भगवान पार्श्वनाथ

भगवान पार्श्वनाथ से गुहार : भजन

भगवान पार्श्वनाथ से गुहार

हारे के सहारे आ जा,
तेरा भक्त पुकारे आ जा।
हम तो खड़े तेरे द्वार,
सुन ले करुणा की पुकार।
आओ नाथ पार्श्वनाथ
आओ नाथ पार्श्वनाथ।
आओ नाथ पार्श्वनाथ।।

कोई सुनता नहीं,
अब में क्या करूँ।
दर्द दिल की दसा
जा के किस से कहुँ।
तेरे होते मेरी हार,
कैसे करूँ स्वीकार, पार्श्वनाथ।
अब आके धीर बंधा जा।।
हम तो खड़े तेरे द्वार,
सुन ले करुणा की पुकार।
हारे के सहारे आ जा,
तेरा भक्त पुकारे आ जा।।

लाख कोशिश करूँ,
काम बनता नहीं क्या करू।
बीच भवर में नैया,
आ फसी, क्या करूँ।
टूट गई पतवार,
कैसे होगा भव पार, पार्श्वनाथ।
अब आके पार करवा जा।।
हम तो खड़े तेरे द्वार,
सुन ले करुणा की पुकार।
हारे के सहारे आ जा,
तेरा भक्त पुकारे आ जा।।
आओ नाथ पार्श्वनाथ।
आओ नाथ पार्श्वनाथ
आओ नाथ पार्श्वनाथ।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

जिंदगी का राज | Kavita Zindagi ka Raaz

Similar Posts

  • रिमझिम-रिमझिम बारिश आई

    रिमझिम-रिमझिम बारिश आई   रिमझिम-रिमझिम बारिश आई। गर्मी सारी दूर भगाई।। बारिश ले कर आये बादल। भीग गया धरती का आँचल।। चली हवाएं करती सन-सन। झूम उठे हैं सबके तन-मन।। बादल प्यारे गीत सुनाते। बच्चे मिलकर धूम मचाते।। जीव जन्तु और खेत हर्षाए। पंछियों ने पँख फैलाए।। बनते घर में मीठे पूड़े। चाय के संग…

  • व्यवहार | Hindi Poem Vyavahar

    व्यवहार ( Vyavahar )   बातों से ही तो बढ़ेंगी अपनी बातें हाथों से हि हाथ मिलेंगे तब हमारे तन्हा कटता नहीं सफ़र जिंदगी का रास्ते हि तो बनते हैं रास्तों के सहारे दोस्त न मिले तो दुश्मनों से मिलो, रंजिशें भूलके उनके ही गले मिलो, गर तुम्हें कोई हमदर्द ना मिल सके, तो तुम्हीं…

  • न्याय

    न्याय ** गरीब मजलूमों को अब न्याय नहीं मिलता! मिलतीं हैं सिर्फ धमकियां! मुकदमा वापस ले लो.. वरना ? तो क्या करें? रो रहे हैं सिसक रहे हैं बहा रहे हैं आंसू बंद कर घर की दरवाजे खिड़कियां। सुना है ! कचहरियों में भी अब न्याय नहीं मिलता रंगीन कागजों के बदले में है बिकता!…

  • मदर्स डे कविता | Mother’s day kavita

    मदर्स डे कविता ( Mother’s day kavita ) मां अपने बच्चों से रूठती ही कब है बच्चे भले ही रुठ जाएं पर, मां क्या कभी रूठती है? #मदर्स डे साहब!आजकल कौन मना रहे हैं? वहीं लोग मना रहे हैं जो अपने घर और माँ से दूर रहते हैं जो कई महीनों, सालों तक उनसे मिलते तक…

  • राधा रानी की प्रेम की होली

    राधा रानी की प्रेम की होली राधा की चुनर है पीलीकृष्ण संग खेले राधे होलीप्रेम का रंग सदा बरसाती हैराधा रानी सबको ही भाती है। गोपियों को करके किनारेराधा रानी है पिचकारी ताने,कृष्ण पर गुलाल बरसाती हैराधा रानी प्रेम की होली खेलाती है, पिचकारी में भर के रंग,कृष्ण भिगोते गोपियों के अंगराधा देख – देख…

  • नवरात्रि पर्व (चैत्र) अष्टम दिवस | Chaitra Navratri

    नवरात्रि पर्व (चैत्र) अष्टम दिवस ( Chaitra Navratri ) भुवाल माता में आस्था सदा मोक्ष गामी है । यह ऐसी है अदभुत जिसका हर पल मूल्यवान है । जिसका हर क्षण आनन्ददायक है । जिसके समय का न प्रभाव है बल्कि समयनुसार आगे मजबूती से प्रवाहित होती रहती है । भुवाल माता में आस्था सदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *