Periods par kavita

पीरियड्स | Periods par kavita

 पीरियड्स

( Periods ) 

 

तेरह वर्ष की उम्र में मुझको हुआ पहली बार,

पेट के नीचे दर्द हुआ जैसे फूटा कोई गुब्बार।

कमर दुखना चक्कर आना क्या हुआ है यार,

किसको बताऊॅं रक्तस्राव हुआ योनी के द्वार।।

 

 

घबराई एवं शरमाई डरते-डरते घर तक आई,

क्या हुआ है मेरे साथ सोच कर मैं बहुत ‌रोई।

डरती-डरती शाम को मैं मैया को बात बताई,

हल्के में लेकर माॅं ने पूरी-बात मुझे समझाई।।

 

 

स्वाभाविक है यें प्रकिया जो इस उम्र में होती,

मासिकधर्म माहवारी पीरियड्स यें कहलाती।

रजोधर्म मेंस्ट्रुअल साइकिल एमसी यह होती,

ऐसे समय में स्वच्छता की बातें भी बतलाती।।

 

 

स्त्रियों के शरीर में हार्मोंन्स का बदलाव होता,

इस गर्भाशय से दुषित रक्त निकलकर आता।

पाॅंच-दिन तक रहता है इस पीरियड का जोर,

कुदरत उपहार व जीवन आधार माना जाता।।

 

 

अपवित्र और अशुद्ध इनको नही कोई कहना,

पीरियड के बारे में बच्चें-बच्ची को समझाना।

उस समय सेनेटरी-पैड खरीदने में ना शर्माना,

छ: से बारह घंटे में पैड बदलें यही समझाना।।

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

 

 

Similar Posts

  • मां कात्यायनी | Maa Katyayani

    मां कात्यायनी ( Maa Katyayani )    पुरुषार्थ सहज सुफलन, मां कात्यायनी आराधना से वर्तमान विज्ञान प्रौद्योगिकी युग, मां दुर्गा षष्ठी छवि पूजन विशेष । शोध अनुसंधान दक्षता मैया, जीवन कृपा दृष्टि अधिशेष । जन्म जन्मांतर पाप मुक्ति, ब्रजमंडल अधिष्ठात्री साधना से । पुरुषार्थ सहज सुफलन, मां कात्यायनी आराधना से ।। केहरी आरूढ़ा मात भवानी,…

  • संभऴ ज्या रे मानव सुरज्ञान | Kavita Sambhal ja re

    संभऴ ज्या रे मानव सुरज्ञान   संभऴ ज्या रे मानव सुरज्ञान संभऴ ज्या रे मानव सुरज्ञान   गाइडलाइन जारी कर दी दिल्ली बड़ा-बड़ा फरमान संभऴ ज्या रे मानव सुरज्ञान 2   मुंह पर मास्क दो गज दूरी बचा लेगी तेरी ज्यान संभऴ ज्या रे मानव सुरज्ञान 2   संकट रो खोटो टाइम है सोच समझ…

  • भारत की बुलंद तस्वीर

    भारत की बुलंद तस्वीर पढ़ा था अखबारों मेंसुना था समाचारों में हम देश को विकसितकर चुके हैं सब के भविष्य कोसुरक्षित कर चुके हैं आज देखा मैंने दिल्लीकी कड़कती धूप पर नन्हे मुन्ने घूम रहे थेनंगे पांव उसे पथ पर दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर खड़े दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर…

  • प्रणय उत्संग | Pranay Utsang

    प्रणय उत्संग ( Pranay Utsang )   प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव जीवन पथ अभिलाष प्रभा, आनंदिका स्पर्श अनुभूति । पर वश श्रृंगार विहार, चाल ढाल सम अरुंधति । मधुर मृदुल स्वर लहरियां, उष्ण विराम शीतल छांव । प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव ।। आचार विचार व्यवहारिकी, स्व पालन नैतिक संहिता । अवांछित संकीर्णता पटाक्षेप, सकारात्मक सोच अंकिता ।…

  • गुरु घासीदास बाबा जयंती

    गुरु घासीदास बाबा जयंती सन्ना न न ना सना हो रे नना ।सन्ना न न ना नाना हो रे नना ।। गुरु बाबा जी के जयंती मनाए बर।सतनाम के पावन अंजोर बगराए बर।आवा जी संगी हो आवा जी मितान।गुरु बाबा के सीख ल कर लव धारन।सन्ना न न ना सना हो रे नना ।सन्ना न…

  • औरत | Poem in Hindi on Aurat

    औरत! ( Aurat )    घर को घर देखो बनाती है औरत, रंग – बिरंगे फूल खिलाती है औरत। न जाने कितने खेले गोंद में देवता, उम्रभर औरों के लिए जीती है औरत। लाज- हया धोकर कुछ बैठे हैं देखो, कभी-कभी कीमत चुकाती है औरत। जिद पर आए तो जीत लेती है मैदान, झाँसी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *