Odh Ke Dhani Chunariya

ओढ़कर धानी चुनरिया | Thesahitya Special

ओढ़कर धानी चुनरिया

( Odh Ke Dhani Chunariya )

 

ओढ़कर  धानी  चुनरिया, धरा यू हरसा रही।
काली घटाएं नीले अंबर, व्योम घिरकर छा रही।

 

आ गया सावन सुहाना, गीत कोयल गा रही।
वन उपवन पर्वत नदियां, भावन घटायें छा रही।

 

मादक सरितायें बहती, सागर मिलन को जा रही।
बलखाती सी बहती धारा, मन ही मन इठला रही।

 

बारिश की बूंदे रिमझिम, मल्हार गीत सुना रही।
ओढ़कर  धानी  चुनरिया, धरा यूं हरसा रही।

 

बाग  में  झूले  लगे  हैं, बह रही पुरवाई है।
सोलह कर सिंगार सुंदरी, झूला झूलन आई है।

 

गौरी मेहंदी रचकर आई, आया मनभावन सावन।
खिल गए पुष्प मोहक, महक रहा सारा उपवन।

 

सारी सखियां खुशियां लेकर, गीत सावन गा रही।
उमड़ घुमड़कर काली बदरी, रससुधा बरसा रही।

 

ठंडी ठंडी बूंदे सबके, तन मन को हर्षा रही।
ओढ़कर धानी चुनरिया, धरा यूं हरसा रही।

 

खेतों में हरियाली आई, खुशियां छाई घर-घर में।
गड़ गड़ मेंघ गर्जन करते, दामिनी दमके अंबर में।

 

उर में उठती नेह लहरें, नैनों से बरसता प्यार।
भाई-बहन प्रेम सूचक, पावन राखी का त्यौहार।

 

तीज सुहानी मनभावन सी, मस्त चले पुरवाई।
झूम झूम बांसुरिया धुन पर, नाचे लोग लुगाई।

 

गीतों की मधुर लहरिया, आसमां तक गुंजा रही।
ओढ़कर  धानी  चुनरिया, धरा यूं हरसा रही।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/tum-mere-ho-geet/

 

Similar Posts

  • बस रह गई तनहाई | Tanhai

    बस रह गई तनहाई ( Bas reh gayi tanhai ) मिट्टी के घर चूने की पुताई गाय का रमहाना गोबर से लिपाई चूल्हे से उठता धुआं खुशबू रोटी की आई नीम के नीचे खटिया अम्मा की चटाई वो ठंडी हवा वो पुरवाई नदिया का पानी वह मंदिर की घंटी छाछ की गिलसिया गुड़ की डीगरिया…

  • अब लगेगा स्टार तुम्हारे | Ab Lagega Star Tumhare

    अब लगेगा स्टार तुम्हारे ( Ab Lagega Star Tumhare ) रख हौंसला वीर जवान ग़म के दिन गुज़र जाएंगे,ख़तरो के मंडराते हुए यह बादल भी टल जाएंगे। पसीना बहाना रक्त बचाना अच्छे दिन भी आएंगे,जब लगेगा स्टार तुम्हारे लोग तालियां बजाएंगे।। इन ऑंसुओं को पीते पीते तुमने वर्षों गुज़ार दिए,बस बहुत हो गयी नौकरी फिर…

  • विकल्प | Vikalp

    विकल्प ( Vikalp )   हजार अच्छाइयों के होते हुए भी आई एक बुराई ,बना देती है दागदार पूरे जीवन को बादे उसके ,लाख अच्छाइयां भी धुल नहीं पातीं उसे लगे एक दाग को उम्र भर आदत नहीं है लोगों की स्वयं को टटोलकर देखने की औरों के ताक झांक और औकात की परखा परखी…

  • कविता गूंजे कविता महके | Kavita Goonje

    कविता गूंजे कविता महके ( Kavita goonje kavita mahake )    दबा रहे हैं लेखनी वो, बिछा रहे सतरंगी जाल। राजनीति के दांव पेच, दिखा रहे अपना कमाल। शब्द मोती माला बुन, खड़ा हो गया कलमकार। शारदे साधना निरंतर, काव्य की बरसे रसधार। कविता गूंजे कविता महके, शब्द शिल्पी यश पाये। भावों का सागर उमड़े,…

  • जन्म दिवस

    जन्म दिवस ( शुभ जन्म दिन शनिवार 8 फरवरी ) जन्म दिवस विनोद भूरा का,मंगलमय हो ईश lवह तो नित उन्नति करें,दया करो प्रकृति ll जन्म दिवस के साथ ही,खुशियां रखिये खूब lधीरे-धीरे ही मिले,मन माफिक महबूब ll सदा स्वस्थ सुन्दर रहें,प्यारे समाज सेवी विनोद भूरा lउनसे ही उत्तम बने,ईश्वर हर परिवेश ll प्यारा प्यारा…

  • अपराध बोध | Apradh Bodh

    अपराध बोध ( Apradh bodh )   अपनी आत्मा पर कोई बोझ न कभी रखना | किसी का दिल तुम्हारी वजह से दु:खे, ऐसा कोई काम न कभी करना | कोई इंसान पत्थर दिल न होता यहाँ | इस बात से इंकार न कभी करना | मंजू की लेखनी का है यही कहना | बहुत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *