हर पल की यादें होती हैं "तस्बीरें"

तस्वीरें | Kavita

हर पल की यादें होती हैं “तस्बीरें” ||

१. हर तस्बीर कुछ कहती है ,हर तस्बीर की एक कहानी है |

हर पल थमा सा लगता है ,तस्बीर उस वक्त की निसानी है |

कुछ धुंधली कुछ नई सी हैं , मानो यादों की जवानी है |

हर तस्बीर की अपनी अदा है , हर तस्बीर बड़ी सुहानी है |

हर पल की यादें होती हैं “तस्बीरें” ||

२. तस्बीरें कर देती हैं ताजी यादें,जो वक्त जैसा गुजरा है |

कुछ सुख कुछ दुख का अनुभव,मानो अभी ही गुजरा है |

कोई तास्बीर देख याद कर ,रोता है आँसू छलकता है |

कोई उछलता झूम -झूम कर,तरह-तरह बलखता है |

हर पल की यादें होती हैं “तस्बीरें” ||

३. कुछ तस्बीरों को संजोए रखे हैं,उस पल की निशानी जान कर|

कुछ को फाड जला देते हैं ,आने वाली मुसीबत मान कर |

कुछ होती हैं जो हमारी हर ,महानता को कायम रखती हैं |

कुछ बदनसीब होती हैं ,जो घुट कर जीने को मजबूर करती हैं |

हर पल की यादें होती हैं “तस्बीरें” ||

४. मेरी भी कुछ तस्बीरें हैं जो ,बीते पल का एहसास कराती हैं |

कुछ हंसाती कुछ रूलातीं ,कुछ बचपन याद दिलाती हैं |

अत्यंत सुन्दर है संग्रह तस्बीरों का,खुद के कई  रुप मिलते हैं |

वक्त गुजरता है वक्त पर,तस्बीरों से बीेता वक्त मेहसूस करते हैं |

हर पल की यादें होती हैं “तस्बीरें” ||

लेखक—–> सुदीश कुमार सोनी

यह भी पढ़ें : –

जिंदगी बस यूं ही | Poetry on zindagi in Hindi

Similar Posts

  • छत्रपति शिवाजी महाराज | Chhatrapati Shivaji Maharaj

    छत्रपति शिवाजी महाराज! ( Chhatrapati Shivaji Maharaj )   जन्म हुआ सोलह सौ सत्ताईस में, माँ जिसकी जीजाबाई थी । शिवनेरी के उस किले में, खूब बजी बधाई थी । घर-घर दीपक जगमगा उठे, रजनी भी हुलसायी थी । क्या नारी, क्या नर, क्या बच्चे, शिवाई भी हर्षायी थी । झूम उठी थी धरती अपनी,…

  • आडंबर | Adambar

    आडंबर ( Adambar )    पुकारता वह रह गया भाई कोई बचा लो मुझे, भीड़ व्यस्त थी बहुत किन्तु वीडियो बनाने में! ठंड में बेहद ठिठुर रहे थे बेतहाशा गरीब, लोग थे मशगूल फिर भी चादरें चढ़ाने में! मर गया भूख से अखिर तड़प तड़प कर, फेंक रहे थे बचा हुआ खाना कूड़ेदान में! खाली…

  • नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )

    नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )   भारत मना रहा है आज नौसेना दिवस, अपार शक्ति के आगे शत्रु सहमने को है विवश। नौसेनिक भी जी जान से करते हैं युद्धाभ्यास, समुद्री रास्ते से ना हो आतंकी हमले प्रयास। याद कर रहे हम उन वीरों को- दिया जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान, है आजादी की लड़ाई में…

  • माँ तु | Maa too

    माँ तु ( Maa too )    माँ तु मुझसे कभी दूर न जाना, डाट लगा लेना मगर मुझसे खामोश ना होना, अपनी जिंदगी तेरे नाम कर देंगे, तेरी खुशी के लीये पूरी दुनिया छोड़ देंगे, बस तू कभी हमसे नाराज न होना , हमेशा हर वक्त हमारे साथ ही रहना ऐ ख़ुदा गुजारिश है…

  • सपनों की तलाश | Sapno ki Talash

    सपनों की तलाश ( Sapno Ki Talash ) हर गली, हर मोड़ पर तेरा नाम पुकारा,तेरे बिना ये जीवन, है अधूरा, है बेसहारा।सपनों की तलाश में हर दिन भटक जाता,तेरे बिना मेरा हर सपना टूटकर रह जाता। तेरी बातों की मिठास, हर लम्हा महकाए,तेरी यादों की गहराई, मेरे दिल को सहलाए।तेरी राहों की ओर हररोज़…

  • शिव शंकर प्यारे | Shiv Shankar Pyare

    शिव शंकर प्यारे ( Shiv Shankar Pyare )   शिव शंकर प्यारे ओ भोले डमरू की डम डम ओ चिमटा बाज रहा छम छम निश दिन तुझे पुकारे शिव ओ शंभू प्यारे जटा से बहे भगीरथी धारा औघड़ दानी शंकर प्यारा भोले शंकर सबके सहारे हर लो बाबा कष्ट हमारे ओ शंभू प्यारे शिव शंभू…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *