Papa par kavita

पिता की स्नेहाशीष पाती | Papa par kavita

पिता की स्नेहाशीष पाती

( श्रृद्धांजलि ) 

एक स्नेहाशीष चिट्ठी को तरसता मेरा मन
आज बरबस दिवंगत पिता को याद करता है

दस बरस पहले अनायास जो चले गए थे तुम
आज भी आप की चिट्ठी की राह तकती हूँ

कईं पत्रों को भेजकर कुशल पूछा करते थे अक्सर
बेटी को नेह देने का तरीका अनोखा था उस वक्त

खुश रहो का आशीष मुझे बहुत भाता था
परिवार को खुश रखने का संबल बन जाता था

एक पत्र से दूसरे का अंतराल मीलो बराबर लगता था
मां बहन सखियों और भ्राता से दूरियों का सफर खलता था

पिता पुत्री का हृदयस्पर्शी पाति से नाता जुड़ा रहा
मेरा पत्र भी मायके में कुशल क्षेम बतलाता रहा

कौन दुनियाँ चले गए, छोड़कर यू मझधार ही
मन बेचैन है दिन और रात भी है स्नेह विहीन

आज सब है खुल गए हैं बातों के नए रास्ते
मन तरसता आज भी एक पाति के वास्ते

जानती हूं पिता के आशीर्वाद की चिट्ठी
आने वाले वक्त में कभी नहीं पा पाऊँगी

आपके आशीष को तरसती
इस दुनिया से मैं भी चली जाऊंगी

 

डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

ऐ अँधेरे | Ai andhere kavita

 

Similar Posts

  • लक्ष्य | Poem on lakshya in Hindi

    लक्ष्य ( Lakshya )    लक्ष्य बना लो जीवन का तुम फिर सपने बुनना सीखो छोड़ सहारा और किसी का खुद पथ पर चलना सीखो   लक्ष्य नहीं फिर जीवन कैसा? व्यर्थ यहां जीना तेरा साध लक्ष्य जीवन का अपने चल पथ का चीर अधेरा   लक्ष्य बिना ना मंजिल मिलती न मिलता जीवन आधार…

  • गौरवान्वित भारत

    “गौरवान्वित भारत” गौरवान्वित भारत का इतिहास लिखों,सर्वसम्मानित भारत की बात लिखों, उन बलिदानियों की राख सेदुश्मनों का विनाश लिखों, छल कपट से रहित अपने नयेभारत का इतिहास लिखों, गुलामी के जंजीर को तोड़वीरता का पहचान लिखों, रण में बैठी उन विरांगनाओं का त्याग लिखों, देश की आन के खातिर जान देने वालों का बारम्बार इतिहास…

  • मानवीय संवेदना ख़त्म हो गई!

    मानवीय संवेदना ख़त्म हो गई! हे ईश्वर ! आज तेरे मनुष्यों में,दयाभाव एवं मनुष्यता न रही।एक दूसरे के प्रति इन मनुष्यों में,बस! घृणा व शत्रुता समा रही है।मानवीय संवेदना ख़त्म हो गई!हैवानियत, हिंसा खूब बढ़ रही है।पति पत्नी की हत्या कर रहा है।आजकल मनुष्य पशु समान है।चंद पैसे हेतु हत्याएँ भी होती हैं।आज मनुष्य का,…

  • प्रदीप छाजेड़ जी की रचनायें

    ध्यान (Meditation) की शक्ति भारतीय संस्कृति का दर्शन कहता है कि जीवन का सार अपने भीतर की सच्चाई को खोजना है । वह इसके लिए हमको दैनिक कार्यक्रम को भी उस ओर मोड़ना जरूरी है । आज हर कोई बाहर की दुनिया को आकर्षक बनाने में लगा है । वह तन से लेकर सदन सभी…

  • हंसते खिलते फूल | जलहरण घनाक्षरी

    हंसते खिलते फूल ( Hanste khilte phool )   हंसते खिलते फूल, कितने प्यारे लगते। हंसते गाते बच्चे भी, चांद सितारे लगते।   मुस्कानों के मोती देखो, खिले फूल गुलाब सा। खुशियां बरसे यहां, चमन प्यारे लगते।   मोहक महक प्यारी, मन में उमंग जागे। खिलते फूल दिलों के, सबसे न्यारे लगते।   सद्भाव प्रेम…

  • मांँ जीवन की भोर | Maa poem in Hindi

    मांँ जीवन की भोर ( Maa jeevan ki bhor )   मांँ तो फिर भी मांँ होती है हर मर्ज की दवा होती। आंँचल में संसार सुखों का हर मुश्किलें हवा होती।   मोहक झरता प्रेम प्यार बहाती पावन संस्कार से। आशीष स्नेह मोती बांटती माता अपने दुलार से।   मांँ की ममता सुखसागर पल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *