हुई पस्त मैं

हुई पस्त मैं | Past Hui Main

हुई पस्त मैं

( Past Hui Main )

आज शोर कोई कहीं जरा नहीं करो,
मेरे दिल में भयंकर तूफान आया है।
देखो अतीत की प्रीत चादर उड़ गई,
याद बनकर प्रेमिल मेहमान आया है।

किया पहले-पहल निगाहों पर वार,
दूसरा चातुर्य करता बात व्यवहार।
धक-धक की आवाज निरंतर सुनती,
जब-जब होती आँखों से आँखें चार।

सबकुछ अस्त व्यस्त और हुई पस्त मैं,
उसी में रहती हमेशा, होती शिकस्त मैं।
ख्वाब, ख्याल, खुमार, खुद को खोकर,
पल-पल रमती, यादों में धूनती मस्त मैं।

स्वीकार कर हस्ताक्षर कर दो प्रिये,
दिल दास्तान मंजर में प्रेम भर दो प्रिये।
रूप कमाल, व्यक्तित्व आकर्षित आचरण,
क्षीरसागर बनाकर हमको तर दो प्रिये।

रूकना जरा होश में आ तो जाए पहले,
धड़कन तेज अंगार, प्रेम पाने को दहले।
तुम बिन जीवन उदास लगता न जाने क्यूँ,
जो कुछ जज्बात है आज खुलकर कहले ।

बावरी सा मन बेहाल रोता रहता निरंतर,
जिस भी रूप में आओ, कर दो बस तर ।
प्यासी दृग दर्शन, दर्द में कराह निकलती,
कृष्ण मेरे ह्दय-पटल में बस कृष्ण प्रेम भर ।।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

जिन्दगी चार दिन की | Zindagi Char Din Ki

Similar Posts

  • Kavita | वह बचपन की याद पुरानी

    वह बचपन की याद पुरानी ( Woh bachpan ki yaad purani ) दही  बिलोती  दादी नानी नहीं रही वह कथा कहानी कहां  गई  पीपल की छांव वो बचपन की याद पुरानी   सावन  के  झूले  कहां  अब कहां बरसता टिप टिप पानी बहुत सुहानी लगती हमको वो  बचपन  की  याद पुरानी   निकर पहन स्कूल…

  • नजारा | Kavita Nazara

    नजारा ( Nazara ) रंग बिरंगी प्रकृति देखो, यौवन के मद मे झूमे, पर्वत पेंड़ों की ये श्रंखला, आकाश नारंगी को चूमें, हरित धरा पर सुमन खिले हैं, बनी मेखला गलियारा, कौन भला इस यौवन पर नही है अपना हिय हारा, अरुणोदय मे अस्ताचल का, अद्भुत देख नजारा, कुछ और देर को ठहर मै जाऊं,…

  • दारु इतनी मत पीना | Daru par Kavita

    दारु इतनी मत पीना ( Daru itni mat pina )   दारू इतनी मत पीना कि वह तुम्हें पीने लग जाएं, बिन आग व श्मशान के तुम्हारा शरीर जल जाएं। सुधर जाना संभल जाना सभी पीने वाले वक्त पर, शत्रुओं से भी बुरी है ये इससे दूरियां बनाते जाएं।। गिरते-पड़ते आते है इस तरह के…

  • जज्बातों की आंधी

    जज्बातों की आंधी ***** जब चलती है वेदी पर उसके बहुत कुछ जल जाती है। वेग उसकी होती अथाह, पल में सब-कुछ कर देती तबाह। रौंद डालती सब-कुछ, विशाल और क्षुद्र। दिखता न उसको- सही और ग़लत, मिले जो कुछ पथ में- उठाकर देती है पटक! शांत वेग जब होता, सामने कुछ न होता। बिखरे…

  • राम दरबार | Kavita

    राम दरबार ( Ram darbar )   अमरावती  पृथ्वी  पे  जैसे, इन्द्र का दरबार। अद्भुत सुहाना सरस हो, श्रीराम का दरबार।   भवहीन तन आनंद मन,सौन्दर्य नयनभिराम, श्रीराम का मन्दिर जहाँ, मन जाए बारम्बार।   साकेत दमके पुनः पथ, दर्पण का हो एहसास। श्रीराम जी आए है जैसै, तन में थम गयी सांस।   तोरण…

  • अब भी | Ab Bhi

    अब भी ( Ab Bhi )    ज्यादा कुछ नही बिगड़ा है अभी संभलना चाहोगे तो संभल जाओगे कौन नही गिरा है अभी यहां पर उबारना चाहोगे तो उबर जाओगे… दिखती हो बंजर भले कोई धरती बूंदों के आगमन से छा जाती हरियाली आया हो भले ये मौसम पतझड़ का ठानते ही आएगी फिर खुश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *