Poem ai zindagi

ऐ जिंदगी | Poem ai zindagi

ऐ जिंदगी

( Ai zindagi )

 

ऐ जिंदगी…
कुछ देर
ठहर जा
बैठ जा
कुछ
कह जा
कुछ
सुन जा
वक्त का
तकाज़ा है
कभी तू
गुम है
कभी मैं…

 

हाँफती
भागती सी
तुझे छूने की
होड़ में
थकी मांदी सी
सुस्ताने के
बहाने ढूँढ
तलाशती
तुझको ही
बोझिल
कमज़ोर
नज़रें मेरी

ऐ जिंदगी….

 

ले कभी
आगोश में
अपने
सहला मुझे
बतिया मुझसे
दूरियां हटा
करीब आ
देखा नहीं
चेहरा तेरा
सदियों से
जैसे
दम भर को
दम आ जाये
उखड़ती सांसे
थमती धड़कनें
रवानगी फिर
आ जाये
रूह मेरी
संवर जाये
छूने से तेरे

ऐ जिंदगी…

 

कुछ पल
संग चलें
हमकदम
हमसफर
हमसाया
बनकर
मै तेरी
तू मेरी

ऐ जिंदगी…

 

सिर्फ
इक बार
सिर्फ
मेरी
बस मेरी
होकर
जी ले ज़रा
जी जा ज़रा…

?

Suneet Sood Grover

लेखिका :- Suneet Sood Grover

अमृतसर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

सुना है | Suneet Sood Grover Poetry

Similar Posts

  • पापा | Poem on papa in Hindi

    पापा ( Papa )   हर घड़ी याद आ रही पापा रोज़ आँखों में है नमी पापा   रात दिन दिल उदास है मेरा आपकी है यहां कमी पापा   छोड़कर ही तन्हा गये जब से आपके बिन नहीं हंसी पापा   आपके जाने से यहां दिल में एक पल भी न है ख़ुशी पापा…

  • कर गया बात वो अजनबी की तरह | Kar gaya baat woh ajnabi ki tarah | Ghazal

    कर गया बात वो अजनबी की तरह ( Kar gaya baat woh ajnabi ki tarah )   कर गया बात वो अजनबी की तरह बन गया और वो अब सभी की तरह   और वो कर रहा है दग़ा प्यार में अपना माना उसे जिंदगी की तरह   दोस्ती में दरार फ़िर न आती मगर…

  • मैं माटी का दीपक हूँ

    मैं माटी का दीपक हूँ जन्म हो या हो मरणयुद्धभूमि में हो कोई आक्रमणसरण के अग्निकुण्ड का हो समर्पणया पवित्र गंगा मे हो अस्थियों का विसर्जनमैं जलाया जाता हूँमाटी का दीपक हूँ ….अंत में इसी रजकण मे मिल जाता हूँमैं माटी का दीपक हूँमाना की नहीं हैसूर्य किरणों सी आभा मुझमेचंद्र सी नहीं है प्रभाअसंख्य…

  • मीठी वाणी मीठी बोली | Kavita

    मीठी वाणी मीठी बोली ( Mithi vani mithi boli )   एक सैलानी मुझसे बोला क्या करते हो गदेना, गुठियार में ऐसा क्या है यार तेरे गढ़वाल में। मुस्कुराते हुए मैंने कहा मीठी वाणी मिट्ठी पाणी है मेरे गढ़वाल में। हिमालय का चौखंबा बसा है मेरे पहाड़ में 52 गढ़ है मेरे गढ़वाल में। मां…

  • सुनो

    सुनो   तुम्हें हर बार #सोचना और- सोचते रहना #बदन में एक #सिहरन सी उठती है तुम्हें याद करके एक तो #शीत और- दूसरा तुम्हें #महसूस करना अक्सर #दर्द जगा जाता है…. #तन्हाइयां भी असमय घेर लेती है आकर उठते दर्द को ओर बढ़ा जाती है टूटता #बदन #बेहिसाब #बेसबब #अहसास करा जाता है बस……..

  • चल चित्र | Kavita Chal Chitra

    चल चित्र ( Chal Chitra ) चल चित्र का आज कल क्या हाल हो रहा है। देखो अब दर्शको का टोटा सा पड़ रहा है। एक जमाना था चलचित्रों का जो देखते ही बनता था। पर अब हाल बहुत बुरा है देखों चल चित्रों का।। लड़ते मरते थे दर्शक देखने को पहला शो। हालत ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *