Kavita Hey Prabhu Ram

हे प्रभु राम | Kavita Hey Prabhu Ram

हे प्रभु राम!

( Hey Prabhu Ram )

 

तुमको मेरे प्राण पुकारें।

अंतस्तल की आकुलता को
देख रहे हैं नभ के तारे।
निविड़ निशा की नीरवता में,
हे प्रभु! तुमको प्राण पुकारें।

सब कुछ सूना सा लगता है।
प्रतिपल व्यथा भाव जगता है।
कोई दस्यु सदृश ठगता है।
हे प्रभु राम!
तुमको मेरे प्राण पुकारें।

रोम रोम कंपित हो जाता,
किसी अनागत भय के मारे।
निविड़ निशा की नीरवता में,
हे प्रभु! तुमको प्राण पुकारें।

मेरे इस एकाकीपन में।
उद्वेलन हो रहा है मन में।
कंटक से चुभते हैं तन में।
हे प्रभु राम!
तुमको मेरे प्राण पुकारें।

बांध नहीं पाते हैं क्षण भर,
जगती के संबंध यह सारे।
निविड़ निशा की नीरवता में,
हे प्रभु! तुमको प्राण पुकारें।

जो तुम हो पाये नहिं अपने।
क्या होगा बुनकर के सपने।
छोड़ न देना मुझे तड़पने।
हे प्रभु राम!
तुमको मेरे प्राण पुकारें।

मेरे नष्ट प्राय जीवन को,
बिना तुम्हारे कौन संवारे।
निविड़ निशा की नीरवता में,
हे प्रभु! तुमको प्राण पुकारें।

अनाद्यंत इस जग माया में।
त्राण तुम्हारी कर छाया में।
मोह नहीं नश्वर काया में।
हे प्रभु राम!
तुमको मेरे प्राण पुकारें।

मुझमें आत्म ज्योति बन चमको,
अंधकार में हों उजियारे।
निविड़ निशा की नीरवता में,
हे प्रभु! तुमको प्राण पुकारें।

श्वांस श्वांस है ऋणी तुम्हारी।
भ्रमित हुआ मैं, मति थी मारी।
दिन क्या, एक एक पल भारी।
हे प्रभु राम!
तुमको मेरे प्राण पुकारें।

कर अविलम्ब कृपा करुणाकर
नष्ट करो त्रय ताप हमारे।
निविड़ निशा की नीरवता में,
हे प्रभु! तुमको प्राण पुकारें।

हे प्रभु राम!
तुमको मेरे प्राण पुकारें।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

संसार न होता | Kavita Sansar na Hota

Similar Posts

  • खाकी | Hindi poem on khaki

     खाकी  ( Khaki )    विजयी विश्व तिरंगा प्यारा घर-घर पर लहराएंगे, आन बान शान यही है इस के लिए मिट जाएंगे। सादा जीवन एवं उच्च-विचार खाकी अपनाएंगे, जीवन चाहें चार दिन का ऐसी पहचान बनाएंगे।।   गांव-शहर, समाज का नाम ऊंचा कर दिखाएंगे, आफिसर्स भले हम नही पर बच्चों को बनाएंगे। आये है इसी…

  • नहीं लगाना चाह रहे वो मोदी की वैक्सीन | Geet

    नहीं लगाना चाह रहे वो मोदी की वैक्सीन ( Nahin lagana chah rahe wo Modi ki vaccine )   “नहीं लगाना चाह रहे वो मोदी की वैक्सीन। काश ! नहीं मानें वो इसमें अब अपनी तौहीन। और लगा लें अब वे सारे मोदी की वैक्सीन।।” सुन कर ये उदगार मित्र ने तुरत विरोध किया कहा…

  • विदाई का पल | Beti ki bidai par kavita

    विदाई का पल ( Bidai ka pal )    एक एक करके मेरे आँगन में चहकती महकतीं फुदकती चिड़िया जा रही है मुझसे दूर…. नयें आशियानें में तुम्हें याद है प्रिया बेटा जब कोचिंग संस्थान में तुम्हें छोड़ते समय मैंने देखी थी तुम्हारी भरी भरी आँखें और पूछते ही मेरे सीने से लगकर तुम रोने…

  • ऐ चीन | Kavita Ae China

    ऐ चीन ( Ae China )    ऐ! चीन तेरा जीना हराम कर देंगे, तेरा सारा वार हम नाकाम कर देंगे। तवांग में अभी तूने जो की थी घुसपैठ, फिर किया हिमाकत तो ढेर कर देंगे।   राफेल, सुखोई भी हैं इंतजार में, हम जिनपिंग की नाक में दम कर देंगे। गलवान में ऐ! ड्रैगन…

  • बसंत ऋतु | Basant Ritu

    बसंत ऋतु ( Basant Ritu )    आ गए ऋतुराज बसंत चहुं ओर फैल रही स्वर्णिम आभा, सुंदर प्राकृतिक छटा में खिली पीले पुष्पों की स्वर्ण प्रभा। मां शारदे की पूजा का पावन अवसर है इसमें आता, ज्ञानदायिनी देवी की कृपा से जगत उजियारा पाता। बसंत ऋतु आते ही सुंदर सुरम्य वातावरण हुआ, ठंडी पवन…

  • सच का आइना | Sach ka aaina

    सच का आइना ( Sach ka aaina )   हिंदू, मुस्लिम तुम आपस में बैर कर महात्मा गांधी ,अब्दुल कलाम भूल गए, जाति -जाति हर धर्म ,मजहब के फूल खिले, तभी तो दुनिया महका गुलशन हिंदुस्तान है, सब फूलों को पिरो बनाए जो माला संविधान अंबेडकर भूल गए, अपनी सत्ता की गलियारों में संस्कार गरिमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *