Mere Aabad Watan

ऊंचा रहे तिरंगा | Ooncha Rahe Tiranga

ऊंचा रहे तिरंगा

( Ooncha Rahe Tiranga )

है प्यार ही वतन में
गुल खिल रहे चमन में

ऊंचा रहे तिरंगा
हर व़क्त इस गगन में

रखना ख़ुदा मुहब्बत
तू देश की फ़बन में

कोई न आंच आये
हो मुल्क बस अमन में

सुन के अदू डरे जो
जय हिंद हो हर झन में

दुश्मन वतन के मारूं
आज़म ये ही ज़हन में

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

भारत की धरती | Bharat ki Dharti

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *