Poem Hawaon Mein aa Gaye

हवाओं में आ गए | Poem Hawaon Mein aa Gaye

हवाओं में आ गए

( Hawaon mein aa gaye )

 

शोहरत मिली तो आज हवाओं में आ गए
रिश्ते भुला के ख़ास ख़लाओं में आ गए।

हमको नहीं मालूम हुआ कब ये वाकया
कब ख़्वाब से सरकार दुआओं में आ गए।

फ़िरऔन मेरा इश्क़ बनाने लगा उन्हें
बुत के सनम वो आज़ ख़ुदाओं में आ गए।

यूं तो ख़फा ताउम्र रहे अब ये मोज़ज़ा
हम आज कल दिन रात सदाओं में आ गए।

रंजिश भुला के साथ रक़ीबों का जब मिला।
फिर यूं हुआ दिलशाद फ़जाओं में आ गए।

है बेहिसी का दौर इलाही ये कौन सा
जितने ज़हर थे आज दवाओं में आ गए।

करते नयन हैं क़त्ल मिरे सुन के बात ये
हम दिलकशी की शोख़ अदाओं में आ गए।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

आजमाने की खातिर | Ghazal Aazmane ki Khatir

 

 

 

Similar Posts

  • बदलते हैं | Best Ghazal Lines in Hindi

    बदलते हैं ( Badalte hain )   बदलती शाम सुबहें और मौसम भी बदलते हैं बुरे हालात हों तो दोस्त हमदम भी बदलते हैं। लगाता ज़ख़्म वो हर बार हंस हंस के मुझे यारों नयी हर चोट पर हर बार मरहम भी बदलते हैं। कभी थी सल्तनत जिनकी वो पसमंजर में हैं बैठे बड़ी हैरत…

  • बुलाया था उसने | Ghazal Bulaya tha Usne

    बुलाया था उसने ( Bulaya tha Usne ) इशारे से हमको बुलाया था उसने हमे दर्द अपना सुनाया था उसने ! झुकाकर निगाहें ज़रा सी शरम से, मुहब्बत को अपनी जताया था उसने ! गँवाया था दिल यह उसी वक्त हमने गिराकर जब पल्लू उठाया था उसने ! बगल से थे गुजरे मिरे, अज़नबी बन,…

  • बोलेंगे | Bolenge

    बोलेंगे ( Bolenge ) रोज़ हम इंकलाब बोलेंगे ? रोज़ ही बेहिसाब बोलेंगे ख़ूबसूरत बड़ी फ़बन इसकी देश अपना गुलाब बोलेंगे रोशनी प्यार की ही देता है देश को आफ़ताब बोलेंगे ये ही मेरी पहचान है जय हिंद जोर से ही ज़नाब बोलेंगे पूछेगा जो गवाह में जय हिंद ये ही अपना ज़वाब बोलेंगे है…

  • तिश्नगी हमारी | Tishnagi Hamari

    तिश्नगी हमारी ( Tishnagi Hamari ) कुछ तिश्नगी हमारी भी बुझवाइए ज़रा।इक जाम मस्त आंखों से पिलवाइए ज़रा। क्या-क्या शिकायतें हैं पता तो चले हमें।उनको हमारे पास तो बुलवाइए ज़रा। शेअ़रो सुख़न में आपके चर्चे हैं हर तरफ़।कोई ग़ज़ल हमें भी तो सुनवाइए ज़रा। कर देना क़त्ल शौक़ से अरमाने नो-ब-नो।दामन से पहले दाग़ तो…

  • आप भी | Ghazal Aap Bhi

    आप भी ( Aap Bhi ) ह़ुज़ूर आप भी कैसा कमाल करते हैं। ज़रा सी बात पे लाखों सवाल करते हैं। सितम ये कैसे वो ज़ोहरा जमाल करते हैं। हर एक गाम पे हम से क़िताल करते हैं। अजीब ह़ाल रक़ीबों का होने लगता है। वो जब भी बढ़ के हमारा ख़याल करते हैं। हमेशा…

  • मुहब्बत से भर गई | Muhabbat Shayari in Hindi

    मुहब्बत से भर गई ( Muhabbat se bhar gayi )    रंगीनिये -हयात के मंज़र से भर गई बस इक नज़र मिली थी कि दिल में उतर गई प्यासों की प्यास और बढ़ा कर गुज़र गई लेकर सरापा-हुस्न के साग़र जिधर गई उसकी निगाहे-नाज़ बड़ा काम कर गई खाली था दिल का जाम मुहब्बत से…

One Comment

  1. यूं तो ख़फा ताउम्र रहे अब ये मोज़ज़ा
    हम आज कल दिन रात सदाओं में आ गए।
    बेहतरीन गज़ल। गज़लकारा को बहुत बहुत शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *