पर्यटन | Paryatan

पर्यटन!

( Paryatan ) 

 

नई दुनिया की सैर कराता है पर्यटन,
दिल पे लदे बोझ को हटाता है पर्यटन।
प्रकृति साैंप देती है वह अपना रंग-रूप,
सैर-सपाटे से हाथ मिलाता है पर्यटन।

घूमना-फिरना है जीवन का एक हिस्सा,
वादियों से भी आँख लड़ाता है पर्यटन।
भूल-भुलैया में खोते हैं जाकर कितने,
उच्च- शिखरों पर भी खेलता है पर्यटन।

लहरों पे बैठकर नापता कोई सागर,
चेहरे पे ताजगी तब लाता है पर्यटन।
प्राकृतिक संपदा से भरी पूरी दुनिया,
बच्चों को पाकर खिलखिलाता है पर्यटन।

कितना कृपण है जो जाता नहीं घूमने,
अखिल विश्व का दर्शन करता है पर्यटन।
बिखरा इंसान खिल जाता है फूल के जैसे ,
जीने की तमन्ना और बढ़ाता है पर्यटन।

नई ऋतु आती है, पुरानी ऋतु है जाती,
उदासी के बर्फ को हटाता है पर्यटन।
परिन्दे भी उड़ -उड़ के जाते हैं विदेश,
नए विचारों का पर, खोलता है पर्यटन।

ग्लोबल दुनिया अब तो बन गई एक गाँव,
मंगल- चाँद से हमें जोड़ता है पर्यटन।
सांस्कृतिक विरासतों का करता है संरक्षण,
रोजी-रोटी से झोली को भरता है पर्यटन।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)

यह भी पढ़ें :-

राष्ट्रभाषा हिंदी | Hindi Rashtrabhasha

Similar Posts

  • शबरी जीवन | Shabari Jeevan

    शबरी जीवन ( Shabari Jeevan )   शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से ************ अवतरण भव्य भील समुदाय, मूल संज्ञा संबोधन श्रमणा । रक्त संबंध शबर जाति कारण, शबरी नाम सृष्टि पट रमणा । बाल्यकाल परिणय भील कुमार, पर विच्छेदन पशु बलि दृश विरक्ति से । शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति…

  • केतकी का फूल | Kavita ketaki ka phool

    केतकी का फूल ( Ketaki ka phool )   केतकी के फूल का भी अपना ही एक सफ़र रहा। प्रतिष्ठित रहा जो अपनी ही, शख्सियत के लिए सदा ही। जाना गया,वो माना भी गया हमेशा से बड़ा ही शाही रहा । किस्मत केतकी के फूल की अलग ही कहानी कहती हैं। सुंदर रहा वो अधुभूत…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) पंचम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) पंचम दिवस भुवाल माता का स्मरण करदेंगे सपनों को आकारपायेंगे आस्था का आधारमन की आश फलेगीसुरभित सांस मिलेगीआत्मा पर आत्मा केशासन को विकसायेंगेंजीवन में सही से प्रामाणिकव्यवहार को अपनायेंगेअहंकार का सघन विलय करेंगेविनम्र व्यवहार को धारेंगेजीवन में धर्म हैं सहज कसौटीजागरूक – व्यवहार जीवननैया में…

  • खुशी से झूमता है मन | Man ke geet

    खुशी से झूमता है मन ( Khushi se jhoom ta hai man )    हर्ष का उमड़ पड़ा सावन वादियां महक उठी भावन। प्रीत भरी बूंदे भिगो रही तन खुशी से झूमता है मन। खुशी से झूमता है मन   इठलाती बलखाती लहरें बहती भावों की धारा। दिल की धड़कन गीत गाए मनमीत मिला प्यारा‌…

  • बचपन की बातें | Kavita Bachpan ki Baatein

    बचपन की बातें! ( Bachpan ki baatein )    सुनाओ कोई फिर बचपन की बातें, कोई लब पे लाओ लड़कपन की बातें। दरख्तों की छाँव में होती थीं बातें, बड़े ही मजे से चलती थीं साँसें। दुआएँ बड़ों की मिलती थी हमको, नाजो-अदा न उठानी थी हमको। कागज की कश्ती वो बारिश का पानी, आओ…

  • कौन है नेता कौन अभिनेता

    कौन है नेता कौन अभिनेता कौन है नेता कौन अभिनेताअब पहचानना है मुश्किल। भाषण की जगह अब गीत है सुनते,गीत गीत में भाषण को हैं रचते, भाषण कम अब व्यंग ज्यादा है कसते,एक दूजे की टांग खींचतेनहीं किसी को बक्शते है। टीवी सीरियल से ज्यादाकिरदार इसमें दिखते हैं । बड़े-बड़े नेता अभिनय के लिए बड़े-बड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *