Kavita Aarambh Likhoon ya Ant Likhoon

आरंभ लिखूं या अंत लिखूं | Kavita Aarambh Likhoon ya Ant Likhoon

आरंभ लिखूं या अंत लिखूं

( Aarambh likhoon ya ant likhoon ) 

 

आरंभ लिखूं या अंत लिखूं, मैं लिख दूं मस्त बयार।
प्रेम की पाती मनभावन, या दिलों में उमड़ता प्यार।

जीवन सुहानी भोर लिखूं, मैं लिख दूं वो ढलती शामें।
रिश्तों की नाज़ुक डोर लिखूं, विश्वास दिलों को थामें।

मन की कोई पीर लिखूं, या जीवन के अफसाने।
प्यार भरा कोई गीत लिखूं, या देशभक्त दीवाने।

मौसम के बदलते रंग लिखूं, या फागुन की रसधार।
होली के रंगों की छटा भावन, घट घट उमड़ता प्यार।

भाव भरी कविता लिखूं, गीतों के मधुर तराने।
सद्भावों की धाराएं, या कुदरती दृश्य सुहाने।

मुस्कानों के मोती लिख दूं, या नैनों से बहता नीर।
वीरों की तलवारे लिखूं, या शौर्य पराक्रम रणधीर।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सुख दुख मिलके सहेंगे | Geet Sukh Dukh Milke Sahenge

 

Similar Posts

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) सप्तम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) सप्तम दिवस नवरात्रि पर्व पर पहले अपना करो सुधार ।आत्म रमण में जाने के यह सुखद भव पार ।निज पर शासन फिर अनुशासन सुखकार ।खुद पहले सुधरे तो सुधरे यह सारा संसार ।नवरात्रि पर्व पर पहले अपना करो सुधार ।आगम में प्रभु ने बतलाया शाश्वत नित्य धर्म की छायाआत्मा के…

  • गुरु | Guru par kavita in Hindi

    गुरु ( Guru )    गुरु तुम दीपक मैं अंधकार , किए हैं मुझपे आप उपकार,   पड़ा है मुझपर ज्ञान प्रकाश, बना है जीवन ये उपवास,   करें नित मुझ पर बस उपकार , सजे मेरा जीवन घर द्वार,   गुरु से मिले जो  ज्ञान नूर, हो जाऊं मैं जहां में मशहूर   गुरु…

  • हिन्दी के अन्तर के स्वर

    हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा मान्य किये जाने के लिये १९७५ में लोकसभा में प्रस्तुत प्रस्ताव अमान्य कर दिये जाने के क्षोभ और विरोध में “हिंदी के अंतर के स्वर” शीर्षक रचना लिखी गई।१९७६ में मारीशस के द्वितीय विश्व हिंदी सम्मेलन में यह रचना प्रस्तुत हुई तो यह वहाॅं प्रशंसित और अभिनन्दित हुई।इस रचना के…

  • राहत की आहट | Rahat ki Aahat

    राहत की आहट ( Rahat ki Aahat ) तेरी यादों के साए में जब भी, मैं खो जाता हूँ, अंधेरों में भी कहीं तेरा चेहरा देख पाता हूँ। जुदाई के ग़म में ये दिल रोता है तन्हा, पर राहत की आहट से मैं फिर से जी जाता हूँ। तेरे आने की उम्मीद अब भी बरकरार…

  • दादी माँ की मन्नत | Kavita Dadi Maa ki Mannat

    दादी माँ की मन्नत ( Dadi maa ki mannat )    माॅंगी जो हमनें मन्नत एक, रखना ईश्वर हम सबको एक। यह बैर किसी से हो नही पाएं, प्रेम-भाव से रहे हम सब सारे।। जैसे गुज़रें है अब तक दिन, आगे भी गुज़रें ऐसे ही दिन। सब कुछ दिया है आपने ईश्वर, आगे भी कृपा…

  • अन्नदाता

    अन्नदाता   क्यूँ ! तुम जान लेने पर आमादा हो इन बेकसूर और भोले भाले किसानों की ये अन्नदाता ही नहीं है, देश की रीढ़ भी है ये ही नहीं रहेंगे तो देश कैसे उन्नति करेगा……!   ये तो यूँ भी मर रहे हैं कर्ज़ तले दब कर कभी फाँसी, कभी ज़हर, कभी ऋण कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *