क्या समझता है मुझे मैं स्वयं में सत्य निष्ठ हूं और संतुष्ट भी ना लोभ है ना उम्मीद की लालसा मिले सम्मान या अपमान…

  • शिक्षक की अभिलाषा | Shikshak diwas par kavita

    शिक्षक की अभिलाषा ( Shikshak ki abhilasha )   चाह नहीं बी एल ओ बनकर, रोज गांव में टेर लगाऊं। चाह नहीं संकुल बी आर सी, चक्कर कांटू मेल बनाऊं।।   चाह नहीं डाकें भर भर के, बनूं बाबू सा मैं इतराऊं। चाह नहीं मध्यान्ह चखूं और, राशन पानी घर ले जाऊं।।   मुझे छोड़…

  • शेर की चार लाइनें | Hindi poems

    शेर की चार लाइनें   1 मोहब्बत में मिलावट, थोड़ी सी कर ली है कुछ ऐसे। नमक का स्वाद लेकर के, मिठाई बन गयी जैसे। थोड़ा खट्टा है थोड़ा चटपटा सा, लग रहा है ऐसे, कि मानो चाय के कुल्लढ मे काफी, पी लिया जैसे।   2 शुरू करने से पहले सारी बातें साफ कर…

  • घूंघट

    घूंघट सतरंगी रश्मियों सा आकाश होगा। घूंघट का पट खुलेगा तो प्रकाश होगा।। मीन जल के बीच करत कलोल जो है, नैन के गोलक अमोलक लोल जो हैं, कनक कामिनि अचिद मिथ्याभास होगा।। घूंघट ० सप्तफेरी हुयी तब घूंघट मिली है, कितने झंझावात आये न हिली है, घूंघट के पट झीन न कर नाश होगा।।…

  • कुछ अनछुए अहसास | Anchue Ehsas

    कुछ अनछुए अहसास ( Kuch anachue ehsas )   अलख तेरा सितारों में, प्रणय की बंदिनी हो तुम मेरी हर मुस्कुराहट हो, समग्र सब जिंदगी हो तुम, तुम्हें ही सोचता हूं मैं, तुम्हें ही जीवता हूं मैं, मेरी हर प्यास को आस, मेरी तिश्नगी हो तुम तुम्हारे हाथ का मेरे हाथों से स्पर्श स्पन्दन करेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *